Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बलदेव छठ मेले में पार्किंग को लेकर विवाद, तिपहिया खड़ा करने पर मारपीट

Summer express/पलवल, सुन्दर कुंडू-श्री बलदेव छठ मेले में शनिवार को पार्किंग व्यवस्था को लेकर विवाद खड़ा हो गया। मेले के बाहर पार्किंग स्थल के सामने तिपहिया वाहन खड़ा करने को लेकर वाहन चालक और पार्किंग संचालकों के बीच कहासुनी शुरू हुई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मौके पर मौजूद लोगों के बीच मारपीट शुरू हो गई। घटना के दौरान महिलाओं और युवकों के साथ भी हाथापाई किए जाने के आरोप लगाए गए हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तिपहिया वाहन खड़ा करने को लेकर पहले दोनों पक्षों में बहस हुई। कुछ देर बाद मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। आरोप है कि पार्किंग संचालकों ने वहां मौजूद महिलाओं और युवकों के साथ मारपीट की। अचानक हुए विवाद से मेले के बाहर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद लोग भी घटना को देखने के लिए मौके पर जमा हो गए।स्थानीय लोगों ने मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए। लोगों का कहना है कि मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और अन्य लोग पहुंच रहे हैं, ऐसे में पार्किंग क्षेत्र में पुलिस की पर्याप्त मौजूदगी जरूरी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद के दौरान मौके पर तत्काल पुलिसकर्मी नजर नहीं आए। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते पुलिस पहुंच जाती तो स्थिति को बिगड़ने से रोका जा सकता था।घटना के बाद मेले के बाहर संचालित पार्किंग व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। लोगों ने आरोप लगाया कि पार्किंग संचालन के दौरान वाहन चालकों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। तिपहिया खड़ा करने को लेकर हुए विवाद ने व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पूरे मामले की जांच कराने, पार्किंग व्यवस्था को व्यवस्थित करने और मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। साथ ही मारपीट की घटना में शामिल लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की मांग भी उठाई गई है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बलदेव छठ मेले में पार्किंग को लेकर विवाद, तिपहिया खड़ा करने पर मारपीट

Summer express/पलवल, सुन्दर कुंडू-श्री बलदेव छठ मेले में शनिवार को पार्किंग व्यवस्था को लेकर विवाद खड़ा हो गया। मेले के बाहर पार्किंग स्थल के सामने तिपहिया वाहन खड़ा करने को लेकर वाहन चालक और पार्किंग संचालकों के बीच कहासुनी शुरू हुई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मौके पर मौजूद लोगों के बीच मारपीट...

अमेरिका में सड़क हादसे में पिहोवा के युवक की मौत, 12 साल बाद घर लौटने की थी तैयारी

Summer express/कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल-:पिहोवा की सिकंदरा कॉलोनी निवासी 34 वर्षीय विक्की अरोड़ा की अमेरिका के इंडियाना में सड़क हादसे में मौत हो गई। विक्की ट्राला चालक था और करीब 12 वर्षों से अमेरिका में रह रहा था। वह नवंबर-दिसंबर में स्थायी रूप से घर लौटने की तैयारी कर रहा था। परिवार में उसकी शादी को...

चिंतपूर्णी में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, माता के दर्शनों को लगी लंबी कतारें

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: प्रसिद्ध शक्तिपीठ चिंतपूर्णी में रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। माता के दरबार में शीश नवाने के लिए हिमाचल प्रदेश के साथ-साथ पंजाब और अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। भीड़ का आलम यह रहा कि दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की दोहरी...

तीन माह में प्रदेश सीबीएसई स्कूलों में 2 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती

Summer express/सोलन-: मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश के सरकारी सीबीएसई स्कूलों में अगले तीन महीनों के भीतर करीब 2,000 और शिक्षकों की नियुक्तियां की जाएंगी। वह सोलन जिले के अर्की में राज्य स्तरीय सायर मेले के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 150 सीबीएसई...

अंबाला में राधाष्टमी की धूम, मंदिरों में भजन-कीर्तन और विशेष पूजा-अर्चना

Summer express/अंबाला-:अंबाला में राधाष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। राधा रानी के जन्मोत्सव को लेकर शहर के मंदिरों में विशेष तैयारियां की गई हैं। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। कहीं भजन-कीर्तन हो रहे हैं तो कहीं विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.