Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

1700 सखियों को दिया सम्मान, मावां-धीयां योजना घर-घर पहुंचाने में निभाई अहम भूमिका

लक्की मेहता | लुधियाना
समर न्यूज

विधानसभा उत्तरी में मुख्यमंत्री मावां-धीयां आशीर्वाद योजना को घर-घर तक पहुंचाने वाली 1700 सखियों को सम्मानित किया गया। जालंधर बाईपास चौक स्थित एक रिजार्ट में विधायक चौ. मदन लाल बग्गा की अध्यक्षता में आयोजित सखी सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचीं। उन्होंने सखियों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।
डॉ. गुरप्रीत कौर ने कहा कि पंजाब सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मावां-धीयां आशीर्वाद योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ जरूरतमंद महिलाओं तक पहुंचाने में जमीनी स्तर पर काम करने वाली सखियों की भूमिका अहम है।
विधायक मदन लाल बग्गा ने कहा कि विधानसभा उत्तरी में हजारों महिलाओं का रजिस्ट्रेशन करवाने और उन्हें योजना से जोड़ने में सखियों ने मेहनत की है। उनकी मेहनत से बड़ी संख्या में महिलाओं के खातों में योजना की राशि सीधे पहुंची है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में यह योजना महत्वपूर्ण पहल है।
बग्गा ने कहा कि सखियों ने जिस लगन से काम किया, वह प्रशंसनीय है। उन्होंने योजना की सफलता का श्रेय सखियों की मेहनत को देते हुए कहा कि उनके प्रयासों के बिना इतनी बड़ी संख्या में महिलाओं तक योजना का लाभ पहुंचाना आसान नहीं था। आम आदमी पार्टी पंजाब महिला विंग की अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने भी सखियों के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार महिला शक्ति के उत्थान और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाओं पर काम कर रही है।
समारोह में मेयर इंद्रजीत कौर, श्रीश्री 1008 महामंडलेश्वर महंत भोली जी, मीना बाबा शाह, सीनियर डिप्टी मेयर राकेश पराशर, बिंदिया मदान, अजिन्द्र कौर, जिला महिला विंग अध्यक्ष मनीषा कपूर, विधानसभा उत्तरी महिला विंग अध्यक्ष पूनम अरोड़ा, पिंकी बांगा, पार्षद अमन बग्गा, एडवोकेट गौरव बग्गा, पार्षद अशोक कुमार समेत पार्टी के प्रदेश, जिला, ब्लॉक और वार्ड स्तर के पदाधिकारी, पार्षद व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सुल्ताना सिस्टर की ओर से प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र रहा।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

एसआईआर पर कांग्रेस ने फैलाया भ्रम, अमित शाह देंगे आरोपों का जवाब : नायब सैनी

Summer express, करनाल। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर देशभर में भ्रम फैलाने और गलत जानकारी प्रसारित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने एसआईआर के मुद्दे पर झूठ का गुब्बारा खड़ा कर जनता को गुमराह करने का प्रयास किया...

ब्रिटेन में फगवाड़ा के डॉक्टर की बेटी की संदिग्ध मौत, पति पर प्रताड़ना और हत्या के आरोप

Summer express, फगवाड़ा । ब्रिटेन में फगवाड़ा के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. के.के. वर्मा की बेटी डॉ. शिवानी वर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। चाहल नगर निवासी डॉ. वर्मा के परिवार को बेटी की मौत की सूचना मिलते ही घर में मातम छा गया। घटना की खबर से पूरे इलाके में...

अंतरराष्ट्रीय बाजार में चमका लाहौल का सीबकथॉर्न, एक लीटर जूस के दाम 2 हजार रुपये तक पहुंचे

Summer express/मनमिंदर अरोड़ा | कुल्लू-:जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति का पारंपरिक उत्पाद सीबकथॉर्न अब देश ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी अपनी पहचान मजबूत कर रहा है। छरमा जूस के नाम से मशहूर इस उत्पाद की बढ़ती लोकप्रियता का असर अब इसकी कीमतों पर भी दिखाई देने लगा है। पिछले साल तक जिस सीबकथॉर्न जूस की...

14 साल से विधायक, 4 साल से मंत्री, फिर भी सड़क के लिए तरसे ग्रामीण…लोगों ने खुद जुटाया पैसा

Summer express/शिमला/संजू-: ग्रामीण क्षेत्रों में विकास और बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने के सरकारी दावों के बीच डूबलु पंचायत से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो व्यवस्था और जनप्रतिनिधियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करती है। क्षेत्र के लोगों को सड़क जैसी मूलभूत सुविधा के लिए वर्षों तक इंतजार करना पड़ा। हालात ऐसे बने कि सरकारी...

हिमाचल के विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता पर संकट,60 दिन से आंदोलनरत शिक्षको ने प्रदेशव्यापी  आंदोलन की चेतावनी

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश के विश्वविद्यालयों में वित्तीय स्वायत्तता, शिक्षकों की पदोन्नति और वेतन संबंधी समस्याओं को लेकर विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। अपनी मांगों को लेकर शिक्षक पिछले करीब 60 दिनों से आंदोलनरत हैं। वीरवार को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में प्रदेशभर के विश्वविद्यालयों के शिक्षक और गैर-शिक्षक कर्मचारी एकजुट हुए। इस दौरान...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.