Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बीइंग ह्यूमन विवाद: सलमान खान समेत अन्य को समन

शगुन कश्यप। चंडीगढ़
समर न्यूज

बीइंग ह्यूमन ज्वेलरी की फ्रेंचाइजी से जुड़े विवाद में चंडीगढ़ जिला अदालत ने अभिनेता सलमान खान, उनकी बहन अलविरा खान, एक निजी ज्वेलरी कंपनी और मामले से जुड़े अन्य पक्षों को समन जारी किया है। शिकायतकर्ता कारोबारी अरुण गुप्ता के अनुसार, संबंधित पक्षों को पांच अक्टूबर को अदालत के समक्ष अपना जवाब प्रस्तुत करना है।
अरुण गुप्ता ने आरोप लगाया कि वर्ष 2018 में उन्हें बीइंग ह्यूमन ज्वेलरी की पहली फ्रेंचाइजी देने का प्रस्ताव मिला था। उनसे कहा गया था कि एक महीने के भीतर अन्य फ्रेंचाइजी भी खोली जाएंगी और शोरूम के उद्घाटन में सलमान खान स्वयं शामिल होंगे। तीन नवंबर 2018 को शोरूम खुला, लेकिन सलमान खान कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। उनके स्थान पर अभिनेता आयुष शर्मा उद्घाटन के लिए आए। गुप्ता के मुताबिक, दिसंबर 2018 में बिग बॉस के सेट पर सलमान खान से उनकी मुलाकात हुई और उन्होंने शोरूम का दौरा करने का आश्वासन दिया, लेकिन यह दौरा नहीं हुआ। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2019 में उत्पाद से संबंधित शिकायतों पर कंपनी और फाउंडेशन से संतोषजनक प्रतिक्रिया नहीं मिली।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सोलन में दर्दनाक घटना: विवाहिता की मौत,छह माह की बच्ची भी मृत मिली

Summer express/सोलन-: हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के आंजी सेरी में एक विवाहिता और उसकी छह माह की बच्ची की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, 29 वर्षीय महिला कमरे में फंदे से लटकी मिली, जबकि उसकी छह माह की बेटी पानी से भरी बाल्टी में मृत अवस्था में मिली। पुलिस ने...

सड़क हादसे में एक परिवार उजड़ा,बेटे ने खोए मां, पिता और दादी

Summer express/शिमला, संजू -:राजधानी शिमला के घणाहट्टी क्षेत्र में गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। घंडल-सोलह मील के पास कार और एचआरटीसी बस के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार युवक घायल हो गया, जबकि उसकी मां, पिता और...

दीपक बॉक्सर हत्याकांड में तीन आरोपी गिरफ्तार, शराब पिलाकर हत्या का आरोप

summer express , हांसी। नारनौंद के गांव धर्मखेड़ी में दीपक बॉक्सर की हत्या के मामले में बास थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हांसी के एसपी विनोद कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोहतक जिले के अजायब निवासी प्रिंस पुत्र हरिओम, जितेंद्र हुड्डा पुत्र राजवीर और आर्यन पुत्र समुद्र के...

पंचकूला के तीन स्कूलों को बम की धमकी, सर्च ऑपरेशन में नहीं मिला कुछ संदिग्ध

summer express , पंचकूला। शहर के तीन प्रमुख स्कूलों को वीरवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। धमकी भरा ईमेल मिलने के तुरंत बाद स्कूल प्रबंधन ने एहतियात के तौर पर विद्यार्थियों को घर भेज दिया और पुलिस को सूचना दी। जिन स्कूलों को धमकी मिली, उनमें सेक्टर-15 स्थित...

सोनीपत में 2.93 लाख रिश्वत लेते शिक्षा विभाग के जेई और एसडीओ गिरफ्तार

summer express , सोनीपत। हरियाणा के सोनीपत जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शिक्षा विभाग के दो अधिकारियों को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जेई आशीष और एसडीओ विष्णु के रूप में हुई है। एसीबी के अनुसार दोनों अधिकारियों को 2.93 लाख रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा गया। मामला...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.