Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मांगों को लेकर सफाई और फायर ब्रिगेड कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल शुरू, सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। अपनी लंबित मांगों को लेकर नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर प्रदेशभर में सफाई कर्मचारी और फायर ब्रिगेड कर्मचारी तीन दिवसीय हड़ताल पर चले गए हैं। इसी क्रम में अंबाला में भी कर्मचारियों ने नगर परिषद कार्यालय के बाहर धरना देकर सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की मांग उठाई।

नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेश उपाध्यक्ष सेवा राम बोहत की अध्यक्षता में आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में सफाई कर्मियों और फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने भाग लिया। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि सरकार ने पहले हुए समझौते को लागू नहीं किया, जिसके चलते उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होना पड़ा।

प्रदेश उपाध्यक्ष सेवा राम बोहत ने कहा कि 13 मई को सरकार और कर्मचारी संगठनों के बीच जो समझौता हुआ था, उस पर अब तक अमल नहीं किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपने ही वादों से पीछे हट रही है, जिससे कर्मचारियों में भारी नाराजगी है। उन्होंने बताया कि मांगों को लेकर सरकार के साथ दो दौर की बैठकें भी हुईं, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया।

कर्मचारी नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार जल्द उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेती तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भविष्य में नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा द्वारा दिए जाने वाले हर आंदोलनात्मक कार्यक्रम में अंबाला के कर्मचारी पूरी ताकत के साथ भाग लेंगे।

हड़ताल का असर नगर परिषद की सेवाओं पर भी दिखाई देने लगा है। सफाई कर्मचारी काम पर नहीं पहुंचे, जिसके कारण शहर में सफाई व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है। बरसात के मौसम को देखते हुए कर्मचारियों का कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं निकला तो कई इलाकों में कूड़ा उठान और जल निकासी व्यवस्था प्रभावित हो सकती है, जिससे जलभराव की समस्या भी बढ़ सकती है।

फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने भी आंदोलन को समर्थन देते हुए सरकार से कर्मचारियों की मांगों को गंभीरता से लेने की अपील की। उनका कहना है कि लंबे समय से लंबित मुद्दों के समाधान के लिए कई बार सरकार को अवगत कराया गया, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

एनआईटी हमीरपुर में लगेगा शिक्षा महाकुंभ-2026, देशभर के 50 शिक्षाविद करेंगे शिक्षा और प्रकृति पर मंथन

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश में इस बार देशभर के शिक्षाविदों का बड़ा जमावड़ा होने जा रहा है। एनआईटी हमीरपुर में तीन दिवसीय शिक्षा महाकुंभ-2026 का आयोजन किया जाएगा। इसमें देश के प्रमुख आईआईटी, एनआईटी, केंद्रीय और राज्य विश्वविद्यालयों के करीब 50 कुलपति एवं निदेशक शामिल होंगे। आयोजन में शिक्षा, प्रकृति, नवाचार, कौशल और सतत...

जैतो में दर्दनाक हादसा, दो बाइक की भिड़ंत में दो युवकों की मौत

summer express , फरीदकोट। जैतो क्षेत्र में सेढ़ा सिंह वाला गांव के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान सेढ़ा...

Boeing 737 MAX में सॉफ्टवेयर समस्या, भारत की 2 एयरलाइंस के 96 विमान

summer express , मुंबई। बोइंग ने अपने कुछ 737 MAX विमानों में सॉफ्टवेयर से जुड़ी समस्या की पहचान की है। कंपनी के अनुसार, लैंडिंग की कोशिश सफल नहीं होने के बाद यदि अगला अप्रोच पाथ पहले से तय रास्ते से अलग होता है तो ऑटोमेटेड फ्लाइट गाइडेंस सिस्टम बंद हो सकता है। बोइंग इस समस्या...
Summer Express - मृतक शिकायत पर गिरफ्तारी विवादित, हरियाणा सरकार से HC ने मांगा स्पष्टीकरण

बीमार माता-पिता को तबादला नीति में संरक्षित श्रेणी में शामिल करने की मांग पर सरकार ले निर्णय

summer express , मोनिका रावत ,चंडीगढ़।पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने हरियाणा की माडल ऑनलाइन स्थानांतरण नीति-2026 और हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड की स्थानांतरण नीति-2026 में आश्रित माता-पिता को लेकर उठाई गई आपत्ति पर राज्य सरकार को आठ सप्ताह में फैसला लेने का निर्देश दिया है। याचिकाकर्ता ने मांग की थी कि गंभीर या...

हाई कोर्ट सख्त :सांसद-विधायकों के मामलों में मांगी केंद्रीय एजेंसियों से जानकारी

summer express, मोनिका रावत ,चंडीगढ़ | पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने सांसदों और विधायकों से जुड़े आपराधिक मामलों की निगरानी को और प्रभावी बनाने के मामले में सुनवाई स्थगित कर दी। कोर्ट ने कहा कि मामले से संबंधित कुछ हलफनामे अभी दाखिल होना बाकी हैं। इसके चलते मामले को अब सात अक्टूबर 2026 को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.