Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

उत्कृष्ट सेवाओं के लिए हेड कांस्टेबल रवि ठाकुर को मिला डीजी डिस्क सम्मान, एसपी ने की सराहना

Summer express/हमीरपुर,अरविंद-:जिला पुलिस हमीरपुर के लिए गौरव का क्षण उस समय बना जब पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान पीओ (प्रोक्लेम्ड ऑफेंडर) सेल में तैनात हेड कांस्टेबल रवि ठाकुर को वर्ष 2023 के प्रतिष्ठित डीजी डिस्क अवार्ड से सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक बलवीर सिंह ठाकुर ने रवि ठाकुर को डीजी डिस्क पहनाकर सम्मानित किया और उनके उत्कृष्ट योगदान की सराहना की। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश शर्मा, डीएसपी नितिन सहित पुलिस विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

पुलिस अधीक्षक बलवीर सिंह ठाकुर ने कहा कि विभाग में उल्लेखनीय कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित करना बेहद जरूरी है। इससे न केवल उनका उत्साह बढ़ता है, बल्कि अन्य पुलिस कर्मियों को भी ईमानदारी और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभाने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने पीओ सेल की टीम द्वारा लंबे समय से फरार चल रहे अपराधियों की गिरफ्तारी में निभाई जा रही सक्रिय भूमिका की भी प्रशंसा की।

सम्मान प्राप्त करने के बाद हेड कांस्टेबल रवि ठाकुर ने पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि केवल उनकी नहीं, बल्कि पूरी पीओ सेल टीम की मेहनत, समर्पण और बेहतर समन्वय का परिणाम है। उन्होंने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम ने हिमाचल प्रदेश के साथ-साथ पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल के कोलकाता सहित कई राज्यों में अभियान चलाकर सफल कार्रवाई की है।रवि ठाकुर ने जानकारी दी कि पीओ सेल ने अब तक विभिन्न मामलों में करीब 400 फरार अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश करने में सफलता प्राप्त की है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी टीम इसी प्रतिबद्धता के साथ कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने और अपराधियों को कानून के दायरे में लाने के लिए लगातार कार्य करती रहेगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

तीन पुलिस अधिकारी सब इंस्पेक्टर, सात एएसआई बने

हेम राज बब्बर | जगराओंसमर न्यूजआज जगराओं पुलिस (लुधियाना रूरल) में लंबे समय से सेवा दे रहे अलग-अलग पुलिस अधिकारियों में से तीन पुलिस अधिकारियों को सब इंस्पेक्टर और सात पुलिस अधिकारियों को एएसआई प्रमोट किया गया और जगराओं एसएसपी डॉ. अंकुर गुप्ता ने सभी को स्टार लगाकर यह प्रमोशन दिया। इस मौके पर सब...

डीएमसी के डॉक्टर और ट्रांसप्लांट कोऑर्डिनेटर को मिला राष्ट्रीय सम्मान

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूजडीएमसी एंड हॉस्पिटल के क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. पीएल गौतम और ट्रांसप्लांट कोऑर्डिनेटर संदीप सिंह को मृतक अंगदान और अंग प्रत्यारोपण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया गया है।यह सम्मान भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत...

हलका फिल्लौर के पिंड दद्दवाल में पहुंचे प्रिंसिपल प्रेम कुमार, समस्याएं भी सुनीं

शुभम शर्मा | फिल्लौरसमर न्यूजआम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं प्रिंसिपल प्रेम कुमार ने आज विधानसभा हलका फिल्लौर के गांव दद्दवाल का दौरा कर ग्रामीणों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने गांववासियों की समस्याओं और विकास संबंधी मुद्दों को गंभीरता से सुना तथा भरोसा दिलाया कि लोगों की हर जायज समस्या का समाधान...

लुधियाना में कांग्रेस की मीटिंग में हंगामा बैंस के इशारे से आशु के समर्थक भड़के

सौरभ अरोड़ा | लुधियानासमर न्यूजपंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर राजा वड़िंग के अपने ही लोकसभा क्षेत्र लुधियाना में रखे प्रोग्राम में हंगामा देखने को मिला कुछ कांग्रेस समर्थक यहां एआईसीसी के पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल के जनरल डायर की फोटो व उस पर ‘बघेल गो बैक’ के नारे वाली टी-शर्ट पहनकर मीटिंग में शामिल हुए।इस...

किचलू नगर में धंसी करोड़ों की सड़क 20 फीट गहरा गड्ढा; सीवर लाइन टूटी

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूजकिचलू नगर में दो दिन पहले सड़क धंसी तो स्थानीय लोगों ने नगर निगम को शिकायत कर दी। गड्ढा अस्थायी तौर पर भर दिया गया, लेकिन स्थायी मरम्मत नहीं हुई। नतीजा, गुरुवार सुबह सड़क का करीब 30 से 35 फीट हिस्सा भरभराकर धंस गया। करीब 20 फीट गहरा गड्ढा बन गया...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.