Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में सरकारी नौकरी केवल योग्यता के आधार पर ही मिलेगी : मुख्यमंत्री सैनी

{मुख्यमंत्री बोले-नवनियुक्त कर्मचारी सरकारी तंत्र का हिस्सा ही नहीं, सुशासन की सेवा पहुंचाने वाली टीम भी हैं
मुकुल शर्मा | पंचकूला
समर न्यूज

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश की सरकारी भर्ती व्यवस्था में बड़ा बदलाव आया है और अब युवाओं को उनकी मेहनत, योग्यता तथा प्रतिभा के आधार पर नौकरी दी जा रही है।
उन्होंने कहा कि सरकार की नीति स्पष्ट है- भर्ती प्रक्रिया में न पर्ची चलेगी, न खर्ची, बल्कि केवल योग्यता को प्राथमिकता मिलेगी।
मुख्यमंत्री पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में आयोजित ग्रुप-डी के नवनियुक्त कर्मचारियों के परिचयात्मक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने 3,586 चयनित कर्मचारियों को शुभकामनाएं दीं और छह कर्मचारियों को प्रतीकात्मक नियुक्ति पत्र सौंपे।
सैनी ने कहा कि वर्ष 2024 के विधानसभा चुनाव के दौरान प्रदेश के युवाओं को दो लाख सरकारी नौकरियां देने का संकल्प लिया गया था। उनके अनुसार, पिछले डेढ़ वर्ष में 42,500 युवाओं को सरकारी नौकरी दी जा चुकी है, जबकि पिछले साढ़े 11 वर्षों के दौरान करीब दो लाख युवाओं को पारदर्शी और योग्यता आधारित प्रक्रिया के माध्यम से रोजगार मिला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले सरकारी भर्ती को लेकर युवाओं और उनके अभिभावकों में कई तरह की आशंकाएं रहती थीं, लेकिन वर्तमान सरकार ने प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने का प्रयास किया है। उन्होंने दावा किया कि अब प्रदेश के सभी क्षेत्रों और वर्गों के युवाओं को समान अवसर मिल रहे हैं।

जनसेवा को प्राथमिकता देने का आह्वान
नवनियुक्त कर्मचारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वे केवल कर्मचारी नहीं, बल्कि सुशासन को धरातल तक पहुंचाने वाली व्यवस्था का हिस्सा हैं। उन्होंने कर्मचारियों से लोगों की समस्याएं धैर्यपूर्वक सुनने और उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने की अपील की, ताकि नागरिकों को बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। मुख्यमंत्री ने कहा कि भर्ती परीक्षाओं की निष्पक्षता बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता है। परीक्षा में गड़बड़ी और पेपर लीक जैसी घटनाओं को रोकने के लिए कड़े कानूनी प्रावधान किए गए हैं तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने विदेश सहयोग विभाग के माध्यम से हरियाणा के युवाओं को दुबई, इजराइल और अन्य देशों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की भी जानकारी दी। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मचारियों को ईमानदारी और सेवाभाव से काम करने की सलाह दी। कार्यक्रम में मेयर शाम लाल बंसल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, उपायुक्त सतपाल शर्मा और पुलिस उपायुक्त अदिति सिंह सहित अधिकारी उपस्थित रहे।
सरकार के प्रमुख दावे
सरकार के अनुसार पिछले डेढ़ वर्ष में 42,500 युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है। पेपर लीक रोकने के लिए कड़े कानून बनाए गए हैं और युवाओं को विदेशों में रोजगार दिलाने के लिए विदेश सहयोग विभाग कार्य कर रहा है।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मेयर सरबजीत सिंह समाना ने वॉलीबॉल और बैडमिंटन कोर्ट का किया उद्घाटन

{सेक्टर-70 और सेक्टर-71 में खिलाड़ियों को मिली नई खेल सुविधाएं; युवाओं को खेलों से जोड़ने पर दिया जोरसागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के मेयर सरबजीत सिंह समाना ने सेक्टर-70 और सेक्टर-71 में नई खेल सुविधाओं का उद्घाटन किया। सरकारी हाई स्कूल मटौर के नजदीक सेक्टर-70 स्थित पार्क में वॉलीबॉल कोर्ट का उद्घाटन...

नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए पंजाब रेडक्रॉस ने भेजी दूसरी राहत खेप

38 लाख की राहत सामग्री लेकर ट्रक रवाना, राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने दिखाई हरी झंडीसमर न्यूज | चंडीगढ़ नेपाल में फ्लैश फ्लड से प्रभावित लोगों की मदद के लिए पंजाब स्टेट रेडक्रॉस ने शुक्रवार को राहत सामग्री की दूसरी खेप रवाना की। करीब 38 लाख रुपए की जरूरी सामग्री से लदे ट्रकों को पंजाब...

829 करोड़ के बजट से बदलेगी पंचकूला की तस्वीर आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा शहर : सैनी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंचकूला महानगरीय क्षेत्र के संतुलित और समग्र विकास के लिए पंचकूला महानगरीय विकास प्राधिकरण लगातार कार्य कर रहा है। वित्त वर्ष 2026-27 में प्राधिकरण के माध्यम से पंचकूला के विकास कार्यों हेतु 829.23 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है।इसमें लगभग...

तख्त श्री केसगढ़ साहिब से मीरी-पीरी खालसा मार्च का तीसरा चरण शुरू

जगदीश लाल | नवांशहरसमर न्यूज खालसा पंथ की जन्मभूमि श्री आनंदपुर साहिब स्थित तख्त श्री केसगढ़ साहिब से गुरुवार को मीरी-पीरी खालसा मार्च का तीसरा चरण सिख परंपराओं और खालसाई उत्साह के साथ शुरू हुआ। मार्च की अगुवाई श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज, एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी और...

जुही एन्क्लेव में तीन अवैध कमर्शियल निर्माण ढहाए

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज जस्सियां रोड के पास जुही एन्क्लेव में शुक्रवार को नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच ने अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई की। जोन-ए की टीम ने मौके पर पहुंचकर बिल्डिंग बायलॉज का उल्लंघन कर बनाए जा रहे तीन अवैध कमर्शियल निर्माणों को ध्वस्त कर दिया।निगम अधिकारियों के मुताबिक, उक्त निर्माणों के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.