Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

करनाल में रोडवेज बस और ट्रैक्टर की टक्कर, बड़ा हादसा टला

summer express , करनाल। नेशनल हाईवे पर आईटीआई चौक के पास  देर रात सवारियां उतारने के दौरान हरियाणा रोडवेज की बस अचानक सड़क के बीच रुक गई। इसी दौरान पीछे से आ रहा ट्रैक्टर बस के पिछले हिस्से से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर का रेडिएटर फट गया और उसका अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित रहे। गनीमत रही कि ट्रैक्टर के पीछे कोई भारी वाहन नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, झज्जर डिपो की किलोमीटर स्कीम के तहत संचालित रोडवेज बस दिल्ली से चंडीगढ़ की ओर जा रही थी। आईटीआई चौक के पास चालक और परिचालक सवारियां उतारने लगे। आरोप है कि सर्विस लेन और सड़क के किनारे जगह उपलब्ध होने के बावजूद बस को मुख्य सड़क की लेन में ही रोक दिया गया। पीछे से आ रहे ट्रैक्टर चालक को अचानक ब्रेक लगाने का पर्याप्त समय नहीं मिला और ट्रैक्टर बस से टकरा गया।

हादसे के बाद ट्रैक्टर का कूलेंट सड़क पर फैल गया, जबकि उसकी हेडलाइट समेत अगला हिस्सा टूट गया। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। ट्रैक्टर चालक और स्थानीय लोगों ने बस चालक पर लापरवाही का आरोप लगाया। वहीं, रोडवेज चालक का कहना था कि आगे वाहन खड़े थे और उसने इंडिकेटर देकर बस की गति कम की थी। इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक तीखी बहस होती रही।

मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कराने और वाहन को हुए नुकसान की भरपाई को लेकर भी दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ। स्थानीय लोगों ने हादसे की वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच कराने की मांग की।

दुर्घटना के कारण बस और ट्रैक्टर काफी देर तक सड़क पर खड़े रहे। इससे नेशनल हाईवे और सर्विस रोड पर यातायात प्रभावित हुआ और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। भारी वाहनों को निकलने में भी परेशानी का सामना करना पड़ा। बाद में बस में सवार यात्रियों को उतारकर दूसरे वाहनों के जरिए उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

स्थानीय लोगों ने हाईवे पर बसों को मनमाने ढंग से रोकने पर रोक लगाने और हादसे से जुड़े सीसीटीवी फुटेज की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

करनाल में रोडवेज बस और ट्रैक्टर की टक्कर, बड़ा हादसा टला

summer express , करनाल। नेशनल हाईवे पर आईटीआई चौक के पास  देर रात सवारियां उतारने के दौरान हरियाणा रोडवेज की बस अचानक सड़क के बीच रुक गई। इसी दौरान पीछे से आ रहा ट्रैक्टर बस के पिछले हिस्से से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर का रेडिएटर फट गया और उसका अगला हिस्सा...

ईडी के रडार पर गमाडा, पांच साल के 50 से ज्यादा सीएलयू खंगाले जाएंगे

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़। मोहाली में बिल्डरों के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई के बाद अब ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) भी जांच के दायरे में आ गई है। ईडी ने गमाडा से पिछले पांच वर्षों में जारी किए गए सभी चेंज ऑफ लैंड यूज (सीएलयू) का रिकॉर्ड मांगा है। साथ ही,...

CM की घोषणा के बाद,लाठी लेकर सड़कों पर उतरेंगे पेंशनर्स, गांधीवादी तरीके से लड़ेंगे लड़ाई

Summer express/शिमला संजू-:हिमाचल प्रदेश में लंबित वित्तीय देनदारियों को लेकर पेंशनर्स का आंदोलन अब तेज होने जा रहा है। मुख्यमंत्री की ओर से संशोधित वेतनमान के एरियर को लेकर की गई घोषणा के बाद पेंशनर्स के एक गुट ने सरकार के खिलाफ आंदोलन को निर्णायक दिशा देने का ऐलान किया है। हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त...

CM ऑफिस, किशाऊ बांध और नौतोड़ पर घमासान, राजस्व मंत्री नेगी का विपक्ष पर पलटवार

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश में कई मुद्दों को लेकर सियासत तेज हो गई है। शिमला में मुख्यमंत्री के नए कार्यालय को लेकर विपक्ष के सवालों के बीच राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने सरकार का बचाव किया है। नेगी ने कहा कि पुराने मुख्यमंत्री कार्यालय में जगह और आधुनिक सुविधाओं की कमी थी, इसलिए नए...

धान खरीद में देरी पर किसानों का आक्रोश, शाहाबाद में GT रोड जाम का ऐलान

summer express , शाहाबाद। हरियाणा में धान की सरकारी खरीद शुरू नहीं होने से किसानों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) ने मंगलवार को शाहाबाद में GT रोड (NH-44) जाम करने का ऐलान किया है। किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने सुबह 11 बजे हाईवे जाम करने का समय तय किया...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.