Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

केरल में दो सड़क हादसे, एक परिवार समेत पांच लोगों की मौत

Summer express, तिरुवनंतपुरम I केरल के त्रिशूर जिले में तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, हादसा शनिवार आधी रात के करीब हुआ। मृतकों में पति-पत्नी और उनका तीन वर्षीय बेटा शामिल है।

मृतकों की पहचान एडाकझियूर निवासी मुनीर (35), शिफना (24) और उनके बेटे एमिल ऐबक (3) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि परिवार मोटरसाइकिल पर जा रहा था, तभी तेज गति से आ रही एक कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

नशे में होने का आरोप, चालक फरार

पुलिस के मुताबिक, हादसे के समय कार चालक कथित तौर पर नशे की हालत में था। दुर्घटना के बाद कार में सवार दो अन्य लोगों को हिरासत में ले लिया गया है, जबकि मुख्य आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार और मोटरसाइकिल दोनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

NH-66 पर टिपर लॉरी और कार की टक्कर, दो की मौत

वहीं, त्रिशूर जिले में एक अन्य सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा रविवार तड़के कोझिकोड-त्रिशूर नेशनल हाईवे-66 पर इदिमुझिक्कल इलाके में हुआ।

पुलिस के अनुसार, कार में पांच दोस्त सवार थे। सुबह करीब 3:30 बजे पत्थरों से भरी एक टिपर लॉरी हाईवे पर यू-टर्न लेकर सर्विस रोड की ओर जा रही थी। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही कार लॉरी से टकरा गई।

टक्कर के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग अंदर फंस गए। स्थानीय लोगों ने कार को काटकर यात्रियों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, पांचों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन दो लोगों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

घायलों में से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों के शव कोझिकोड मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में रखवाया गया है। थेनिपालम पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाया और यातायात बहाल कराया। मामले की जांच जारी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

केरल में दो सड़क हादसे, एक परिवार समेत पांच लोगों की मौत

Summer express, तिरुवनंतपुरम I केरल के त्रिशूर जिले में तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, हादसा शनिवार आधी रात के करीब हुआ। मृतकों में पति-पत्नी और उनका तीन वर्षीय बेटा शामिल है। मृतकों की पहचान एडाकझियूर निवासी मुनीर (35), शिफना...

जन्माष्टमी पर श्री कृष्ण का आशीर्वाद लेने पहुंचे अक्षय शर्मा

Summer express , अमृतसर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर शहर के विभिन्न मंदिरों में धार्मिक श्रद्धा और उत्साह के माहौल के बीच हल्का उत्तरी से भाजपा देना अक्षय शर्मा भी माथा टेकने पहुंचे। का देखने को मिला। उन्होंने शहर के प्रमुख मंदिरों में पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण के चरणों में माथा टेका और पूजा-अर्चना की।अक्षय...

शिक्षकों को सलाम: स्कूल ऑफ एमिनेंस में अनूठे कला पोर्ट्रेट का किया अनावरण

राजवीर बख्शी | लुधियानासमर न्यूज शिक्षक दिवस-2026 के मौके पर स्कूल ऑफ एमिनेंस, किदवई नगर में शिक्षकों के योगदान को समर्पित विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।राज्य सूचना आयुक्त हरप्रीत संधू और डिप्टी कमिश्नर लुधियाना हिमांशु जैन, आईएएस ने शिक्षकों को समर्पित विशेष कला पोर्ट्रेट का अनावरण किया। इस दौरान राज्य सूचना आयुक्त हरप्रीत संधू की...

कुत्ता घुमाने को लेकर खूनी विवाद में नया मोड़, सीसीटीवी में तलवार लेकर हमला करते दिखे युवक; बचाव में चली गोली

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज सिविल सिटी हैबोवाल में कुत्ता घुमाने को लेकर हुए खूनी विवाद में नया मोड़ सामने आया है। मामले से जुड़ी नई सीसीटीवी फुटेज सामने आई है, जिसमें एक्टिवा पर पहुंचे युवकों में से एक युवक तलवार निकालकर कारोबारी और उसके बेटे पर हमला करता दिखाई दे रहा है।परिवार का दावा...

श्री हरि संकीर्तन मंदिर में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी

गुरशरण सिंह | मोहालीसमर न्यूज मोहाली के फेज-5 स्थित श्री हरि संकीर्तन मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर भव्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। श्रद्धा और उत्साह से भरे माहौल में भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।कार्यक्रम में पंजाब के पूर्व...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.