Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चुनाव करवाने की मांग पर विपक्ष भिड़ा, हंगामे और धक्का-मुक्की के बाद दलों की सहमति से तय हुई मतदान की तारीख

लक्की मेहता | लुधियाना
समर न्यूज
नगर निगम लुधियाना की फाइनेंस एंड कॉन्ट्रैक्ट कमेटी (एफएंडसीसी) के दो नए सदस्यों के चुनाव को लेकर मंगलवार को गुरु नानक देव भवन में बुलाई गई विशेष जनरल हाउस की बैठक में जमकर हंगामा हुआ। चुनाव की तारीख और मतदान प्रक्रिया को लेकर आम आदमी पार्टी, भाजपा और कांग्रेस के पार्षद आमने-सामने आ गए।
तीखी बहस के बाद मामला धक्का-मुक्की और हाथापाई तक पहुंच गया। मौके पर मौजूद पार्षदों और पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभाला। हंगामे के चलते मेयर इंदरजीत कौर ने सदन की कार्यवाही करीब 15 मिनट के लिए स्थगित कर दी। बैठक के दौरान एक पार्षद के पति को सदन के अंदर जाने से रोकने को लेकर भी विवाद हुआ। इसे लेकर पार्षदों और मौके पर मौजूद लोगों के बीच काफी देर तक बहस होती रही, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया।
{चुनाव मंगलवार को कराने की
मांग पर भिड़ा विपक्ष…
एफएंडसीसी के दो सदस्यों के चुनाव की तारीख और मतदान प्रक्रिया को लेकर भाजपा और कांग्रेस पार्षदों की विधायक दलजीत सिंह भोला ग्रेवाल के साथ तीखी बहस हुई। विपक्षी पार्षदों की मांग थी कि चुनाव और मतदान की प्रक्रिया मंगलवार को ही पूरी करवाई जाए। विपक्ष ने आरोप लगाया कि सत्तापक्ष के उम्मीदवार पूरी तरह तैयार नहीं हैं और चुनाव टालने के लिए नियमों का हवाला दिया जा रहा है। कांग्रेस पार्षद गौरव भट्टी ने दावा किया कि हाईकोर्ट ने 25 अगस्त को एफएंडसीसी सदस्यों का चुनाव करवाने के निर्देश दिए हैं। वहीं, निगम प्रशासन ने नियमों का हवाला देते हुए स्पष्ट किया कि नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्धारित समय के अनुसार ही मतदान करवाया जा सकता है।
{शाम 5 बजे तक पांच नामांकन,
28 अगस्त तक नाम वापस लेने
का मौका…
निगम सेक्रेटरी विवेक वर्मा के मुताबिक 25 अगस्त शाम 5 बजे तक एफएंडसीसी चुनाव के लिए पांच नामांकन फॉर्म जमा हुए हैं। नियमों के अनुसार नामांकन के बाद निर्धारित अवधि पूरी होने पर 29 अगस्त को मतदान करवाया जाएगा। उम्मीदवार 28 अगस्त तक अपना नामांकन वापस ले सकेंगे। बैठक में सभी दलों की सहमति के बाद एफएंडसीसी के दो नए सदस्यों का चुनाव 29 अगस्त, शनिवार को गुप्त मतदान यानी सीक्रेट बैलेट पेपर के जरिए करवाने का फैसला लिया गया।
{45 पार्षद पहले ही मांग चुके
थे गुप्त मतदान
एफएंडसीसी चुनाव को लेकर गुप्त मतदान की मांग पहले ही जोर पकड़ चुकी थी। करीब 45 पार्षदों ने मेयर कार्यालय में ज्ञापन देकर सीक्रेट बैलेट के जरिए मतदान करवाने की मांग की थी। मंगलवार की बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा के बाद सभी राजनीतिक दलों की सहमति से गुप्त मतदान करवाने पर फैसला हुआ।
{हाईकोर्ट के निर्देशों के चलते
होगी वीडियोग्राफी…
चुनाव प्रक्रिया को लेकर हाईकोर्ट के निर्देशों के मद्देनजर मंगलवार को हुई बैठक की वीडियोग्राफी भी करवाई गई। 29 अगस्त को होने वाले चुनाव की पूरी प्रक्रिया की भी वीडियोग्राफी करवाई जाएगी, ताकि मतदान प्रक्रिया रिकॉर्ड में रहे और चुनाव पारदर्शी तरीके से करवाया जा सके।
मेयर इंदरजीत कौर ने कहा कि जनरल हाउस में सर्वसम्मति से गुप्त मतदान के जरिए चुनाव करवाने का फैसला लिया गया है। निगम प्रशासन निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से चुनाव करवाने के लिए पूरी तरह तैयार है। निगम कमिश्नर ओजस्वी अलंकार ने भी स्पष्ट किया कि नियमों के मुताबिक मेयर ही इस चुनाव के लिए अधिकृत चुनाव अधिकारी होंगी।
{मैदान में भाजपा-कांग्रेस के साथ आप के तीन उम्मीदवार…
एफएंडसीसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तस्वीर भी दिलचस्प हो गई है। भाजपा की ओर से वार्ड नंबर 73 की पार्षद रुचि विशाल गुलाटी और कांग्रेस की ओर से वार्ड नंबर 26 के पार्षद गौरव भट्टी को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं, आम आदमी पार्टी की ओर से वार्ड नंबर 2 के अमन बग्गा, वार्ड नंबर 50 के युवराज सिद्धू और वार्ड नंबर 63 की मनिंदर कौर घुम्मन को उम्मीदवार बनाए जाने की चर्चा है।
{बेटे से पार्षदों के पैर छुआने
की भी चर्चा…
निगम गलियारों में चुनाव को लेकर एक और चर्चा ने राजनीतिक माहौल गर्म कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक, एक राजनेता ने कथित तौर पर अपने बेटे से कई पार्षदों के पैर छुआकर समर्थन मांगने की कोशिश की। हालांकि, इस संबंध में किसी पक्ष की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। चुनाव से पहले पार्षदों को अपने पक्ष में करने की कोशिशों को लेकर निगम की राजनीति में चर्चाओं का बाजार गर्म है।
{29 अगस्त को खुलेगा
चुनावी पिटारा…
मंगलवार की बैठक में हंगामे से लेकर गुप्त मतदान पर बनी सहमति तक एफएंडसीसी चुनाव ने निगम की राजनीति को पूरी तरह गरमा दिया है। अब 29 अगस्त को सीक्रेट बैलेट से होने वाला मतदान तय करेगा कि एफएंडसीसी के दो नए सदस्यों की कुर्सी पर किस दल के उम्मीदवार पहुंचते हैं। सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच मुकाबला होने के कारण अगले कुछ दिन निगम की राजनीति के लिहाज से अहम माने जा रहे हैं। बैठक में कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां, विधायक मदन लाल बग्गा, विधायक अशोक पराशर पप्पी, विधायक दलजीत सिंह भोला ग्रेवाल, विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू, विधायक राजिंदर पाल कौर छीना, सीनियर डिप्टी मेयर राकेश पराशर और डिप्टी मेयर प्रिंस जोहर समेत अन्य नेता और पार्षद मौजूद रहे।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

