Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जेपीएल ने रचा नया इतिहास, कॉफी टेबल बुक का विमोचन ..16 टीमों के साथ जयपुर में होगा अगला संस्करण

दिल्ली में महिला पत्रकारों की मैराथन का भी ऐलान

Summer express/नई दिल्ली-:यूनाइटेड प्रेस क्लब की ओर से आयोजित जर्नलिस्ट प्रीमियर लीग (जेपीएल) पर तैयार कॉफी टेबल बुक का विमोचन बुधवार को कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में हुआ। समारोह में राजस्थान कुश्ती संघ के अध्यक्ष और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के विशेष कार्याधिकारी राजीव दत्ता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने जेपीएल को पत्रकारों के बीच खेल, टीम भावना और आपसी जुड़ाव बढ़ाने वाला महत्वपूर्ण मंच बताया।राजीव दत्ता ने घोषणा की कि जेपीएल का अगला संस्करण जयपुर में होगा और इसमें आठ की जगह 16 टीमें हिस्सा लेंगी। उन्होंने कहा कि पत्रकारों की व्यस्त और तनावपूर्ण दिनचर्या के बीच खेल गतिविधियां सकारात्मक माहौल बनाने में मदद करती हैं। उन्होंने दिवंगत पत्रकारों के परिवारों की सहायता के लिए यूनाइटेड प्रेस क्लब की ओर से किए जा रहे प्रयासों की भी सराहना की।

महिला पत्रकारों के लिए मैराथन

कार्यक्रम में दिल्ली में महिला पत्रकारों के लिए मैराथन आयोजित करने की घोषणा भी की गई। इसका उद्देश्य महिला पत्रकारों को फिटनेस और खेल गतिविधियों से जोड़ना है। प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कार राशि भी रखी जाएगी।

कप्तानों ने जताया आभार

जेपीएल से जुड़ी टीमों के कप्तानों ने राजीव दत्ता का आभार जताते हुए बुक लॉन्च और आयोजन की सफलता पर खुशी व्यक्त की। यूनाइटेड प्रेस क्लब के अध्यक्ष और पंजाब प्रेस लायंस के कप्तान अर्शदीप सिंह समर ने कहा कि राजीव दत्ता की मौजूदगी ने आयोजन की गरिमा बढ़ाई। दिल्ली मीडिया मास्टर्स के कप्तान प्रदीप कुमार ने उनकी मौजूदगी को यादगार बताया। राजस्थान मीडिया रॉयल्स के कप्तान मुकेश मीणा ने सहयोग के लिए आभार जताया। हिमाचल मीडिया वॉरियर्स के कप्तान मोहित प्रेम शर्मा ने कहा कि उनके प्रोत्साहन से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ा। जेएंडके प्रेस ग्लेडिएटर्स के कप्तान राहुल कुमार, हरियाणा प्रेस पैंथर्स के कप्तान रवि कालीरामन और चंडीगढ़ प्रेस स्ट्राइकर्स के टीम हेड वरिंदर रावत ने भी राजीव दत्ता का आभार जताया। यूपी मीडिया फाइटर्स के कप्तान मनोज त्रिपाठी ने कहा कि जेपीएल ने पत्रकारों के बीच भाईचारे की नई मिसाल कायम की है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

फेसबुक-इंस्टाग्राम को 72 घंटों में हटानी होगी खैहरा की एआइ से बनी आपत्तिजनक वीडियो 

Summer express/मोनिका रावत,चंडीगढ़ -:पंजाब में भुलत्थ(कपूरथला) से कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा को चंडीगढ़ जिला अदालत से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने उनकी याचिका पर अंतरिम आदेश जारी करते हुए फेसबुक-इंस्टाग्राम को 72 घंटों में खैहरा की एआइ से बनी आपत्तिजनक वीडियो हटवाने के निर्देश दिए हैं।  खैहरा ने पिछले हफ्ते फेसबुक-इंस्टाग्राम चलाने वाली...

कुरुक्षेत्र में कांग्रेस का ओबीसी कार्यकर्ता सम्मेलन, भाजपा पर साधा निशाना

Summer express /कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल -:धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में कांग्रेस की ओर से जिला स्तरीय ओबीसी कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में आदमपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक चंद्रप्रकाश, विधायक अशोक अरोड़ा तथा कांग्रेस के पूर्व विधायक एवं जिला अध्यक्ष मेवा सिंह सहित पार्टी के बड़ी संख्या में ओबीसी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।सम्मेलन के दौरान कांग्रेस...

बसताड़ा हाईवे पर 30 लाख की लूट, पिस्टल के बल पर नकदी से भरा बैग छीना

Summer express/राकेश कुमार शर्मा, करनाल-:करनाल के बसताड़ा के पास जीटी रोड पर बुधवार रात करीब साढ़े 9 बजे 30 लाख रुपये की लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। आरोप है कि बिना नंबर की काले रंग की स्कॉर्पियो में सवार 5 से 6 बदमाशों ने कार सवार लोगों को पिस्टल के बल पर रोक...

19 साल में 191 देशों की साइकिल यात्रा,अब भारत भ्रमण पर सोमेन देबनाथ

Summer express/धर्मशाला, राहुल-: पश्चिम बंगाल के सुंदरबन निवासी साइकिल यात्री सोमेन देबनाथ इन दिनों भारत भ्रमण पर हैं। 19 वर्षों में साइकिल से 191 देशों की यात्रा पूरी करने के बाद अब वह देश के 28 राज्यों और पांच केंद्र शासित प्रदेशों का सफर कर रहे हैं। उनकी वर्तमान यात्रा का उद्देश्य भारत की एकता,...

श्री नैना देवी में श्रावण अष्टमी मेले का शुभारंभ, हजारों श्रद्धालुओं ने किए माता के दर्शन

Summer express /बिलासपुर,सुभाष-:हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में स्थित विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी जी में आज श्रावण अष्टमी मेले का विधिवत शुभारंभ हो गया। सुबह की आरती, पूजा-अर्चना और मंत्रोच्चारण के साथ मेले की शुरुआत हुई। पहले ही दिन माता के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। पंजाब, हिमाचल प्रदेश,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.