Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

परमार जयंती पर जयराम ठाकुर का सरकार पर निशाना, बोले- सभी सरकारों के कामों को मिलना चाहिए सम्मान

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री और प्रदेश के निर्माता डॉ. यशवंत सिंह परमार की जयंती के अवसर पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि डॉ. परमार ने हिमाचल की मजबूत नींव रखी और दूरदृष्टि के साथ प्रदेश को विकास के मार्ग पर आगे बढ़ाने का कार्य किया। उनके प्रयासों के कारण राज्य को नई पहचान मिली और विभिन्न क्षेत्रों में संतुलित विकास की सोच को बढ़ावा मिला।

जयराम ठाकुर ने कहा कि डॉ. परमार का योगदान केवल सड़क निर्माण तक सीमित नहीं था, बल्कि उन्होंने शिक्षा, कृषि, ग्रामीण विकास और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर भी विशेष ध्यान दिया। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि डॉ. परमार की जयंती को और अधिक व्यापक स्तर पर मनाया जाए, ताकि नई पीढ़ी उनके योगदान से प्रेरणा ले सके।उन्होंने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जयंती समारोह में केवल वर्तमान सरकार की उपलब्धियों को प्रमुखता दी गई, जबकि प्रदेश के विकास में पूर्ववर्ती सरकारों के योगदान का उल्लेख नहीं किया गया। उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि हिमाचल की प्रगति किसी एक सरकार की देन नहीं है, बल्कि अलग-अलग समय में सत्ता में रही सभी सरकारों ने अपने स्तर पर विकास कार्य किए हैं। ऐसे आयोजनों में सभी सरकारों के योगदान को सम्मानपूर्वक स्थान मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में आयोजित स्वर्णिम हिमाचल कार्यक्रम में सभी पूर्व सरकारों के योगदान को भी शामिल किया गया था।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह के उस बयान पर भी जयराम ठाकुर ने प्रतिक्रिया दी, जिसमें भाजपा के कई विधायकों के अगला चुनाव हारने की बात कही गई थी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भविष्यवाणियां करने में व्यस्त हैं, लेकिन उनके बयानों को गंभीरता से नहीं लिया जाता। जयराम ने तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री शायद कांग्रेस की स्थिति का आकलन कर रहे हैं। उनका दावा था कि आने वाले समय में कांग्रेस की राजनीतिक स्थिति और कमजोर होगी, जबकि भाजपा पूरी मजबूती के साथ जनता के बीच काम करती रहेगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

तीन पुलिस अधिकारी सब इंस्पेक्टर, सात एएसआई बने

हेम राज बब्बर | जगराओंसमर न्यूजआज जगराओं पुलिस (लुधियाना रूरल) में लंबे समय से सेवा दे रहे अलग-अलग पुलिस अधिकारियों में से तीन पुलिस अधिकारियों को सब इंस्पेक्टर और सात पुलिस अधिकारियों को एएसआई प्रमोट किया गया और जगराओं एसएसपी डॉ. अंकुर गुप्ता ने सभी को स्टार लगाकर यह प्रमोशन दिया। इस मौके पर सब...

डीएमसी के डॉक्टर और ट्रांसप्लांट कोऑर्डिनेटर को मिला राष्ट्रीय सम्मान

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूजडीएमसी एंड हॉस्पिटल के क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. पीएल गौतम और ट्रांसप्लांट कोऑर्डिनेटर संदीप सिंह को मृतक अंगदान और अंग प्रत्यारोपण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया गया है।यह सम्मान भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत...

हलका फिल्लौर के पिंड दद्दवाल में पहुंचे प्रिंसिपल प्रेम कुमार, समस्याएं भी सुनीं

शुभम शर्मा | फिल्लौरसमर न्यूजआम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं प्रिंसिपल प्रेम कुमार ने आज विधानसभा हलका फिल्लौर के गांव दद्दवाल का दौरा कर ग्रामीणों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने गांववासियों की समस्याओं और विकास संबंधी मुद्दों को गंभीरता से सुना तथा भरोसा दिलाया कि लोगों की हर जायज समस्या का समाधान...

लुधियाना में कांग्रेस की मीटिंग में हंगामा बैंस के इशारे से आशु के समर्थक भड़के

सौरभ अरोड़ा | लुधियानासमर न्यूजपंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर राजा वड़िंग के अपने ही लोकसभा क्षेत्र लुधियाना में रखे प्रोग्राम में हंगामा देखने को मिला कुछ कांग्रेस समर्थक यहां एआईसीसी के पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल के जनरल डायर की फोटो व उस पर ‘बघेल गो बैक’ के नारे वाली टी-शर्ट पहनकर मीटिंग में शामिल हुए।इस...

किचलू नगर में धंसी करोड़ों की सड़क 20 फीट गहरा गड्ढा; सीवर लाइन टूटी

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूजकिचलू नगर में दो दिन पहले सड़क धंसी तो स्थानीय लोगों ने नगर निगम को शिकायत कर दी। गड्ढा अस्थायी तौर पर भर दिया गया, लेकिन स्थायी मरम्मत नहीं हुई। नतीजा, गुरुवार सुबह सड़क का करीब 30 से 35 फीट हिस्सा भरभराकर धंस गया। करीब 20 फीट गहरा गड्ढा बन गया...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.