Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अमेरिका में सड़क हादसे में पिहोवा के युवक की मौत, 12 साल बाद घर लौटने की थी तैयारी

Summer express/कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल-:पिहोवा की सिकंदरा कॉलोनी निवासी 34 वर्षीय विक्की अरोड़ा की अमेरिका के इंडियाना में सड़क हादसे में मौत हो गई। विक्की ट्राला चालक था और करीब 12 वर्षों से अमेरिका में रह रहा था। वह नवंबर-दिसंबर में स्थायी रूप से घर लौटने की तैयारी कर रहा था। परिवार में उसकी शादी को लेकर भी बातचीत चल रही थी, लेकिन इससे पहले ही हादसे की दुखद खबर घर पहुंच गई।

परिजनों के मुताबिक, अमेरिका के स्थानीय समयानुसार 17-18 सितंबर की रात करीब ढाई बजे विक्की ट्राले में सामान लेकर हाईवे से जा रहा था। आहयो शहर के पास अचानक सामने से गलत दिशा में एक अन्य ट्राला आ गया। उसे बचाने के प्रयास में विक्की का ट्राला अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे बने कंक्रीट बैरियर से टकरा गया।टक्कर इतनी जोरदार थी कि विक्की ट्राले की खिड़की से करीब 20 फीट नीचे रेलवे लाइन पर जा गिरा। सिर के बल गिरने से उसे गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मॉर्चरी में रखवा दिया है। सोमवार को पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया होने की बात कही गई है।

विक्की के साथ अमेरिका में पिहोवा का ही युवक हैप्पी रूममेट था। पुलिस द्वारा पहचान की प्रक्रिया पूरी कराने के बाद हैप्पी ने गुरुवार रात करीब साढ़े 11 बजे परिवार को फोन कर हादसे की जानकारी दी।चाचा राजकुमार उर्फ राजू ने बताया कि विक्की वर्ष 2014 में अमेरिका गया था। परिवार ने उसे विदेश भेजने में करीब 45-50 लाख रुपये खर्च किए थे। अमेरिका पहुंचने के बाद वह ट्राला चलाने का काम कर रहा था।विक्की के पिता कश्मीरी लाल ने बताया कि 16 सितंबर को ही बेटे से फोन पर बात हुई थी। वह जल्द घर लौटने वाला था और वापस आकर अपना काम शुरू करने की योजना बना रहा था।परिवार के अनुसार, शव को भारत लाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। आहयो से इंडियाना तक शव ले जाने और अन्य प्रक्रियाओं पर करीब 8 हजार डॉलर खर्च आने की बात सामने आई है। परिजनों ने सरकार से आर्थिक सहायता और शव जल्द भारत लाने में सहयोग की मांग की है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अमेरिका में सड़क हादसे में पिहोवा के युवक की मौत, 12 साल बाद घर लौटने की थी तैयारी

Summer express/कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल-:पिहोवा की सिकंदरा कॉलोनी निवासी 34 वर्षीय विक्की अरोड़ा की अमेरिका के इंडियाना में सड़क हादसे में मौत हो गई। विक्की ट्राला चालक था और करीब 12 वर्षों से अमेरिका में रह रहा था। वह नवंबर-दिसंबर में स्थायी रूप से घर लौटने की तैयारी कर रहा था। परिवार में उसकी शादी को...

चिंतपूर्णी में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, माता के दर्शनों को लगी लंबी कतारें

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: प्रसिद्ध शक्तिपीठ चिंतपूर्णी में रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। माता के दरबार में शीश नवाने के लिए हिमाचल प्रदेश के साथ-साथ पंजाब और अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। भीड़ का आलम यह रहा कि दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की दोहरी...

तीन माह में प्रदेश सीबीएसई स्कूलों में 2 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती

Summer express/सोलन-: मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश के सरकारी सीबीएसई स्कूलों में अगले तीन महीनों के भीतर करीब 2,000 और शिक्षकों की नियुक्तियां की जाएंगी। वह सोलन जिले के अर्की में राज्य स्तरीय सायर मेले के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 150 सीबीएसई...

अंबाला में राधाष्टमी की धूम, मंदिरों में भजन-कीर्तन और विशेष पूजा-अर्चना

Summer express/अंबाला-:अंबाला में राधाष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। राधा रानी के जन्मोत्सव को लेकर शहर के मंदिरों में विशेष तैयारियां की गई हैं। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। कहीं भजन-कीर्तन हो रहे हैं तो कहीं विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन...

धर्मशाला में पत्रकारों ने चलाई साइकिल, फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:फिट इंडिया मूवमेंट के तहत धर्मशाला में रविवार सुबह पत्रकारों के लिए विशेष साइकिल रैली का आयोजन किया गया।साई हॉस्टल धर्मशाला से आयोजित ‘संडेज ऑन साइकिल’ कार्यक्रम में विभिन्न मीडिया संस्थानों से जुड़े पत्रकारों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। इस दौरान साई हॉस्टल के खिलाड़ियों ने भी पत्रकारों के साथ साइकिल चलाकर फिटनेस...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.