Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जयराम ठाकुर का सरकार पर निशाना, बोले- विकास के लिए दिल्ली जाता था, कुर्सी बचाने नहीं

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता जयराम ठाकुर ने सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के चौरी में आयोजित पंचायती राज प्रतिनिधि सम्मान समारोह में प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान हुए सड़क निर्माण कार्यों का जिक्र करते हुए दावा किया कि भाजपा सरकार के पांच साल के कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश में करीब 4700 किलोमीटर सड़कों का निर्माण करवाया गया, जो एक रिकॉर्ड है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि लोग उन्हें किस नाम से पुकारते हैं। उनका लक्ष्य अपने कार्यकाल में हिमाचल को विकास की राह पर आगे ले जाना था। उन्होंने कहा कि सामान्य तौर पर सरकार के पांच साल में करीब 2400 किलोमीटर सड़क निर्माण का काम होता था, लेकिन उनके कार्यकाल में इसे लगभग दोगुना किया गया। सड़कों के निर्माण में तेजी लाने के लिए उन्होंने लोक निर्माण विभाग अपने पास रखा था।पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक स्थिति को लेकर भी कांग्रेस सरकार पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि आज मुख्यमंत्री अपनी कुर्सी बचाने के लिए दिल्ली जाते हैं, जबकि मंत्री मुख्यमंत्री को हटाने के लिए दिल्ली का रुख करते हैं। इसके विपरीत, उनके कार्यकाल में दिल्ली जाने का उद्देश्य हिमाचल के लिए अधिक से अधिक विकास योजनाएं और केंद्रीय सहायता लाना था।उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में मुख्यमंत्री मंत्रियों से सलाह-मशविरा करने के बजाय अपने करीबियों से सलाह लेकर फैसले कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों के सम्मान को लोकतंत्र के लिए जरूरी बताया।

भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने भी प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पंचायती राज प्रतिनिधि लोकतंत्र की मजबूत कड़ी हैं। उन्होंने सरकार पर चुनावी गारंटियां पूरी न करने का आरोप लगाया और कहा कि प्रदेश में सड़क व्यवस्था भी खराब हुई है। उन्होंने बीडीसी चुनावों में देरी और बिझड़ी क्षेत्र में बीडीसी सदस्यों के यहां हुई कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठाए।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

फरीदाबाद में भाजपा विधायक धनेश अदलखा का वीडियो वायरल, निगम अधिकारी को फोन पर सुनाई खरी-खोटी

Summer express, फरीदाबाद । फरीदाबाद के बड़खल से भाजपा विधायक धनेश अदलखा का एक वीडियो सामने आने के बाद नगर निगम में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच कामकाज को लेकर विवाद चर्चा में है। वीडियो में विधायक नगर निगम के स्वच्छ भारत मिशन के एक्सईएन मनदीप से फोन पर बातचीत के दौरान उनके लिए अभद्र...

दिवाली से पहले हरियाणा की हवा हुई जहरीली: पंचगांव में AQI 391 दर्ज, देश में सबसे ऊपर

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा में दिवाली से पहले ही वायु प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ने लगा है। गुरुवार को प्रदेश के सात शहर देश के 12 सर्वाधिक प्रदूषित शहरों की सूची में शामिल रहे। राज्य के 12 शहरों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 300 के पार दर्ज किया गया। गुरुग्राम के पंचगांव में AQI 391...

पलानी मुरुगन मंदिर में श्रद्धालुओं ने चढ़ाए 2.26 करोड़ रुपये, सोना-चांदी और विदेशी मुद्रा भी मिली

Summer express, नई दिल्ली। तमिलनाडु के पलानी स्थित प्रसिद्ध अरुलमिगु दंडायुथपाणि स्वामी मंदिर में श्रद्धालुओं की ओर से बड़ी मात्रा में चढ़ावा अर्पित किया गया है। मंदिर में दान की गई नकदी, सोने-चांदी और विदेशी मुद्रा की गिनती के दौरान करोड़ों रुपये की राशि और कीमती धातुएं मिली हैं। मंदिर प्रशासन के अनुसार, श्रद्धालुओं ने...

एसआईआर पर कांग्रेस ने फैलाया भ्रम, अमित शाह देंगे आरोपों का जवाब : नायब सैनी

Summer express, करनाल। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर देशभर में भ्रम फैलाने और गलत जानकारी प्रसारित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने एसआईआर के मुद्दे पर झूठ का गुब्बारा खड़ा कर जनता को गुमराह करने का प्रयास किया...

ब्रिटेन में फगवाड़ा के डॉक्टर की बेटी की संदिग्ध मौत, पति पर प्रताड़ना और हत्या के आरोप

Summer express, फगवाड़ा । ब्रिटेन में फगवाड़ा के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. के.के. वर्मा की बेटी डॉ. शिवानी वर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। चाहल नगर निवासी डॉ. वर्मा के परिवार को बेटी की मौत की सूचना मिलते ही घर में मातम छा गया। घटना की खबर से पूरे इलाके में...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.