Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फरीदाबाद में बुलेटप्रूफ गाड़ियां बनाने की वर्कशॉप पर सीएम फ्लाइंग की रेड, 4 वाहन मिले

summer express, अनिल मंगला, फरीदाबाद। फरीदाबाद के तिगांव गांव में गाड़ियों को बुलेटप्रूफ में मॉडिफाई करने वाली एक वर्कशॉप पर सीएम फ्लाइंग और तिगांव थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। टीम को सूचना मिली थी कि गैराज की आड़ में गाड़ियों में बुलेटप्रूफ शीशे और अन्य सुरक्षा संबंधी मॉडिफिकेशन का काम किया जा रहा है। कार्रवाई के दौरान मौके से चार लग्जरी गाड़ियां बरामद हुईं।

सीएम फ्लाइंग में तैनात इंस्पेक्टर भगत सिंह ने बताया कि टीम को तिगांव गांव स्थित एक वर्कशॉप में गाड़ियों को बुलेटप्रूफ बनाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। वर्कशॉप के अंदर दो स्कॉर्पियो-एन और दो फॉर्च्यूनर गाड़ियां मिलीं।

जांच के दौरान दो स्कॉर्पियो-एन में बुलेटप्रूफ मॉडिफिकेशन का करीब 60 से 70 प्रतिशत काम पूरा पाया गया। वहीं, दोनों फॉर्च्यूनर गाड़ियां खुली अवस्था में मिलीं। अधिकारियों के अनुसार, इन वाहनों में बुलेटप्रूफ शीशे समेत अन्य बदलाव किए जा रहे थे।

इंस्पेक्टर भगत सिंह ने बताया कि फिलहाल यह पता लगाया जा रहा है कि वर्कशॉप संचालक के पास वाहनों को बुलेटप्रूफ बनाने या मॉडिफाई करने की वैध अनुमति और संबंधित लाइसेंस है या नहीं। इसके अलावा गाड़ियों में इस्तेमाल किए जा रहे बुलेटप्रूफ सामान की सप्लाई करने वाली कंपनियों की भी जांच की जा रही है। यह सत्यापित किया जाएगा कि संबंधित कंपनियां इस तरह का सामान बेचने के लिए अधिकृत हैं या नहीं।

कार्रवाई की सूचना तिगांव थाना पुलिस को भी दी गई। इसके बाद थाना प्रभारी रणबीर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और सीएम फ्लाइंग की टीम ने वर्कशॉप में मिले वाहनों और संबंधित सामान को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी रणबीर सिंह ने बताया कि वर्कशॉप बाहर से सामान्य गैराज जैसी दिखाई देती थी, लेकिन अंदर वाहनों में बुलेटप्रूफ शीशे और अन्य मॉडिफिकेशन किए जा रहे थे। मौके पर फिलहाल एक व्यक्ति मिला है, जबकि वर्कशॉप के मालिक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

अधिकारियों के मुताबिक, जांच पूरी होने के बाद नियमों के उल्लंघन और अनुमति से संबंधित स्थिति स्पष्ट होगी। इसके बाद संबंधित लोगों और कंपनियों की भूमिका के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

फरीदाबाद में बुलेटप्रूफ गाड़ियां बनाने की वर्कशॉप पर सीएम फ्लाइंग की रेड, 4 वाहन मिले

summer express, अनिल मंगला, फरीदाबाद। फरीदाबाद के तिगांव गांव में गाड़ियों को बुलेटप्रूफ में मॉडिफाई करने वाली एक वर्कशॉप पर सीएम फ्लाइंग और तिगांव थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। टीम को सूचना मिली थी कि गैराज की आड़ में गाड़ियों में बुलेटप्रूफ शीशे और अन्य सुरक्षा संबंधी मॉडिफिकेशन का काम किया जा रहा...

अनिल विज ने महिला क्रिकेट टीम को दी बधाई, सुरजेवाला-सुशील गुप्ता पर पलटवार

summer express , अंकुर कपूर, अंबाला। एशियन गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम के शानदार प्रदर्शन और गोल्ड मेडल जीतने पर देशभर में खुशी का माहौल है। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को जीत की बधाई देते हुए कहा कि खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया...

हरियाणा खेलों की खान, खिलाड़ियों ने दुनिया में बढ़ाया देश का गौरव: कृष्णपाल गुर्जर

summer express , सुन्दर कुंडू , पलवल। केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने बुधवार को पलवल के गांव बामनीखेड़ा में आयोजित नमो क्रिकेट लीग में खिलाड़ियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा खेलों की खान है और प्रदेश के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा के दम पर देश का नाम दुनिया भर में रोशन किया...

चंडीगढ़ में नाइट क्लबों पर सख्ती: रात 12 बजे तक होगी आखिरी एंट्री, 1 बजे बंद होंगे कलब

summer express , मोनिका रावत ,चंडीगढ़। शहर में नाइट कल्चर को लेकर यूटी प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। अब चंडीगढ़ के नाइट क्लबों में रात 12 बजे के बाद एंट्री नहीं मिलेगी और 1 बजे के बाद सभी क्लबों को बंद करना होगा। यह घोषणा यूटी प्रशासक और पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया...

केपीएससी भर्ती अनियमितता मामले में निलंबित आईएएस ईडी हिरासत में

summer express , बेंगलुरु। कर्नाटक लोक सेवा आयोग (केपीएससी) की पशु चिकित्सा अधिकारी भर्ती में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बेंगलुरु की विशेष अदालत ने निलंबित आईएएस अधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार गंगवार को 26 सितंबर तक प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में भेज दिया है। गंगवार को परप्पना अग्रहारा सेंट्रल जेल से अदालत...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.