Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कुरुक्षेत्र में कांग्रेस का ओबीसी कार्यकर्ता सम्मेलन, भाजपा पर साधा निशाना

Summer express /कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल -:धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में कांग्रेस की ओर से जिला स्तरीय ओबीसी कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में आदमपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक चंद्रप्रकाश, विधायक अशोक अरोड़ा तथा कांग्रेस के पूर्व विधायक एवं जिला अध्यक्ष मेवा सिंह सहित पार्टी के बड़ी संख्या में ओबीसी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।सम्मेलन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने ओबीसी समाज से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया और भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।

 आदमपुर विधायक चंद्रप्रकाश ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने ओबीसी समाज की लगातार अनदेखी की है। उन्होंने कहा कि ओबीसी समाज के हितों और अधिकारों को लेकर सरकार की ओर से अपेक्षित कदम नहीं उठाए गए। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और समाज के लोगों के बीच पार्टी की नीतियों को पहुंचाने का आह्वान किया।विधायक अशोक अरोड़ा ने भी भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि मौजूदा सरकार में आज हर वर्ग परेशान है। उन्होंने कहा कि किसान, कर्मचारी, व्यापारी और अन्य वर्ग अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन और धरने करने के लिए मजबूर हैं। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार जनता की समस्याओं का समाधान करने में विफल रही है।अशोक अरोड़ा ने रोड समाज के हर्ष काला एनकाउंटर मामले को लेकर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष और स्पष्ट जांच होनी चाहिए। उन्होंने सरकार से इस मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग करते हुए कहा कि किसी भी पक्ष के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए और पूरे मामले की सच्चाई सामने आनी चाहिए।सम्मेलन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी संगठन को मजबूत करने और ओबीसी समाज की आवाज को मजबूती से उठाने का संकल्प लिया।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हरियाणा में बढ़ी ठंड, बालसमंद में न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री पहुंचा

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा में मौसम का मिजाज बदलने के साथ ठंड का असर बढ़ने लगा है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान पहली बार 13 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है। हिसार के बालसमंद में न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो राज्य में सबसे कम है। पिछले दिनों हुई हल्की बारिश और ओलावृष्टि...
Summer Express - Auto Draft

रेवाड़ी में नवविवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी

Summer express, रेवाड़ी। हरियाणा के रेवाड़ी जिले के धारूहेड़ा क्षेत्र के गांव कापड़ीवास में 21 वर्षीय नवविवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में किराए के मकान में फंदे से लटका मिला। मृतका की पहचान निकिता के रूप में हुई है, जो उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले की रहने वाली थी। घटना का पता शाम उस समय चला,...

गुरुग्राम में मेट्रो स्टेशन के बाहर युवक-युवतियों में झड़प, पत्थरबाजी का वीडियो वायरल

Summer express, गुरुग्राम। गुरुग्राम के सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन के बाहर युवक-युवतियों के बीच झड़प का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ युवक और युवतियां आपस में विवाद करते दिखाई दे रहे हैं। देखते ही देखते बहस बढ़ गई और पत्थरबाजी शुरू हो गई। हालांकि, घटना किस दिन की है, इसकी...

रोहतक में तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर, महिला गाड़ी के नीचे फंसी

Summer express, रोहतक I हरियाणा के रोहतक में अर्बन एस्टेट थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार वरना कार ने सैर के लिए जा रही मां-बेटी को टक्कर मार दी। हादसे में बेटी उछलकर सड़क किनारे जा गिरी, जबकि उसकी मां कार के नीचे फंस गई। मौके पर मौजूद लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद महिला को...

करनाल में जमीन विवाद में घायल रिटायर्ड क्लर्क की मौत, आरोपियों के एनकाउंटर की मांग पर अड़ा परिवार

Summer express, करनाल I हरियाणा के करनाल जिले के रिंडल गांव में जमीन विवाद को लेकर हुए हमले में घायल बीएसएनएल के सेवानिवृत्त क्लर्क रामेश्वर (65) की मौत के बाद तनाव की स्थिति बनी हुई है। रामेश्वर की मौत के बाद परिजनों ने पोस्टमॉर्टम हाउस से शव लेने से इनकार कर दिया है। परिवार आरोपियों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.