Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंजाब से मानसून की विदाई, 25 सितंबर से इन जिलों में बारिश के आसार

summer express ,अमृतसर। पंजाब में मानसून की विदाई का दौर शुरू हो चुका है। हिमाचल प्रदेश से सटे सीमावर्ती जिलों को छोड़कर राज्य के अधिकांश हिस्सों से मानसून पीछे हट चुका है। इसके बावजूद फिलहाल बारिश की गतिविधियां थमी हुई हैं। मंगलवार को पूरे पंजाब में मौसम शुष्क रहा। मौसम विभाग ने अभी किसी भी जिले के लिए बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया है। हालांकि, 25 सितंबर से उत्तरी और पहाड़ी क्षेत्रों से लगते कुछ जिलों में हल्की और छिटपुट बारिश की संभावना जताई गई है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग, चंडीगढ़ के अनुसार 23 सितंबर को पंजाब के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। अमृतसर, गुरदासपुर, तरनतारन, जालंधर, लुधियाना, पटियाला, बठिंडा, फरीदकोट और फिरोजपुर समेत किसी भी जिले में बारिश की संभावना नहीं है।

24 सितंबर को भी पूरे राज्य में मौसम साफ और शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने इस दिन भी किसी जिले में बारिश का पूर्वानुमान नहीं जताया है। इसके बाद 25 सितंबर से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

25 सितंबर को पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, रूपनगर और एसएएस नगर में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। इन जिलों में बारिश की संभावना करीब 25 प्रतिशत बताई गई है। वहीं, पंजाब के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

26 सितंबर को पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, रूपनगर और एसएएस नगर में कुछ स्थानों पर छिटपुट बारिश के आसार हैं। मालवा और मध्य पंजाब के अधिकांश क्षेत्रों में इस दौरान मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

पंजाब में तापमान की बात करें तो 22 सितंबर की मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार राज्य के औसत अधिकतम तापमान में सोमवार की तुलना में 0.1 डिग्री सेल्सियस की मामूली वृद्धि हुई। हालांकि, तापमान सामान्य के आसपास ही बना रहा। पटियाला और बठिंडा में अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चंडीगढ़ में तापमान 35.8 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक है।

अमृतसर में 33.1, लुधियाना में 34.0, मोहाली में 35.2, रूपनगर में 35.0, जालंधर में 32.8, होशियारपुर में 32.9 और पठानकोट में 33.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक राज्य के किसी भी मौसम केंद्र पर बारिश रिकॉर्ड नहीं हुई।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चंडीगढ़ में नाइट क्लबों पर सख्ती: रात 12 बजे तक होगी आखिरी एंट्री, 1 बजे बंद होंगे कलब

summer express , मोनिका रावत ,चंडीगढ़। शहर में नाइट कल्चर को लेकर यूटी प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। अब चंडीगढ़ के नाइट क्लबों में रात 12 बजे के बाद एंट्री नहीं मिलेगी और 1 बजे के बाद सभी क्लबों को बंद करना होगा। यह घोषणा यूटी प्रशासक और पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया...

केपीएससी भर्ती अनियमितता मामले में निलंबित आईएएस ईडी हिरासत में

summer express , बेंगलुरु। कर्नाटक लोक सेवा आयोग (केपीएससी) की पशु चिकित्सा अधिकारी भर्ती में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बेंगलुरु की विशेष अदालत ने निलंबित आईएएस अधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार गंगवार को 26 सितंबर तक प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में भेज दिया है। गंगवार को परप्पना अग्रहारा सेंट्रल जेल से अदालत...

मत्तेवाल में पुलिस मुठभेड़, गुरदासपुर ग्रेनेड हमले का आरोपी गोली लगने से घायल

summer express , अमृतसर। अमृतसर देहात पुलिस और बदमाशों के बीच बुधवार तड़के मत्तेवाल इलाके में मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में गुरदासपुर में ग्रेनेड हमला करने के आरोपी हरमनजीत सिंह उर्फ हरमन पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। उसका साथी मौके से फरार होने में कामयाब रहा। अमृतसर देहात...

हिसार में अजीत पहलवान गैंग का शार्प शूटर गिरफ्तार, हथियार बरामद

summer express , हिसार। पुलिस की सीआईए मिल गेट टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अजीत पहलवान गैंग के शार्प शूटर सुमित उर्फ पिन्नी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से दो विदेशी तुर्की पिस्तौल, 75 जिंदा कारतूस और तीन मैगजीन बरामद की हैं। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी विरोधी...

हरियाणा की टीओडी नीति में शामिल हुआ दिल्ली-पानीपत-करनाल नमो भारत कॉरिडोर

summer express , चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने दिल्ली-पानीपत-करनाल नमो भारत आरआरटीएस कॉरिडोर के स्वीकृत अलाइनमेंट को राज्य की ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट (टीओडी) नीति में शामिल कर लिया है। नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग ने मंगलवार को इस संबंध में नीति में संशोधन की अधिसूचना जारी कर दी, जो तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.