Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

श्री गुरु हरिकृष्ण साहिब चैरिटेबल अस्पताल की स्थापना के पांच वर्ष पूरे

दलजीत विक्की | लुधियाना
समर न्यूज

श्री गुरु हरिकृष्ण साहिब जी के पावन प्रकाश पर्व व श्री गुरु हरिकृष्ण साहिब चैरिटेबल अस्पताल की स्थापना के पांच वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में अर्बन एस्टेट, जमालपुर में मानव सेवा को समर्पित विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
शुक्रवार सुबह गुरुद्वारा साहिब में सुबह 9 बजे कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसके बाद 10 बजे श्री अखंड पाठ साहिब का भोग डाला गया। इस अवसर पर अस्पताल प्रबंधन ने जरूरतमंद मरीजों के लिए बड़ी घोषणा करते हुए बताया कि अब डायलिसिस सेवा, जिसके लिए पहले 650 रुपये शुल्क लिया जाता था, पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।
अस्पताल प्रबंधक गुरप्रीत कौर और सविंदर पाल सिंह रीतू ने बताया कि आज से आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद मरीज बिना किसी शुल्क के डायलिसिस की सुविधा प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि मरीजों से डायलिसिस के लिए न तो रजिस्ट्रेशन शुल्क लिया जाएगा और न ही कंज्यूमेबल्स या किसी अन्य मद में कोई अतिरिक्त राशि वसूली जाएगी।
अस्पताल ने सर्जरी सेवाओं को भी बेहद रियायती दरों पर उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। किडनी और पित्त की पथरी जैसी सर्जरी, जिन पर निजी अस्पतालों में सामान्यतः 25 हजार से 50 हजार रुपये तक खर्च आता है, अब यहां मात्र 13,500 रुपये में की जाएगी। पहले ही दिन 20 मरीजों की सर्जरी बुक की गई है। इस अवसर पर गुरप्रीत कौर, गुरदेव सिंह, सविंदर पाल सिंह रीतू, अश्वनी छावड़ा, कृपाल सिंह, अमरीक सिंह मार्शल, डी.पी. सिंह, सुरजीत सिंह झग्गर, क्रिस्टल गियर के दर्शन सिंह, अमृतपाल सिंह, बलविंदर सिंह, चरणजीत सिंह, रविंदर सिंह, लख्खी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

श्री गुरु हरिकृष्ण साहिब चैरिटेबल अस्पताल की स्थापना के पांच वर्ष पूरे

दलजीत विक्की | लुधियानासमर न्यूज श्री गुरु हरिकृष्ण साहिब जी के पावन प्रकाश पर्व व श्री गुरु हरिकृष्ण साहिब चैरिटेबल अस्पताल की स्थापना के पांच वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में अर्बन एस्टेट, जमालपुर में मानव सेवा को समर्पित विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।शुक्रवार सुबह गुरुद्वारा साहिब में सुबह 9 बजे कीर्तन का आयोजन हुआ,...

दयानंद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में रिसर्च डे-2026 का आयोजन

लक्की मेहता| लुधियानासमर न्यूज दयानंद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (डीएमसी एंड एच) में शुक्रवार को रिसर्च डे-2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 300 से अधिक फैकल्टी सदस्य, शोधकर्ता और एमबीबीएस, एमडी-एमएस व डीएम-एमसीएच के विद्यार्थियों ने भाग लिया।इस दौरान चिकित्सा अनुसंधान को बढ़ावा देने और विद्यार्थियों में शोध की भावना विकसित करने पर जोर...

सी टी यूनिवर्सिटी का NIRMAAN 2026 भव्य समापन के साथ संपन्न

गुलाब सिद्धू, आदी और गुरमान के लाइव कॉन्सर्ट ने समां बांधारविंदर | लुधियानासमर न्यूज सीटी यूनिवर्सिटी का पांच दिवसीय प्रमुख ओरिएंटेशन फेस्टिवल NIRMAAN 2026 मनोरंजन, प्रेरणा, संस्कृति और छात्र सहभागिता के अद्भुत संगम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हो गया।डिपार्टमेंट ऑफ स्टूडेंट वेलफेयर (DSW) द्वारा आयोजित इस भव्य आयोजन में हजारों नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत किया...

लुधियाना के कियान बेरी को यूनिवर्सिटी ऑफ सिडनी में 100% स्कॉलरशिप

लक्की भट्टी | लुधियानासमर न्यूज सत पॉल मित्तल स्कूल, लुधियाना के छात्र कियान बेरी ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए यूनिवर्सिटी ऑफ सिडनी में पढ़ाई के लिए 100 प्रतिशत स्कॉलरशिप प्राप्त की है। छात्रवृत्ति की कुल राशि ₹1.35 करोड़ से अधिक बताई गई है। इस उपलब्धि के लिए कियान को टीम आयुष जैन की ओर...

ग्रीन लैंड स्कूल के बाहर अभिभावकों का प्रदर्शन

अशवनी पाहवा/ अभिषेक जलोटालुधियाना | समर न्यूज शहर के प्रसिद्ध ग्रीन लैंड स्कूल की सिविल सिटी ब्रांच के बाहर शुक्रवार को बड़ी संख्या में अभिभावकों ने फीस बढ़ोतरी और अन्य अतिरिक्त शुल्कों को लेकर प्रदर्शन किया। अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन पर मनमाने ढंग से फीस वसूलने का आरोप लगाते हुए शुल्कों में कटौती की मांग...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.