Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

राम मंदिर ट्रस्ट के पहले पूर्णकालिक सीईओ बने एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा

करीब 5,585 आवेदनों में से चयन; ट्रस्ट ने तीन नए सदस्यों की भी नियुक्ति की
समर न्यूज | अयोध्या
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने बुधवार को सेवानिवृत्त एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को राम मंदिर का पहला पूर्णकालिक मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया। करीब चार दशक तक भारतीय वायुसेना में सेवा देने वाले मिश्रा 30 अप्रैल 2026 को पश्चिमी वायु कमान के प्रमुख पद से सेवानिवृत्त हुए थे। वह संचालन और प्रशासन से जुड़ी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं।
सीईओ के चयन के लिए 5,585 आवेदन मिले थे। चयन समिति ने जांच और साक्षात्कार के बाद तीन नामों का पैनल तैयार किया था, जिसमें से ट्रस्ट ने मिश्रा के नाम पर मुहर लगाई। सीईओ मंदिर ट्रस्ट के प्रशासन, संचालन, कर्मचारियों और विभिन्न व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे। बैठक में महेश भागचंदका, मदन मोहन पांडेय और निर्मला यादव को नए ट्रस्टी नियुक्त किया गया। ट्रस्ट में प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत करने और कामकाज में अधिक पेशेवर ढांचा विकसित करने की दिशा में इन फैसलों को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

राम मंदिर ट्रस्ट के पहले पूर्णकालिक सीईओ बने एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा

करीब 5,585 आवेदनों में से चयन; ट्रस्ट ने तीन नए सदस्यों की भी नियुक्ति कीसमर न्यूज | अयोध्याश्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने बुधवार को सेवानिवृत्त एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को राम मंदिर का पहला पूर्णकालिक मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया। करीब चार दशक तक भारतीय वायुसेना में सेवा देने वाले मिश्रा 30 अप्रैल...

कनाडा ने विदेशी छात्रों के लिए बढ़ाई आर्थिक शर्तें

अध्ययन परमिट पर सीमा और आव्रजन नीति में सख्ती से बढ़ी चुनौतीसमर न्यूज | चंडीगढ़कनाडा में पढ़ाई का सपना देख रहे पंजाब के विद्यार्थियों के लिए रास्ता पहले की तुलना में महंगा और कठिन हो गया है। एक सितंबर से कनाडा ने अध्ययन परमिट के लिए वित्तीय क्षमता दिखाने की न्यूनतम सीमा बढ़ाकर अकेले विद्यार्थीके...

पंजाब में ‘डबल डोमिसाइल’ पर शिकंजा एमबीबीएस दाखिले से 25 अभ्यर्थी बाहर

दूसरे राज्यों की कोटा सीटों के लिए भी आवेदन करने का मामलासमर न्यूज | फरीदकोटबाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज ने एमबीबीएस दाखिले में ‘डबल डोमिसाइल’ के मामले में 25 अभ्यर्थियों को शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पंजाब के 85 प्रतिशत राज्य कोटे की प्रवेश प्रक्रिया से बाहर कर दिया है। जांच में सामने आया...

ईडी पर पलटवार: अमन अरोड़ा और धालीवाल ने केंद्र पर साधा निशाना

समर न्यूज | चंडीगढ़ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से कथित मनी लॉन्ड्रिंग और भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में पंजाब पुलिस से एफआईआर दर्ज करने की मांग के बीच आम आदमी पार्टी (आप) ने केंद्र सरकार और जांच एजेंसी पर पलटवार किया है।पंजाब में आप के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने कहा कि ईडी को...

एक से श्रेष्ठ’ के 650 केंद्रों ने बदली 12 हजार बच्चों की तस्वीर: राज्यपाल और अनुराग ठाकुर ने मनाया पांच वर्ष का सफर

Summer express/ऊना, राकेश-: हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल श्री कविंदर गुप्ता और सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने बुधवार को ऊना स्थित लता मंगेशकर कला केंद्र में ‘एक से श्रेष्ठ’ पहल के पांच वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित समारोह में भाग लिया। कार्यक्रम में प्रदेश में संचालित 650 शिक्षा केंद्रों की उपलब्धि और इनके माध्यम...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.