Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

निजामाबाद में दिनदहाड़े हत्या, पत्नी की हत्या के आरोपी पर दरांती से 9 वार

summer express ,हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में दिनदहाड़े एक युवक की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। वारदात राजा राजेंद्र चौराहे पर हुई और पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। मृतक की पहचान 26 वर्षीय हरिबाबू के रूप में हुई है। वह करीब छह महीने पहले अपनी पत्नी की हत्या के मामले में आरोपी था और हाल ही में जमानत पर बाहर आया था।

पुलिस के अनुसार, हरिबाबू चौराहे पर हाथगाड़ी लगाकर मक्का बेच रहा था। इसी दौरान कार सवार तीन लोग वहां पहुंचे। कार से एक युवक बाहर निकला, जिसके हाथ में दरांती थी। उसने हरिबाबू पर अचानक हमला कर दिया। हमलावर ने करीब 10 सेकंड के भीतर उस पर नौ बार वार किए। गंभीर रूप से घायल हरिबाबू की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी कार में सवार होकर फरार हो गए।

पुलिस ने शुरुआती जांच के आधार पर बताया कि हमला पहले से सुनियोजित होने की आशंका है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान और उनकी तलाश में जुटी है।

हरिबाबू अपनी पत्नी वैष्णवी की हत्या के मामले में आरोपी था। 17 मार्च 2026 को जगित्याल जिले के कोरुटला मंडल के माधपुर गांव में उसने कथित तौर पर अपनी चार महीने की गर्भवती पत्नी पर चाकू से कई वार किए थे। इस हमले में वैष्णवी की मौत हो गई थी। घटना के बाद हरिबाबू मौके से फरार हो गया था, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था।

वैष्णवी 19 वर्ष की थी और यूट्यूब चैनल चलाती थी। शादी से पहले दोनों के बीच संबंध थे और पिछले साल दोनों ने शादी की थी। दोनों ‘वैशु अम्मा’ नाम से यूट्यूब चैनल भी चलाते थे, जिस पर 50 हजार से अधिक फॉलोअर्स और करीब 200 वीडियो बताए गए हैं।

पुलिस के मुताबिक, वैष्णवी की हत्या का मामला दहेज की मांग से जुड़ा था। हरिबाबू को हाल ही में इस मामले में जमानत मिली थी। इसके बाद वह निजामाबाद में अपनी मां के साथ रह रहा था और आजीविका के लिए मक्का बेचता था। अब उसकी हत्या के मामले में पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

निजामाबाद में दिनदहाड़े हत्या, पत्नी की हत्या के आरोपी पर दरांती से 9 वार

summer express ,हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में दिनदहाड़े एक युवक की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। वारदात राजा राजेंद्र चौराहे पर हुई और पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। मृतक की पहचान 26 वर्षीय हरिबाबू के रूप में हुई है। वह करीब छह महीने पहले अपनी पत्नी की...

पंजाब में बारिश का दौर थमेगा, 20 सितंबर से मौसम रहेगा पूरी तरह शुष्क

summer express ,अमृतसर। पंजाब में बारिश की गतिविधियां अब धीरे-धीरे कम होने लगी हैं। मौसम विज्ञान केंद्र, चंडीगढ़ के जिलावार पूर्वानुमान के अनुसार 18 और 19 सितंबर को राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की और बिखरी बारिश हो सकती है। इसके बाद 20 सितंबर से पंजाब के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान...

मिशिगन में ट्रेनिंग के दौरान F-16 फाइटर जेट क्रैश: पायलट घायल, इलाके में मचा हड़कंप

summer express ,मिशिगन। अमेरिका के मिशिगन में टेक्सास एयर नेशनल गार्ड का F-16 फाइटर जेट नियमित प्रशिक्षण उड़ान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसा ग्रैंड ट्रैवर्स काउंटी में हुआ। विमान में सवार पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहा, हालांकि उसे चोटें आईं। बाद में अधिकारियों ने उसकी हालत स्थिर बताई। यह F-16...

लुधियाना बीजेपी में जनरल सेक्रेटरी की सीट पर पेच : नीटू v/s गोशा

सुनील | लुधियानासमर न्यूज भाजपा के नए प्रधान बने 2 महीने बीतने को हैं लेकिन अब तक जिला टीम नहीं बन पाई। कारण है जनरल सेक्रेटरी की सीट की लड़ाई। क्योंकि जिला जनरल सेक्रेटरी की एक सीट पर भाजपा के दो दिग्गज नेता अपने चहेते को बिठाना चाहते हैं। यह चहेते दोनों ही सिख समुदाय...

बनने से पहले ही सवालों में आई 1.40 करोड़ की लादियां – बाड़ेवाल सड़क

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज हलका गिल के लादियां से बाड़ेवाल डोगरा-बचन सिंह मार्ग तक करीब 1.40 करोड़ रुपए की लागत से बन रही सड़क निर्माण पूरा होने से पहले ही सवालों में आ गई है। वर्षों से बदहाल सड़क के बनने से लोगों को राहत की उम्मीद थी, लेकिन निर्माण के दौरान ही स्थानीय...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.