Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

प्रॉपर्टी डीलरों ने लोगों को ठगने के लिए नदी पर बनवाया पुल, टूटने के बाद डीलर हुआ गायब

{ड्रेनेज विभाग, गमाडा और स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
{जान जोखिम में डालकर नदी पार करने को मजबूर हैं लोग
गुरमीत सिंह | डेराबस्सी
समर न्यूज
गांव सुंडरा से मोर-ठीकरी की ओर जाने वाले रास्ते में नदी पर बना पक्का पुल करीब तीन साल पहले बाढ़ की चपेट में आने से टूट गया था। इसके बाद आज तक पुल का दोबारा निर्माण नहीं हो सका। पुल टूटने के कारण आसपास के दर्जनों गांवों और कॉलोनियों के लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बारिश के दिनों में नदी का बहाव तेज होने पर लोग जान जोखिम में डालकर पानी के बीच से निकलने को मजबूर हैं। इलाका निवासियों के अनुसार रामगढ़ सड़क के रास्ते हरियाणा की सीमा से लगते पंजाब के अंतिम गांवों तक जाने के लिए मुबारिकपुर होकर जाना पड़ता है। सुंडरां से मोर-ठीकरी की ओर जाने वाला रास्ता अपेक्षाकृत छोटा है, लेकिन बीच में नदी होने के कारण बरसात के दौरान लोगों की मुश्किलें बढ़ जाती हैं।

अवैध कॉलोनियों के प्लॉट बेचने के लिए बनाया था पुल!
लोगों का आरोप है कि नदी के दूसरी तरफ विकसित की गई अवैध कॉलोनियों में प्लॉट बेचने के लिए बिल्डरों ने नदी पर सीमेंट का पक्का पुल बनवाया था। पुल की सुविधा देखकर लोगों ने वहां प्लॉट खरीदे और घर बनाकर रहना शुरू कर दिया। करीब तीन साल पहले बाढ़ के दौरान पुल टूट गया। इसके बाद बिल्डरों की कथित हकीकत सामने आई और प्लॉट बेचने के बाद वे वहां से गायब हो गए।

सरकारी रिकॉर्ड में पुल का कोई उल्लेख नहीं
निवासियों का कहना है कि नदी पर बने इस पक्के पुल से संबंधित सरकारी रिकॉर्ड में न तो कोई विवरण मिलता है और न ही इसकी मंजूरी सामने आई है। लोगों ने सवाल उठाया कि यदि बरसाती नाले या नदी के प्राकृति क बहाव में रुकावट डालना नियमों के विरुद्ध है तो यह पुल किसकी अनुमति से बनाया गया था और इसकी जांच क्यों नहीं की गई?

पुल न होने से तय करना पड़ता है लंबा रस्ता
बारिश के दौरान नदी का बहाव इतना तेज हो जाता है कि इसे पार करना बेहद मुश्किल हो जाता है। पिछले दिनों भी तेज बहाव में कुछ लोग बहते-बहते बचे। बच्चों समेत इलाके के लोग रोजाना इसी रास्ते का इस्तेमाल करते हैं। उनका कहना है कि बारिश न होने पर भी नदी में पानी बहता रहता है और अचानक जलस्तर बढ़ने का खतरा बना रहता है। पुल टूटने के कारण लोगों को दूसरे रास्ते से जाने के लिए कई किलोमीटर का अतिरिक्त सफर करना पड़ता है।

ड्रेनेज विभाग, गमाडा और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर
उठे सवाल
निवासियों ने ड्रेनेज विभाग, गमाडा और स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कथित मिलीभगत के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि यदि इलाके में दर्जनों कॉलोनियां बिना जरूरी मंजूरियों के विकसित हुई हैं तो संबंधित विभागों ने समय रहते कार्रवाई क्यों नहीं की।
लोगों ने सरकार से पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच करवाकर जिम्मेदारी तय करने तथा टूटे पुल की जगह सुरक्षित आवागमन का स्थायी प्रबंध करने की मांग की है। पुल टूटने से आसपास के गांवों का आपसी संपर्क प्रभावित होने के कारण लोगों में प्रशासन के प्रति रोष बढ़ रहा है।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

डेराबस्सी नगर परिषद के पूर्व प्रधान रंजीत सिंह रेड्डी ने फिर थामा कांग्रेस का हाथ

पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की अगुवाई में समर्थकों समेत कांग्रेस में हुए शामिलगुरमीत सिंह | डेराबस्सीसमर न्यूज नगर काउंसिल के पूर्व प्रधान एवं मौजूदा पार्षद रंजीत सिंह रेड्डी ने एक बार फिर कांग्रेस का दामन थाम लिया है। पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की अगुवाई में रेड्डीअपने समर्थकों सहित कांग्रेस में शामिल हुए। रेड्डी...

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 27 अक्टूबर से जालंधर में होगी

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब में पहली बार होने वाली पुरुष एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार की मेजबानी में छह देशों की टीमें 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक जालंधर व मोहाली में मुकाबले खेलेंगी।टूर्नामेंट में भारत के साथ पाकिस्तान, दक्षिण कोरिया, जापान, मलेशिया और...

बिजली संकट: पीएसपीसीएल के सीएमडी बसंत गर्ग को हटाया गुरकीरत को कमान

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब में गंभीर बिजली संकट के बीच राज्य सरकार ने पंजाब राज्य बिजली निगम लिमिटेड (पीएसपीसीएल) के प्रशासनिक सचिव और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) डॉ. बसंत गर्ग को पद से हटा दिया है। उनकी जगह प्रधान सचिव गुरकीरत कृपाल सिंह को पीएसपीसीएल का प्रबंध निदेशक बनाया गया है।गुरकीरत कृपाल सिंह के पास उद्योग...

एनआईटी हमीरपुर में गूंजा नशामुक्त हिमाचल का संदेश, डीजीपी ने छात्रों से किया सीधा संवाद

Summer express/हमीरपुर, अरविंद- :एनआईटी हमीरपुर में नशामुक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी ने विद्यार्थियों से सीधा संवाद करते हुए नशे के बढ़ते दुष्प्रभावों और इससे निपटने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने...

हिमकेयर पर जाँच की तेजी, नकली दवा रैकेट पर विजिलेंस की बेबसी क्यों? : जयराम ठाकुर

Summer express/शिमला-: पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हिमकेयर योजना को लेकर सरकार द्वारा की जा रही जाँच पर सवाल उठाते हुए प्रदेश में कथित नकली दवाओं के रैकेट और जीएसटी चोरी से जुड़े मामले में विजिलेंस की जाँच से असमर्थता पर गंभीर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि एक ओर हिमकेयर को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.