Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बीबीएमबी में हिमाचल के अधिकारों को मिली मजबूती, विस्थापितों के पुनर्वास की राह भी होगी आसान

Summer express/बिलासपुर-: हिमाचल प्रदेश के एडवोकेट जनरल अनुप रतन ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) में हिमाचल की हिस्सेदारी और बांध विस्थापितों के पुनर्वास जैसे दशकों से लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया है। सरकार की मजबूत कानूनी पैरवी और केंद्र सरकार के साथ निरंतर संवाद के परिणामस्वरूप इन दोनों महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक प्रगति हुई है।

बिलासपुर के सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए अनुप रतन ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय के 6 नवंबर 2026 के फैसले के अनुसार हिमाचल प्रदेश को भाखड़ा-नांगल और ब्यास परियोजनाओं से वर्ष 1966 से अक्टूबर 2011 तक की अवधि के लिए 1,197.3 करोड़ यूनिट बिजली प्राप्त होगी। केंद्र सरकार ने इस अवधि में प्रदेश की कुल हिस्सेदारी 1,306.6 करोड़ यूनिट निर्धारित की थी। इसमें परियोजनाओं की 7.19 प्रतिशत पूंजीगत लागत के रूप में हिमाचल की 420.77 करोड़ रुपये की देनदारी को 3.85 रुपये प्रति यूनिट की दर से समायोजित किया गया है। इसके बाद शेष बिजली प्रदेश को उपलब्ध करवाई जाएगी।उन्होंने कहा कि इस बिजली का व्यावसायिक इस्तेमाल हिमाचल की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने में अहम भूमिका निभा सकता है। यदि प्रदेश इस बिजली को 13 से 14 रुपये प्रति यूनिट की दर से दूसरे राज्यों को बेचता है तो इससे सालाना करीब 600 से 800 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त होने का अनुमान है।

अनुप रतन ने बताया कि बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी का मामला वर्ष 1996 में सर्वोच्च न्यायालय पहुंचा था। वर्ष 2011 में न्यायालय ने प्रारंभिक डिक्री के माध्यम से प्रदेश के अधिकार को स्वीकार किया, लेकिन हिस्सेदारी के वास्तविक निर्धारण और क्रियान्वयन का विषय लंबित रहा। वर्ष 2013 में केंद्र सरकार ने न्यायालय में हलफनामा दाखिल कर नकद भुगतान, एनएफएल से संबंधित प्रस्ताव और चंडीगढ़ में बेची जाने वाली बिजली के माध्यम से हिमाचल को लाभ देने के विकल्प सुझाए थे। हालांकि, इन प्रस्तावों पर अंतिम निर्णय नहीं हो सका।

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के सत्ता में आने के बाद मुख्यमंत्री ने इस मामले को प्राथमिकता देते हुए नियमित सुनवाई और शीघ्र निपटारे के लिए विशेष निर्देश दिए। वर्ष 2023 से सर्वोच्च न्यायालय में प्रभावी पैरवी की गई तथा शीघ्र सुनवाई के लिए आवश्यक याचिकाएं दायर करने के साथ तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश की अदालत में भी मामले को उठाया गया।लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप लंबे समय से लंबित विवाद को निर्णायक दिशा मिली।उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने 16 दिसंबर 2025 को केंद्र सरकार को पत्र लिखकर बीबीएमबी से जुड़े लंबित वित्तीय और द्विपक्षीय मुद्दों के समाधान की मांग की थी। इसी पत्राचार में किशाऊ बांध परियोजना के वित्तपोषण का विषय भी उठाया गया। प्रदेश सरकार का पक्ष था कि जब परियोजना के जल संबंधी घटक के लिए केंद्र सरकार 90:10 के अनुपात में आर्थिक सहायता दे रही है तो विद्युत उत्पादन से जुड़े पावर कंपोनेंट का खर्च भी केंद्र सरकार को उठाना चाहिए।

अनुप रतन ने कहा कि हरियाणा सरकार के साथ भी हिमाचल की हिस्सेदारी का विषय उच्च स्तर पर उठाया गया। मुख्यमंत्री और तत्कालीन केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर के बीच हुई चर्चा में प्रदेश के लंबित अधिकारों पर बात हुई। वर्ष 2026 में हरियाणा सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय में हलफनामा दाखिल कर हिमाचल के पक्ष का समर्थन किया, जबकि पंजाब सरकार ने अपना विरोध जारी रखा।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने न्यायालय में तथ्यों और कानूनी प्रावधानों के आधार पर अपना पक्ष रखा। बीबीएमबी के गठन के लिए केंद्र सरकार की ओर से दिए गए ऋण का भुगतान पंजाब सरकार द्वारा नहीं किए जाने के तथ्य को भी सामने रखा गया। उन्होंने इस मामले में प्रदेश की कानूनी टीम और ऊर्जा विभाग के अधिकारियों के योगदान की सराहना की।