यूपी व बिहार की तुलना में पंजाब पीछे छूट रहा लोग परेशान हैं और व्यापारी पलायन कर रहे

सुनील शिंगार | लुधियानासमर न्यूज पंजाब के दो दिनों के दौरे के दौरान मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बी एल संतोष लुधियाना पहुंचे। लुधियाना पहुंचने पर उन्होंने कई अहम मीटिंग की और 2027 पंजाब विधानसभा चुनाव के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि यूपी और बिहार...

चुनाव करवाने की मांग पर विपक्ष भिड़ा, हंगामे और धक्का-मुक्की के बाद दलों की सहमति से तय हुई मतदान की तारीख

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूजनगर निगम लुधियाना की फाइनेंस एंड कॉन्ट्रैक्ट कमेटी (एफएंडसीसी) के दो नए सदस्यों के चुनाव को लेकर मंगलवार को गुरु नानक देव भवन में बुलाई गई विशेष जनरल हाउस की बैठक में जमकर हंगामा हुआ। चुनाव की तारीख और मतदान प्रक्रिया को लेकर आम आदमी पार्टी, भाजपा और कांग्रेस के पार्षद...

डीए बकाया को लेकर पंजाब के कर्मचारी कल सामूहिक छुट्टी पर

{करीब चार लाख कर्मचारी और 3.5 लाख पेंशनभोगियों के शामिल होने का दावा; लंबित 18 प्रतिशत डीए किस्तों के भुगतान की मांगसमर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब सरकार के कर्मचारी और पेंशनभोगी लंबित महंगाई भत्ते (डीए) के भुगतान समेत अन्य मांगों को लेकर 27 अगस्त को सामूहिक छुट्टी लेकर प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन करेंगे। कर्मचारी संगठनों के...

अब नई पीढ़ी को मौका देने का समय: गडकरी

एजेंसी |नागपुरकेंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के एक बयान से उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर चर्चा तेज हो गई है। नागपुर के काटोल में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गडकरी ने कहा कि वह पिछले करीब 30 वर्षों से सार्वजनिक जीवन में सक्रिय हैं और अब पहले की तरह ज्यादा काम...

धर्म परिवर्तन मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, ग्रामीणों ने डीसी को सौंपा ज्ञापन

Summer express/बिलासपुर, सुभाष -: घुमारवीं उपमंडल के हवाण गांव में धर्म परिवर्तन को लेकर दर्ज दो एफआईआर का मामला अब जिला प्रशासन तक पहुंच गया है। मंगलवार को हवाण गांव के ग्रामीणों ने उपायुक्त बिलासपुर को ज्ञापन सौंपकर दोनों मामलों की निष्पक्ष जांच करवाने की मांग उठाई। ज्ञापन की प्रतियां राज्यपाल, मुख्यमंत्री, डीजीपी हिमाचल प्रदेश...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.