Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

‘ड्रीम सिटी’ के नाम पर सपनों का सौदा! नूरवाला में धड़ल्ले से बिक रहे अवैध प्लॉट और ग्लाडा की चुप्पी पर उठ रहे सवाल

राजवीर बख्शी | लुधियाना
समर न्यूज

पंजाब सरकार के अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई के दावों के बीच लुधियाना के नूरवाला क्षेत्र में बिना मंजूरी कॉलोनियां विकसित कर प्लॉटों की बिक्री का सिलसिला जारी है।
क्षेत्र में जगह-जगह लगे विज्ञापन बोर्डों पर “ड्रीम सिटी” के नाम से 4400 रुपये प्रति गज में प्लॉट और आसान किस्तों का लालच देकर लोगों को आकर्षित किया जा रहा है। मौके पर पहुंचने पर कई स्थानों पर कच्ची सड़कों, अधूरे विकास कार्यों और बुनियादी सुविधाओं के अभाव के बावजूद प्लॉटों की बिक्री होती दिखाई दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिना वैध मंजूरी के प्लॉट बेचे जा रहे हैं, जबकि कॉलोनियों में न पक्की सड़कें हैं, न सीवरेज व्यवस्था और न ही जल निकासी की उचित सुविधा। उनका आरोप है कि ऐसे मामलों में कार्रवाई तब होती है, जब लोग अपनी गाढ़ी कमाई लगाकर मकान बनाना शुरू कर देते हैं। तब तक कॉलोनाइजर अपना कारोबार समेट चुके होते हैं और नुकसान आम लोगों को उठाना पड़ता है। लोगों का यह भी कहना है कि अवैध कॉलोनियों के कारण न केवल शहर का योजनाबद्ध विकास प्रभावित हो रहा है, बल्कि सरकार को भी राजस्व का नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने संबंधित विभाग से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
{ग्लाडा का पक्ष जानने का किया प्रयास: इस संबंध में ग्लाडा के संबंधित अधिकारी से उनका पक्ष जानने के लिए कई बार फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मेयर सरबजीत सिंह समाना ने वॉलीबॉल और बैडमिंटन कोर्ट का किया उद्घाटन

{सेक्टर-70 और सेक्टर-71 में खिलाड़ियों को मिली नई खेल सुविधाएं; युवाओं को खेलों से जोड़ने पर दिया जोरसागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के मेयर सरबजीत सिंह समाना ने सेक्टर-70 और सेक्टर-71 में नई खेल सुविधाओं का उद्घाटन किया। सरकारी हाई स्कूल मटौर के नजदीक सेक्टर-70 स्थित पार्क में वॉलीबॉल कोर्ट का उद्घाटन...

नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए पंजाब रेडक्रॉस ने भेजी दूसरी राहत खेप

38 लाख की राहत सामग्री लेकर ट्रक रवाना, राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने दिखाई हरी झंडीसमर न्यूज | चंडीगढ़ नेपाल में फ्लैश फ्लड से प्रभावित लोगों की मदद के लिए पंजाब स्टेट रेडक्रॉस ने शुक्रवार को राहत सामग्री की दूसरी खेप रवाना की। करीब 38 लाख रुपए की जरूरी सामग्री से लदे ट्रकों को पंजाब...

829 करोड़ के बजट से बदलेगी पंचकूला की तस्वीर आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा शहर : सैनी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंचकूला महानगरीय क्षेत्र के संतुलित और समग्र विकास के लिए पंचकूला महानगरीय विकास प्राधिकरण लगातार कार्य कर रहा है। वित्त वर्ष 2026-27 में प्राधिकरण के माध्यम से पंचकूला के विकास कार्यों हेतु 829.23 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है।इसमें लगभग...

तख्त श्री केसगढ़ साहिब से मीरी-पीरी खालसा मार्च का तीसरा चरण शुरू

जगदीश लाल | नवांशहरसमर न्यूज खालसा पंथ की जन्मभूमि श्री आनंदपुर साहिब स्थित तख्त श्री केसगढ़ साहिब से गुरुवार को मीरी-पीरी खालसा मार्च का तीसरा चरण सिख परंपराओं और खालसाई उत्साह के साथ शुरू हुआ। मार्च की अगुवाई श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज, एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी और...

जुही एन्क्लेव में तीन अवैध कमर्शियल निर्माण ढहाए

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज जस्सियां रोड के पास जुही एन्क्लेव में शुक्रवार को नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच ने अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई की। जोन-ए की टीम ने मौके पर पहुंचकर बिल्डिंग बायलॉज का उल्लंघन कर बनाए जा रहे तीन अवैध कमर्शियल निर्माणों को ध्वस्त कर दिया।निगम अधिकारियों के मुताबिक, उक्त निर्माणों के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.