Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चिंतपूर्णी में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, माता के दर्शनों को लगी लंबी कतारें

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: प्रसिद्ध शक्तिपीठ चिंतपूर्णी में रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। माता के दरबार में शीश नवाने के लिए हिमाचल प्रदेश के साथ-साथ पंजाब और अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। भीड़ का आलम यह रहा कि दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की दोहरी कतार पुराने बस स्टैंड से आगे बढ़ते हुए होटल शेरे पंजाब और माधो टिल्ला तक पहुंच गई।सुबह से ही चिंतपूर्णी बाजार और मंदिर क्षेत्र माता के जयकारों से गूंजता रहा। कतारों में अपनी बारी का इंतजार कर रहे श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। परिवारों के साथ पहुंचे भक्तों ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली के लिए माता का आशीर्वाद मांगा।

वहीं, शनिवार रात को भी चिंतपूर्णी में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पंजाब के जगराओं क्षेत्र की ओर से आयोजित विशाल मां भगवती जागरण में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में प्रसिद्ध पंजाबी गायक रोशन प्रिंस ने माता की भेंटें प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। उनकी प्रस्तुतियों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते और माता के जयकारे लगाते नजर आए।जागरण के दौरान पूरा क्षेत्र भक्ति गीतों से सराबोर रहा। श्रद्धालुओं ने धार्मिक कार्यक्रम का आनंद लेने के साथ माता के दरबार में अपनी श्रद्धा अर्पित की।रविवार को भी श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती संख्या के कारण चिंतपूर्णी में चहल-पहल बनी रही। मंदिर क्षेत्र के अलावा बाजार और आसपास के मार्गों पर भी दिनभर लोगों की आवाजाही रही। देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे श्रद्धालुओं के कारण धार्मिक नगरी में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिंतपूर्णी में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, माता के दर्शनों को लगी लंबी कतारें

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: प्रसिद्ध शक्तिपीठ चिंतपूर्णी में रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। माता के दरबार में शीश नवाने के लिए हिमाचल प्रदेश के साथ-साथ पंजाब और अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। भीड़ का आलम यह रहा कि दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की दोहरी...

तीन माह में प्रदेश सीबीएसई स्कूलों में 2 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती

Summer express/सोलन-: मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश के सरकारी सीबीएसई स्कूलों में अगले तीन महीनों के भीतर करीब 2,000 और शिक्षकों की नियुक्तियां की जाएंगी। वह सोलन जिले के अर्की में राज्य स्तरीय सायर मेले के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 150 सीबीएसई...

अंबाला में राधाष्टमी की धूम, मंदिरों में भजन-कीर्तन और विशेष पूजा-अर्चना

Summer express/अंबाला-:अंबाला में राधाष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। राधा रानी के जन्मोत्सव को लेकर शहर के मंदिरों में विशेष तैयारियां की गई हैं। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। कहीं भजन-कीर्तन हो रहे हैं तो कहीं विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन...

धर्मशाला में पत्रकारों ने चलाई साइकिल, फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:फिट इंडिया मूवमेंट के तहत धर्मशाला में रविवार सुबह पत्रकारों के लिए विशेष साइकिल रैली का आयोजन किया गया।साई हॉस्टल धर्मशाला से आयोजित ‘संडेज ऑन साइकिल’ कार्यक्रम में विभिन्न मीडिया संस्थानों से जुड़े पत्रकारों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। इस दौरान साई हॉस्टल के खिलाड़ियों ने भी पत्रकारों के साथ साइकिल चलाकर फिटनेस...

टिब्बा रोड पर रमेश नगर में 21 वर्षीय युवक पर किया जानलेवा हमला

अशवनी पाहवासमर न्यूज | लुधियाना महानगर में अपराधियों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसका अंदाजा टिब्बा रोड स्थित रमेश नगर में हुई वारदात से लगाया जा सकता है। शनिवार रात पूर्व विधायक संजय तलवार के कार्यालय के पास पुल पर 10 से 12 हथियारबंद युवकों ने 21 वर्षीय युवक को घेर लिया और उस...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.