विस्थापित परिवारों के पुनर्वास के लिए सरकार का बड़ा कदम

अनुप रतन ने कहा कि भाखड़ा और पौंग बांध विस्थापितों की समस्याओं का समाधान भी प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। भाखड़ा बांध के निर्माण के दौरान बिलासपुर जिले में हजारों परिवार प्रभावित हुए थे। इसके बावजूद कई परिवार आज भी स्थायी पुनर्वास और जमीन से जुड़े अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। कुछ परिवारों को लीज पर भूमि मिली है, जबकि अनेक परिवार अब भी अपने पुनर्वास की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने 16 दिसंबर 2025 को केंद्र सरकार को पत्र लिखकर विस्थापित परिवारों की समस्याओं के समाधान के लिए हस्तक्षेप करने का आग्रह किया था। प्रदेश में पर्याप्त राजस्व भूमि की उपलब्धता नहीं होने और वन भूमि से जुड़े प्रतिबंधों के कारण पुनर्वास की प्रक्रिया में लंबे समय से बाधाएं आ रही थीं। हिमाचल का लगभग 68 प्रतिशत भू-भाग वन क्षेत्र के अंतर्गत आता है और करीब 25 प्रतिशत क्षेत्र संरक्षित वन क्षेत्र के रूप में वर्गीकृत है।उन्होंने कहा कि इस समस्या के समाधान की दिशा में प्रदेश मंत्रिमंडल ने मार्च 2026 में वन भूमि डायवर्जन नीति को मंजूरी प्रदान की है। इस नीति को अंतिम स्वीकृति के लिए केंद्र सरकार के पास भेजा गया है। सर्वोच्च न्यायालय ने भी इस संबंध में केंद्र सरकार को शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। केंद्र से आवश्यक मंजूरी मिलने के बाद पात्र विस्थापित परिवारों को वन भूमि डायवर्ट कर पट्टे पर उपलब्ध करवाने का रास्ता प्रशस्त होगा।

पौंग बांध विस्थापितों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि पूर्व में इन परिवारों को राजस्थान सहित अन्य राज्यों में बसाने के प्रयास किए गए थे, लेकिन कई परिवारों को वहां अपेक्षित सुविधाएं और भूमि संबंधी लाभ नहीं मिल सके। प्रदेश सरकार अब उपलब्ध भूमि पर पात्र परिवारों को पट्टे देने की संभावनाओं पर भी काम कर रही है, ताकि उन्हें स्थायी राहत प्रदान की जा सके।अनुप रतन ने कहा कि बीबीएमबी में हिमाचल की बिजली हिस्सेदारी और बांध विस्थापितों का पुनर्वास केवल प्रशासनिक विषय नहीं, बल्कि प्रदेश के अधिकारों, आर्थिक हितों और सामाजिक न्याय से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दे हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में सरकार ने इन मामलों को न्यायालय के साथ-साथ केंद्र सरकार और संबंधित राज्यों के समक्ष भी मजबूती से उठाया है।उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य हिमाचल के वैधानिक अधिकारों को सुनिश्चित करने के साथ-साथ दशकों से पुनर्वास और न्याय की प्रतीक्षा कर रहे प्रभावित परिवारों को उनका हक दिलाना है। इन मामलों में हुई प्रगति की जानकारी आम जनता तक पहुंचाना भी जरूरी है, ताकि प्रदेशवासी अपने अधिकारों और सरकार के प्रयासों से अवगत हो सकें।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending

HRTC पेंशनरों का सरकार को अल्टीमेटम,आर पार की लड़ाई का किया एलान 27 नवंबर को होगा विशाल प्रदर्शन

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश में HRTC पेंशनरों का सरकार के खिलाफ गुस्सा एक बार फिर सड़कों पर नजर आया। कुछ दिन पहले सरकार की ओर से 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता यानी डीए देने की घोषणा के बावजूद पेंशनरों का आक्रोश कम नहीं हुआ है। शुक्रवार को एचआरटीसी पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले पेंशनरों...

अनुराग ठाकुर का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- 2027 में भाजपा की बनेगी सरकार, हिमाचल को फिर मिलेगी विकास की रफ्तार

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-: धर्मशाला में राजकीय डिग्री कॉलेज के शताब्दी समारोह में पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने हिमाचल के अधिकारों, किसानों के हितों और केंद्र सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। अनुराग ठाकुर ने...

पानीपत में प्रदूषण नियमों के खिलाफ उद्योगपतियों का प्रदर्शन, डाइंग इकाइयों में रही हड़ताल

Summer express, पानीपत। टेक्सटाइल सिटी पानीपत में प्रदूषण नियंत्रण नियमों को लागू करने के तरीके और केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) की कार्रवाई के विरोध में शुक्रवार को उद्योगपतियों ने प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में उद्यमियों ने एक-दूसरे का हाथ पकड़कर संजय चौक से सचिवालय तक रोष मार्च निकाला। प्रदर्शन में सैकड़ों श्रमिकों ने भी...

विधानसभा चुनावों से पहले पंजाब-हिमाचल सीमा पर सुरक्षा कड़ी करने के निर्देश, डीआईजी ने की समन्वय बैठक

Summer express, होशियारपुर | आगामी विधानसभा चुनावों और सुरक्षा चुनौतियों को देखते हुए जालंधर रेंज के डीआईजी नवीन सिंगला ने पुलिस अधिकारियों को सीमावर्ती क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में उन्होंने होशियारपुर में जालंधर रेंज के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और हिमाचल प्रदेश के होशियारपुर से...

मतदाता अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस का ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान, भाजपा पर साधा निशाना

Summer express, अंबाला , अंकुर कपूर | कांग्रेस की ओर से चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत गांव सौंंटी में चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें अंबाला शहर के विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी निर्मल सिंह ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए मतदाता सूचियों और चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.