Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

व्हीलचेयर क्रिकेट के जरिए दिया नशामुक्त समाज और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश

समर न्यूज | चंडीगढ़

व्हीलचेयर क्रिकेट एसोसिएशन, चंडीगढ़ ट्राइसिटी की ओर से शनिवार को डीएवी कॉलेज, सेक्टर-10 में आयोजित प्रदर्शनी व्हीलचेयर क्रिकेट मैच में चंडीगढ़ ने पंजाब को पांच विकेट से हरा दिया। पंजाब के राज्यपाल ने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
इस आयोजन के जरिए ‘ स्ट्रॉंगर विद्आउट ड्रग्स ’ अभियान के तहत नशामुक्त समाज और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया गया। राज्यपाल ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों को नशे के खिलाफ शपथ दिलाई और युवाओं से नशे से दूर रहकर खेल, फिटनेस और अनुशासन को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरजीत मेहता ने पंजाब और चंडीगढ़ की दोनों टीमों के 24 खिलाड़ियों को आधुनिक स्पोर्ट्स व्हीलचेयर उपलब्ध कराने की घोषणा की। उन्होंने पीसीए के मैदान में फ्लडलाइट के नीचे दोनों टीमों के बीच अगला मुकाबला आयोजित करने का भी ऐलान किया। इस घोषणा का खिलाड़ियों और आयोजकों ने स्वागत किया।
आयोजकों ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य व्हीलचेयर क्रिकेट को बढ़ावा देने के साथ-साथ समाज में समावेशिता, समान अवसर और खेलों की सकारात्मक भूमिका को मजबूत करना है।

चंडीगढ़ ने पंजाब से जीता मुकाबला
टॉस जीतकर पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में पांच विकेट पर 109 रन बनाए। राजा ने 22 गेंदों पर 31 रन बनाए, जबकि हरदीप सिंह गिल ने 20 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए चंडीगढ़ ने 13.5 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 112 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। व्हीलचेयर क्रिकेट एसोसिएशन, चंडीगढ़ ट्राइसिटी के अध्यक्ष डॉ. रुपेश के. सिंह ने कहा कि यह मुकाबला केवल जीत-हार तक सीमित नहीं था, बल्कि यह खिलाड़ियों के दृढ़ संकल्प, प्रतिभा और जज्बे का प्रदर्शन था। उन्होंने कहा कि व्हीलचेयर क्रिकेट खिलाड़ियों की क्षमता और आत्मविश्वास को सामने लाने के साथ समाज को यह संदेश भी देता है कि सही अवसर और मंच मिलने पर चुनौतियों के बावजूद उत्कृष्ट प्रदर्शन किया जा सकता है।

राज्यपाल ने खिलाड़ियों काे किया सम्मानित
‘स्ट्रॉंगर विद्आउट ड्रग्स  ’ अभियान के माध्यम से विशेष रूप से युवाओं को नशे से दूर रहने और खेलों के जरिए स्वस्थ एवं अनुशासित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफियां प्रदान कीं। मैन ऑफ द मैच और बॉलर ऑफ द मैच के पुरस्कार भी खिलाड़ियों को दिए गए। विजेता चंडीगढ़ टीम को 21,000 रुपये और उपविजेता पंजाब टीम को 11,000 रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। राज्यपाल ने खिलाड़ियों की खेल भावना और दृढ़ संकल्प की सराहना करते हुए उन्हें आगे भी इसी उत्साह के साथ खेलते रहने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर सोशल वेलफेयर विभाग के निदेशक नवीन रत्थू, डीएवी कॉलेज की प्रिंसिपल मोना नारंग, ज्वाइंट डायरेक्टर, स्पोर्ट्स डॉ. मोहिंदर सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

व्हीलचेयर क्रिकेट के जरिए दिया नशामुक्त समाज और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश

समर न्यूज | चंडीगढ़ व्हीलचेयर क्रिकेट एसोसिएशन, चंडीगढ़ ट्राइसिटी की ओर से शनिवार को डीएवी कॉलेज, सेक्टर-10 में आयोजित प्रदर्शनी व्हीलचेयर क्रिकेट मैच में चंडीगढ़ ने पंजाब को पांच विकेट से हरा दिया। पंजाब के राज्यपाल ने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।इस आयोजन के जरिए ‘ स्ट्रॉंगर...

सैदपुर के नए खेल स्टेडियम की सुविधाओं पर कुलजीत सिंह बेदी ने उठाए गंभीर सवाल

गुरशरण सिंह | मोहालीसमर न्यूजमोहाली नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने गांव सैदपुर में बनाए गए नए खेल स्टेडियम का दौरा कर वहां उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं को लेकर पंजाब सरकार पर सवाल उठाए हैं। बेदी ने दावा किया कि स्टेडियम का ढांचा तैयार कर दिया गया है, लेकिन खिलाड़ियों और स्थानीय...

जीरकपुर-पीरमुछल्ला में कूड़े के डंप का मुद्दा और गरमाया

गुरमीत सिंह | जीरकपुरसमर न्यूज पीरमुछल्ला क्षेत्र में कूड़े के डंप से परेशान लोगों की समस्या को लेकर वार्ड नंबर 11 के पार्षद गुरसेवक सिंह पूनिया ने मामला पटियाला लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. धर्मवीर गांधी के समक्ष उठाया है।पार्षद की मांग पर सांसद ने डीसी मोहाली को मामले में प्राथमिकता के आधार पर उचित...

पंजाब में युवाओं के सपनों को मिलेगी ऊंची उड़ान निवेश-नवाचार पर मान सरकार का बड़ा फोकस

समर न्यूज | मोहालीपंजाब के युवाओं के हुनर और नए विचारों को रोजगार और कारोबार में बदलने के लिए राज्य सरकार अवसरों का मजबूत तंत्र तैयार कर रही है।मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शनिवार को मोहाली स्थित इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस (आईएसबी) में आयोजित आईएसबी लीडरशिप समिट-2026 में कहा कि युवाओं में प्रतिभा और ऊर्जा...

मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 7400 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों को दी स्कूटी की सौगात

एजेंसी | भोपालमध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को 7,400 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री स्कूटी योजना के तहत स्कूटी की सौगात दी। भोपाल के शासकीय सुभाष उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से संवाद भी किया।योजना का उद्देश्य सरकारी स्कूलों में कक्षा 12वीं में...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.