Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

वरिष्ठ अधिवक्ता के घर हथियारबंद बदमाशों का धावा, लाखों की नकदी और जेवरात लूटे

Summer express, कुरुक्षेत्र। शहर के सेक्टर-7 स्थित एक वरिष्ठ अधिवक्ता के घर में देर रात हथियारबंद बदमाशों ने सनसनीखेज लूट की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से कुछ ही दूरी पर हुई इस घटना ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। नकाबपोश बदमाशों ने दंपती को बंधक बनाकर करीब ढाई घंटे तक घर में आतंक मचाया और लाखों रुपये की नकदी, सोने-चांदी के आभूषण तथा कीमती सामान लूटकर फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार सेक्टर-7 निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता बलवंत सिंह वालिया और उनकी पत्नी रात के समय घर में मौजूद थे। इसी दौरान चार हथियारबंद बदमाश घर में घुस आए। आरोप है कि बदमाशों ने दंपती को हथियारों के बल पर बंधक बना लिया और जान से मारने की धमकी देकर घर की अलमारियां खुलवाईं। इसके बाद उन्होंने पूरे घर की तलाशी ली और नकदी, आभूषण तथा अन्य कीमती सामान समेट लिया।

पीड़ित अधिवक्ता के अनुसार बदमाश करीब 20 लाख रुपये की नकदी, डेढ़ से दो किलोग्राम सोने के आभूषण, लगभग चार किलोग्राम चांदी के बर्तन और धार्मिक मूर्तियां अपने साथ ले गए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी दंपती को एक कमरे में बंद कर गए और पुलिस को सूचना देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी।

बताया जा रहा है कि आरोपी अस्थायी नंबर (टेंपरेरी नंबर) लगी कार में सवार होकर पहुंचे थे। पीड़ित का यह भी दावा है कि 19 जुलाई को भी संदिग्ध लोगों ने इसी घर को निशाना बनाने की कोशिश की थी, लेकिन उस समय वे अपने मंसूबों में सफल नहीं हो सके थे।

लूट के दौरान एक आरोपी ने अधिवक्ता से बातचीत में कहा कि उसे 80 लाख रुपये की जरूरत है। उसने दावा किया कि उसकी मां कैंसर से पीड़ित है और इलाज के लिए धन चाहिए। आरोपी ने यह भी कहा कि वह विदेश भागना चाहता है और उस पर एक गैंग का दबाव है। हालांकि पुलिस इन दावों की सत्यता की जांच कर रही है और इसे आरोपियों द्वारा भय का माहौल बनाने की कोशिश भी मान रही है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। घर और आसपास के क्षेत्र से साक्ष्य जुटाए गए हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान के लिए विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।

शहर के बीचोंबीच और पुलिस अधिकारियों के कार्यालय के नजदीक हुई इस बड़ी वारदात से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending

बीबीएमबी में हिमाचल के अधिकारों को मिली मजबूती, विस्थापितों के पुनर्वास की राह भी होगी आसान

Summer express/बिलासपुर-: हिमाचल प्रदेश के एडवोकेट जनरल अनुप रतन ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) में हिमाचल की हिस्सेदारी और बांध विस्थापितों के पुनर्वास जैसे दशकों से लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया है। सरकार की मजबूत कानूनी पैरवी और...

महिपाल मकराना की रिहाई को लेकर कुल्लू में प्रदर्शन, राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी ने दी देशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

Summer express/कुल्लू /मनमिंदर अरोड़ा -:राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय के ढालपुर मैदान में एकत्रित होकर मध्य प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार का पुतला जलाकर गिरफ्तारी पर नाराजगी जताई और महिपाल मकराना की तत्काल रिहाई की मांग उठाई।प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष...

राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के 100 साल पूरे, कल से चार दिवसीय शताब्दी समारोह का आगाज

Summer express/धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश के ऐतिहासिक राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के गौरवशाली 100 वर्ष पूरे होने पर कल से चार दिवसीय शताब्दी समारोह का आयोजन किया जा रहा है। ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन की ओर से आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में देश-विदेश से कॉलेज के पूर्व छात्र शिरकत करेंगे। समारोह में कई राजनीतिक, सामाजिक और प्रशासनिक...

KBC में अमिताभ बच्चन ने सर्वजीत सिंह बॉबी को दिया ‘फोर्स ऑफ गुड’ अवॉर्ड, मेंटल हॉस्पिटल में फ्री लंगर शुरू करने का ऐलान

Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध समाजसेवी सर्वजीत सिंह बॉबी को लोकप्रिय टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC) के मंच पर विशेष सम्मान से नवाजा गया है। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने उन्हें समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘फोर्स ऑफ गुड अवॉर्ड’ प्रदान किया। 10 नवंबर को प्रसारित हुए...

गुरुग्राम में प्रदूषण से आंखों की सेहत पर बढ़ा खतरा, जलन और एलर्जी के मरीजों की संख्या बढ़ी

Summer express, गुरुग्राम (अनुज पांचाल) | साइबर सिटी गुरुग्राम में बढ़ता वायु प्रदूषण अब लोगों के लिए केवल सांस संबंधी परेशानियों का कारण नहीं बन रहा, बल्कि आंखों की सेहत पर भी इसका गंभीर असर दिखाई देने लगा है। दिवाली के बाद पटाखों से निकले धुएं, जहरीले रासायनिक तत्वों और हवा में मौजूद सूक्ष्म कणों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.