Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

डीए बकाया को लेकर पंजाब के कर्मचारी कल सामूहिक छुट्टी पर

{करीब चार लाख कर्मचारी और 3.5 लाख पेंशनभोगियों के शामिल होने का दावा; लंबित 18 प्रतिशत डीए किस्तों के भुगतान की मांग
समर न्यूज | चंडीगढ़
पंजाब सरकार के कर्मचारी और पेंशनभोगी लंबित महंगाई भत्ते (डीए) के भुगतान समेत अन्य मांगों को लेकर 27 अगस्त को सामूहिक छुट्टी लेकर प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन करेंगे। कर्मचारी संगठनों के अनुसार करीब चार लाख कर्मचारी और 3.5 लाख पेंशनभोगी इस आंदोलन में शामिल हो सकते हैं। प्रदर्शन जिला मुख्यालयों और तहसीलों में किए जाने की योजना है।
कर्मचारी संगठन लंबित 18 प्रतिशत डीए किस्तों के साथ बकाया राशि जारी करने, पुरानी पेंशन योजना बहाल करने, ठेका कर्मचारियों को नियमित करने और छठे वेतन आयोग के बकाये का भुगतान करने की मांग कर रहे हैं। पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने भी लंबित डीए के भुगतान को लेकर राज्य सरकार को निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कर्मचारी संगठनों को बातचीत के लिए 27 अगस्त को बुलाया है, लेकिन कर्मचारी नेताओं ने सामूहिक अवकाश और विरोध कार्यक्रम जारी रखने का फैसला किया है।
संगठनों का कहना है कि बातचीत के साथ आंदोलन भी चलेगा। कर्मचारी संगठनों के आंदोलन में स्कूल, कॉलेज, बिजली, राजस्व और अन्य विभागों के कर्मचारियों के शामिल होने की संभावना है। हालांकि आपातकालीन सेवाएं जारी रखने की बात कही गई है। बड़े स्तर पर भागीदारी होने पर सामान्य सरकारी कामकाज प्रभावित हो सकता है।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

डीए बकाया को लेकर पंजाब के कर्मचारी कल सामूहिक छुट्टी पर

{करीब चार लाख कर्मचारी और 3.5 लाख पेंशनभोगियों के शामिल होने का दावा; लंबित 18 प्रतिशत डीए किस्तों के भुगतान की मांगसमर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब सरकार के कर्मचारी और पेंशनभोगी लंबित महंगाई भत्ते (डीए) के भुगतान समेत अन्य मांगों को लेकर 27 अगस्त को सामूहिक छुट्टी लेकर प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन करेंगे। कर्मचारी संगठनों के...

अब नई पीढ़ी को मौका देने का समय: गडकरी

एजेंसी |नागपुरकेंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के एक बयान से उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर चर्चा तेज हो गई है। नागपुर के काटोल में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गडकरी ने कहा कि वह पिछले करीब 30 वर्षों से सार्वजनिक जीवन में सक्रिय हैं और अब पहले की तरह ज्यादा काम...

धर्म परिवर्तन मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, ग्रामीणों ने डीसी को सौंपा ज्ञापन

Summer express/बिलासपुर, सुभाष -: घुमारवीं उपमंडल के हवाण गांव में धर्म परिवर्तन को लेकर दर्ज दो एफआईआर का मामला अब जिला प्रशासन तक पहुंच गया है। मंगलवार को हवाण गांव के ग्रामीणों ने उपायुक्त बिलासपुर को ज्ञापन सौंपकर दोनों मामलों की निष्पक्ष जांच करवाने की मांग उठाई। ज्ञापन की प्रतियां राज्यपाल, मुख्यमंत्री, डीजीपी हिमाचल प्रदेश...

आदर्श स्कूलों के शिक्षकों की सैलरी में 120 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी

समर न्यूज | चंडीगढ़ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आदर्श स्कूलों में कार्यरत करीब 1,100 शिक्षकों के वेतन में 120 फीसदी से अधिक बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। इसके बाद इन शिक्षकों का मासिक वेतन लगभग 10 हजार रुपये से बढ़कर 22 हजार रुपये से अधिक हो जाएगा।सरकार ने इसे शिक्षकों की लंबे...

शोपियां-पुलवामा में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, पांच संदिग्ध गिरफ्तार

एजेंसी | श्रीनगर जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर के शोपियां और पुलवामा जिलों में लगातार दो अभियानों में पांच संदिग्धों को गिरफ्तार किया है।शोपियां में तीन लोगों के पास से दो हथगोले और प्रतिबंधित आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़े पांच पोस्टर बरामद किए गए। वहीं, पुलवामा के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.