Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पिहोवा गुरप्रीत हत्याकांड: गिरफ्तारी न होने पर परिजनों का आक्रोश, शव रखकर लगाया जाम

पिहोवा में गुरप्रीत हत्याकांड को लेकर आक्रोश, 8 घंटे तक शव रखकर लगाया जाम

पिहोवा/ गुरदीप सिंह गुजराल-:पिहोवा में गुरप्रीत सिंह हत्याकांड को लेकर शनिवार देर रात परिजनों और लोगों का आक्रोश देखने को मिला। हत्या के करीब छह दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज परिजनों ने मृतक का शव पिहोवा चौक पर रखकर जाम लगा दिया। करीब आठ घंटे तक चले इस विरोध प्रदर्शन के कारण यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की।परिजनों का आरोप है कि घटना को छह दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस अभी तक हत्याकांड में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। उनका कहना है कि जब तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक मृतक का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।

मौके पर पहुंचे डीएसपी रणधीर सिंह ने परिजनों से बातचीत की और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 24 घंटे का समय मांगा। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए सीआईए-2, साइबर सेल और स्थानीय पुलिस की टीमें गठित कर दी गई हैं। पुलिस की टीमें पंजाब, हरिद्वार समेत संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।किसान नेता प्रिंस ने बताया कि देर रात पुलिस प्रशासन, परिजनों और शहर के गणमान्य लोगों के बीच बातचीत के बाद सहमति बनी। इसके बाद परिजनों ने जाम खोल दिया, लेकिन शव को घर ले जाने और गिरफ्तारी होने तक अंतिम संस्कार नहीं करने का निर्णय लिया।गुरप्रीत सिंह अपने पीछे पांच वर्षीय बेटा छोड़ गए हैं। पिता की मौत से मासूम के सिर से पिता का साया उठ गया है। वहीं मृतक की पत्नी और मां का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार ने पुलिस से सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर न्याय दिलाने की मांग की है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पिहोवा गुरप्रीत हत्याकांड: गिरफ्तारी न होने पर परिजनों का आक्रोश, शव रखकर लगाया जाम

पिहोवा में गुरप्रीत हत्याकांड को लेकर आक्रोश, 8 घंटे तक शव रखकर लगाया जाम पिहोवा/ गुरदीप सिंह गुजराल-:पिहोवा में गुरप्रीत सिंह हत्याकांड को लेकर शनिवार देर रात परिजनों और लोगों का आक्रोश देखने को मिला। हत्या के करीब छह दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज परिजनों ने मृतक का शव पिहोवा...

जयराम ठाकुर का सरकार पर निशाना, बोले- विकास के लिए दिल्ली जाता था, कुर्सी बचाने नहीं

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता जयराम ठाकुर ने सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के चौरी में आयोजित पंचायती राज प्रतिनिधि सम्मान समारोह में प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान हुए सड़क निर्माण कार्यों का जिक्र करते हुए दावा किया कि भाजपा सरकार के पांच साल के कार्यकाल में हिमाचल...

अपना पुस्तकालय’ बना ग्रामीण विद्यार्थियों की सफलता का केंद्र

Summer express/मंडी, धर्मवीर- : मंडी जिला प्रशासन की अपना पुस्तकालय की मुहीम ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों के लिए सफलता की नई राह खोलती हुई नजर आ रही है। प्रदेश सरकार के तत्वाधान में चलाई जा रही इस मुहीम के तहत पधर उपमंडल के डलाह में खोला गया अपना पुस्तकालय यहां के सैंकड़ों बच्चों के लिए...

बलदेव छठ मेले में पार्किंग को लेकर विवाद, तिपहिया खड़ा करने पर मारपीट

Summer express/पलवल, सुन्दर कुंडू-श्री बलदेव छठ मेले में शनिवार को पार्किंग व्यवस्था को लेकर विवाद खड़ा हो गया। मेले के बाहर पार्किंग स्थल के सामने तिपहिया वाहन खड़ा करने को लेकर वाहन चालक और पार्किंग संचालकों के बीच कहासुनी शुरू हुई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मौके पर मौजूद लोगों के बीच मारपीट...

अमेरिका में सड़क हादसे में पिहोवा के युवक की मौत, 12 साल बाद घर लौटने की थी तैयारी

Summer express/कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल-:पिहोवा की सिकंदरा कॉलोनी निवासी 34 वर्षीय विक्की अरोड़ा की अमेरिका के इंडियाना में सड़क हादसे में मौत हो गई। विक्की ट्राला चालक था और करीब 12 वर्षों से अमेरिका में रह रहा था। वह नवंबर-दिसंबर में स्थायी रूप से घर लौटने की तैयारी कर रहा था। परिवार में उसकी शादी को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.