Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चंडीगढ़ में 6.20 करोड़ के विकास कार्य मंजूर, पानी-सड़क-पार्क और जनसुविधाओं पर खर्च होगी राशि

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़। नगर निगम की वित्त एवं अनुबंध समिति (एफएंडसीसी) ने शहर में नागरिक सुविधाओं और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए 6.20 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों को मंजूरी दी है। शुक्रवार को मेयर सौरभ जोशी की अध्यक्षता में हुई बैठक में पानी की सप्लाई, सीवरेज, सड़क, पार्क, पैदल पथ, सार्वजनिक शौचालय और सफाई कर्मचारियों से जुड़ी सुविधाओं के कई प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।

सेक्टर-39 के वाटर वर्क्स में 45 एमजीडी और 25 एमजीडी फिल्ट्रेशन प्लांट तथा बैकवॉश वेल की मरम्मत पर 47.82 लाख रुपये खर्च होंगे। सेक्टर-56 में ईडब्ल्यूएस चार मंजिला छोटे फ्लैटों के 31 ब्लॉकों में 1656 हाउस वाटर मीटर चैंबर ऊंचे करने के काम के लिए 36.56 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं।

रामदरबार में पानी की सप्लाई नेटवर्क को मजबूत करने के लिए 13.30 लाख रुपये, जबकि सेक्टर-25 में ट्यूबवेल बूस्टर से गैस एजेंसी तक चार इंच की डीआई पाइपलाइन बिछाने के लिए 13.03 लाख रुपये मंजूर किए गए। सेक्टर-19-सी के चीप हाउस में पुरानी और क्षतिग्रस्त पानी की पाइपलाइन बदलने पर 19.33 लाख तथा सेक्टर-22-सी में पुरानी पाइपलाइन बदलने पर 13.69 लाख रुपये खर्च होंगे।

सड़कों और पैदल चलने की सुविधा से जुड़े कार्यों में रामदरबार फेज-1 और 2 की क्षतिग्रस्त आंतरिक सड़कों की मरम्मत के लिए 35.41 लाख, सेक्टर-49 में पैदल पथ की मरम्मत के लिए 26.83 लाख और सेक्टर-63 में नया पैदल पथ बनाने के लिए 23.90 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। सेक्टर-34, 47-सी और 28-बी के पार्कों में वॉकिंग ट्रैक बनाने के कार्य भी मंजूर हुए हैं।

सार्वजनिक सुविधाओं पर भी जोर

सेक्टर-47 में सफाई कर्मचारियों के लिए सैनिटेशन बूथ बनाने पर 32.45 लाख रुपये खर्च होंगे। सेक्टर-31 मीट मार्केट के पास सार्वजनिक शौचालय के नवीनीकरण के लिए 21.43 लाख और मनीमाजरा की इंदिरा कॉलोनी ग्रीन बेल्ट में नया सार्वजनिक शौचालय बनाने के लिए 12.72 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं।

सेक्टर-19-सी सदर बाजार की परिधीय फ्लोरिंग के उन्नयन के लिए 44.52 लाख रुपये, सेक्टर-40-सी स्कूटर मार्केट के उन्नयन के लिए 15.49 लाख और सेक्टर-36 के फ्रेगरेंस गार्डन में हट व बेंच लगाने के लिए 3.29 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। वरिष्ठ अधिकारियों के उपयोग के लिए दो इलेक्ट्रिक स्टाफ कार खरीदने पर 48 लाख रुपये खर्च होंगे।

इसके अलावा विभिन्न सेक्टरों के पार्कों और ग्रीन बेल्ट में पौधारोपण, बेंच, हट, रेलिंग और गेट की मरम्मत, कम्युनिटी सेंटर की मरम्मत, आंगनवाड़ी के नवीनीकरण और अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्यों को भी मंजूरी दी गई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चंडीगढ़ में 6.20 करोड़ के विकास कार्य मंजूर, पानी-सड़क-पार्क और जनसुविधाओं पर खर्च होगी राशि

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़। नगर निगम की वित्त एवं अनुबंध समिति (एफएंडसीसी) ने शहर में नागरिक सुविधाओं और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए 6.20 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों को मंजूरी दी है। शुक्रवार को मेयर सौरभ जोशी की अध्यक्षता में हुई बैठक में पानी की सप्लाई, सीवरेज, सड़क, पार्क,...

अंबाला में अधूरे प्रोजेक्टों और अवैध कॉलोनियों पर कांग्रेस का सरकार पर हमला

summer express , अंकुर कपूर, अंबाला। अंबाला शहर में अधूरे विकास कार्यों, अवैध कॉलोनियों और नगर निगम में कथित अनियमितताओं के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनोद धीमान ने अंबाला कांग्रेस भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि शहर के रुके हुए विकास कार्यों...

करनाल में राइस मिल में भीषण आग, 11 दमकल गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू

summer express, राकेश कुमार शर्मा,करनाल। करनाल-कैथल रोड स्थित सप्पल टेक राइस मिल मेंशाम अचानक भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते मिल के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। मौके से उठते काले धुएं के गुबार दूर तक दिखाई दिए, जिससे आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। आग की घटना...

करनाल में वाहन चोर गिरोह पर शिकंजा, 4 आरोपी गिरफ्तार; 11 चोरी के वाहन बरामद

summer express,राकेश कुमार शर्मा,करनाल। वाहन चोरी की बढ़ती वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए करनाल पुलिस के एंटी ऑटो थेफ्ट स्टाफ CIA-1 ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस की दो टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की 9 मोटरसाइकिल और 2 एक्टिवा...

पर्यटन सीजन से पहले धर्मशाला-मैक्लोडगंज की सड़कें होंगी दुरुस्त, प्रशासन-एनएचएआई की जल्द होगी बैठक

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-: पर्यटन सीजन शुरू होने से पहले धर्मशाला और मैक्लोडगंज की खस्ताहाल सड़कों को सुधारने की कवायद तेज होने की उम्मीद है। पर्यटकों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए सड़कों की मरम्मत को प्राथमिकता देने की बात कही गई है।उपमुख्य सचेतक एवं शाहपुर विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि सड़कों की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.