Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

होटल, गन हाउस से लेकर सट्टा प्वाइंट तक पुलिस की दबिश, 15 दिन में आठ केस और सात गिरफ्तार

शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर भी कार्रवाई
अशवनी पाहवा | लुधियाना
समर न्यूज
त्योहारी सीजन से पहले कमिश्नरेट पुलिस लुधियाना ने शहर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर अपना अभियान तेज कर दिया है। पुलिस की ओर से चलाए गए 15 दिवसीय विशेष अभियान में एक साथ कई स्तरों पर कार्रवाई की गई।
जहां एक तरफ होटल, गन हाउस, अवैध स्पा, हुक्का बार, सैलून, कैसीनो और सट्टा प्वाइंटों की जांच की गई, वहीं दूसरी तरफ संदिग्ध लोगों और ट्रैवल एजेंटों का सत्यापन भी किया गया। कॉलेजों के आसपास युवाओं की सुरक्षा को लेकर विशेष निगरानी रखी गई। अभियान के दौरान शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में 1600 से अधिक लोगों की जांच हुई। विभिन्न मामलों में 8 एफआईआर दर्ज कर 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया। अभियान की निगरानी पुलिस कमिश्नर लुधियाना के नेतृत्व में डीसीपी स्तर के अधिकारियों ने की। एसीपी और थाना प्रभारियों को अपने-अपने इलाकों में फील्ड चेकिंग बढ़ाने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद स्थानीय पुलिस टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर जाकर न केवल संदिग्ध गतिविधियों की जांच की, बल्कि ऐसे स्थानों और व्यक्तियों का रिकॉर्ड भी खंगाला, जहां से कानून-व्यवस्था को लेकर परेशानी पैदा होने की आशंका रहती है।

होटल, गन हाउस और स्पा पर विशेष नजर
पुलिस टीमों ने होटल और अन्य सार्वजनिक स्थानों की जांच के दौरान वहां आने-जाने वाले लोगों और सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित पहलुओं को देखा। गन हाउसों की भी जांच की गई। इसके साथ ही अवैध स्पा, हुक्का बार, सैलून, कैसीनो और सट्टा प्वाइंटों पर कार्रवाई की गई। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक ऐसे स्थानों पर नियमित जांच का उद्देश्य किसी भी गैरकानूनी गतिविधि को समय रहते पकड़ना और सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखना है।

1600 से ज्यादा लोगों की जांच, 8 एफआईआर
15 दिवसीय अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने शहर और ग्रामीण इलाकों में 1600 से अधिक लोगों की जांच की। इस दौरान सामने आए विभिन्न मामलों में पुलिस ने 8 एफआईआर दर्ज कीं और 7 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान नकदी और अन्य सामान भी बरामद किया। अधिकारियों का कहना है कि जांच का दायरा केवल पहले से दर्ज मामलों तक सीमित नहीं रखा गया, बल्कि संभावित आपराधिक गतिविधियों पर भी नजर रखी गई।

काली फिल्म और फ्लैशर लाइट पर भी एक्शन
सड़क सुरक्षा के लिए चलाए गए अभियान में वाहनों की भी विशेष जांच की गई। पुलिस टीमों ने वाहनों पर लगी काली फिल्म, फ्लैशर लाइट और अवैध हूटरों को लेकर कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान काली फिल्म के 913, फ्लैशर लाइट के 172 और अवैध हूटर के 9 मामले पकड़े गए। कुल 1094 ट्रैफिक उल्लंघन सामने आए। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक वाहनों में अनधिकृत उपकरण लगाकर चलने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

अपराध होने से पहले रोकने पर जोर
कमिश्नरेट पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से फील्ड में अभियान की निगरानी करने के साथ थाना स्तर पर पुलिस टीमों को सक्रिय रखा गया। पुलिस का कहना है कि त्योहारी सीजन और आने वाले दिनों में भी सार्वजनिक स्थानों, बाजारों, प्रमुख सड़कों और संवेदनशील इलाकों में चेकिंग जारी रखी जाएगी। अवैध गतिविधियों, संदिग्ध लोगों और यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending

बीबीएमबी में हिमाचल के अधिकारों को मिली मजबूती, विस्थापितों के पुनर्वास की राह भी होगी आसान

Summer express/बिलासपुर-: हिमाचल प्रदेश के एडवोकेट जनरल अनुप रतन ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) में हिमाचल की हिस्सेदारी और बांध विस्थापितों के पुनर्वास जैसे दशकों से लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया है। सरकार की मजबूत कानूनी पैरवी और...

महिपाल मकराना की रिहाई को लेकर कुल्लू में प्रदर्शन, राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी ने दी देशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

Summer express/कुल्लू /मनमिंदर अरोड़ा -:राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय के ढालपुर मैदान में एकत्रित होकर मध्य प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार का पुतला जलाकर गिरफ्तारी पर नाराजगी जताई और महिपाल मकराना की तत्काल रिहाई की मांग उठाई।प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष...

राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के 100 साल पूरे, कल से चार दिवसीय शताब्दी समारोह का आगाज

Summer express/धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश के ऐतिहासिक राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के गौरवशाली 100 वर्ष पूरे होने पर कल से चार दिवसीय शताब्दी समारोह का आयोजन किया जा रहा है। ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन की ओर से आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में देश-विदेश से कॉलेज के पूर्व छात्र शिरकत करेंगे। समारोह में कई राजनीतिक, सामाजिक और प्रशासनिक...

KBC में अमिताभ बच्चन ने सर्वजीत सिंह बॉबी को दिया ‘फोर्स ऑफ गुड’ अवॉर्ड, मेंटल हॉस्पिटल में फ्री लंगर शुरू करने का ऐलान

Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध समाजसेवी सर्वजीत सिंह बॉबी को लोकप्रिय टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC) के मंच पर विशेष सम्मान से नवाजा गया है। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने उन्हें समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘फोर्स ऑफ गुड अवॉर्ड’ प्रदान किया। 10 नवंबर को प्रसारित हुए...

गुरुग्राम में प्रदूषण से आंखों की सेहत पर बढ़ा खतरा, जलन और एलर्जी के मरीजों की संख्या बढ़ी

Summer express, गुरुग्राम (अनुज पांचाल) | साइबर सिटी गुरुग्राम में बढ़ता वायु प्रदूषण अब लोगों के लिए केवल सांस संबंधी परेशानियों का कारण नहीं बन रहा, बल्कि आंखों की सेहत पर भी इसका गंभीर असर दिखाई देने लगा है। दिवाली के बाद पटाखों से निकले धुएं, जहरीले रासायनिक तत्वों और हवा में मौजूद सूक्ष्म कणों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.