Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

धान खरीद में देरी पर किसानों का आक्रोश, शाहाबाद में GT रोड जाम का ऐलान

summer express , शाहाबाद। हरियाणा में धान की सरकारी खरीद शुरू नहीं होने से किसानों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) ने मंगलवार को शाहाबाद में GT रोड (NH-44) जाम करने का ऐलान किया है। किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने सुबह 11 बजे हाईवे जाम करने का समय तय किया है। किसानों के प्रदर्शन के ऐलान के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। शाहाबाद में GT रोड के पास बैरिकेडिंग की गई है और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए वज्र वाहन समेत पुलिस बल तैनात किया गया है।

हालांकि, जाम से पहले प्रशासन और किसान नेताओं के बीच बातचीत शुरू हो गई है। शहीद ऊधम सिंह स्मारक स्थित कार्यालय में कुरुक्षेत्र के DC विश्राम कुमार मीणा और किसान नेताओं के बीच बैठक चल रही है। बैठक में सहमति बनने पर हाईवे जाम का फैसला टल सकता है।

गुरनाम सिंह चढ़ूनी के अनुसार, 16 सितंबर को शाहाबाद अनाज मंडी में किसानों की बैठक हुई थी। इसमें DC विश्राम कुमार मीणा भी शामिल हुए थे। किसानों ने मंडियों में धान की आवक शुरू होने का हवाला देते हुए सरकारी खरीद जल्द शुरू कराने की मांग रखी थी।

प्रशासन ने किसानों को बताया था कि राज्य सरकार ने केंद्र से निर्धारित तारीख से पहले 20 सितंबर से धान खरीद शुरू करने का अनुरोध किया है। इसके बाद किसानों ने 20 सितंबर तक खरीद शुरू करने का अल्टीमेटम दिया था। मांग पूरी नहीं होने पर 22 सितंबर को GT रोड जाम करने की चेतावनी दी गई थी।

चढ़ूनी ने आरोप लगाया कि प्रशासन किसानों की समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहा है। उन्होंने कहा कि किसान अपनी मांग को लेकर हाईवे पर पहुंचेंगे। उनके बयान के बाद पुलिस ने भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है।

इधर, सरकार ने किसानों को ‘मेरी फसल-मेरा ब्योरा’ पोर्टल पर फसल पंजीकरण का एक और मौका दिया है। पोर्टल 21 से 27 सितंबर तक दोबारा खोला गया है। किसान 27 सितंबर तक अपनी फसल का पंजीकरण करा सकते हैं। किसानों की मांग है कि पंजीकरण, सत्यापन और मंडियों में खरीद प्रक्रिया के बीच बेहतर तालमेल बनाया जाए, ताकि फसल लेकर मंडी पहुंचने वाले किसानों को खरीद के लिए लंबा इंतजार न करना पड़े।

वर्ष 2025 में हरियाणा में धान की सरकारी खरीद 22 सितंबर से शुरू हुई थी। पहले खरीद की तारीख 1 अक्टूबर निर्धारित की गई थी, लेकिन किसानों की मांग के बाद इसे आगे बढ़ाया गया था। पिछले साल राज्य में करीब 59.62 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद हुई थी।

फिलहाल प्रशासन और किसान नेताओं के बीच बैठक जारी है। बातचीत में सहमति बनने या नहीं बनने के आधार पर GT रोड जाम करने को लेकर अंतिम स्थिति स्पष्ट होगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending

बीबीएमबी में हिमाचल के अधिकारों को मिली मजबूती, विस्थापितों के पुनर्वास की राह भी होगी आसान

Summer express/बिलासपुर-: हिमाचल प्रदेश के एडवोकेट जनरल अनुप रतन ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) में हिमाचल की हिस्सेदारी और बांध विस्थापितों के पुनर्वास जैसे दशकों से लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया है। सरकार की मजबूत कानूनी पैरवी और...

महिपाल मकराना की रिहाई को लेकर कुल्लू में प्रदर्शन, राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी ने दी देशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

Summer express/कुल्लू /मनमिंदर अरोड़ा -:राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय के ढालपुर मैदान में एकत्रित होकर मध्य प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार का पुतला जलाकर गिरफ्तारी पर नाराजगी जताई और महिपाल मकराना की तत्काल रिहाई की मांग उठाई।प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष...

राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के 100 साल पूरे, कल से चार दिवसीय शताब्दी समारोह का आगाज

Summer express/धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश के ऐतिहासिक राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के गौरवशाली 100 वर्ष पूरे होने पर कल से चार दिवसीय शताब्दी समारोह का आयोजन किया जा रहा है। ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन की ओर से आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में देश-विदेश से कॉलेज के पूर्व छात्र शिरकत करेंगे। समारोह में कई राजनीतिक, सामाजिक और प्रशासनिक...

KBC में अमिताभ बच्चन ने सर्वजीत सिंह बॉबी को दिया ‘फोर्स ऑफ गुड’ अवॉर्ड, मेंटल हॉस्पिटल में फ्री लंगर शुरू करने का ऐलान

Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध समाजसेवी सर्वजीत सिंह बॉबी को लोकप्रिय टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC) के मंच पर विशेष सम्मान से नवाजा गया है। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने उन्हें समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘फोर्स ऑफ गुड अवॉर्ड’ प्रदान किया। 10 नवंबर को प्रसारित हुए...

गुरुग्राम में प्रदूषण से आंखों की सेहत पर बढ़ा खतरा, जलन और एलर्जी के मरीजों की संख्या बढ़ी

Summer express, गुरुग्राम (अनुज पांचाल) | साइबर सिटी गुरुग्राम में बढ़ता वायु प्रदूषण अब लोगों के लिए केवल सांस संबंधी परेशानियों का कारण नहीं बन रहा, बल्कि आंखों की सेहत पर भी इसका गंभीर असर दिखाई देने लगा है। दिवाली के बाद पटाखों से निकले धुएं, जहरीले रासायनिक तत्वों और हवा में मौजूद सूक्ष्म कणों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.