Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

‘साडा चलदा है धक्का… अस्सी तां करदे आं!’

घुमार मंडी में 5 फुट सड़क तक शीशे का कब्जा, निगम की आंखों पर पट्टी?

लक्की मेहता | लुधियाना
समर न्यूज

छोटी रेहड़ी दिखी तो निगम का दस्ता दौड़ पड़ता है, लेकिन घुमार मंडी में दुकान के बाहर सड़क तक 4-5 फुट बढ़ा शीशे का केबिन नजर नहीं आ रहा! शहर के सबसे व्यस्त और पॉश बाजारों में शामिल घुमार मंडी के खालसा कॉलेज रोड पर एक मोबाइल एक्सेसरीज दुकान के बाहर कथित तौर पर सार्वजनिक जगह तक शीशे का ढांचा खड़ा कर दिया गया है। इससे फुटपाथ का रास्ता प्रभावित होने के साथ सड़क की चौड़ाई भी कम हो रही है। सबसे बड़ा सवाल यही है कि अगर यह निर्माण नियमों के खिलाफ है तो नगर निगम अब तक कार्रवाई से पीछे क्यों है?
रेहड़ी वाले का सामान जब्त, बड़े दुकानदार पर मेहरबानी: घुमार मंडी में पहले ही पार्किंग और ट्रैफिक का दबाव रहता है। ऐसे में सड़क की ओर 4-5 फुट तक बढ़ाया गया कथित शीशे का केबिन राहगीरों के लिए परेशानी पैदा कर रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आम रेहड़ी-फड़ी वालों पर निगम की कार्रवाई कुछ ही समय में हो जाती है। सामान उठाने से लेकर चालान तक की कार्रवाई की जाती है, लेकिन बड़े दुकानदार के कब्जे पर कथित तौर पर खामोशी बनी हुई है।
सूत्र बोले-‘ऊपर तक पहुंच’ की चर्चा, इसलिए कार्रवाई ठंडी: सूत्रों से पता चला है कि संबंधित दुकान मालिक की सत्ताधारी पार्टी के कुछ स्थानीय वरिष्ठ नेताओं से नजदीकियां बताई जा रही हैं। इलाके में यह चर्चा भी है कि राजनीतिक पहुंच के चलते संबंधित दुकान पर कार्रवाई नहीं हो रही। हालांकि, राजनीतिक संरक्षण और नेताओं से करीबी के इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
अफसरों को जानकारी फिर भी कार्रवाई नहीं: सूत्रों के मुताबिक नगर निगम की संबंधित बिल्डिंग ब्रांच और तहबाजारी विंग के अधिकारियों को मौके पर बने कथित ढांचे की जानकारी है। इसके बावजूद अब तक कार्रवाई नहीं होने से निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। मामला सिर्फ एक दुकान के बाहर बने शीशे के केबिन का नहीं, बल्कि सार्वजनिक जगह पर कब्जे को लेकर निगम के कथित दोहरे रवैये का है। सवाल यह है कि नियम सिर्फ छोटे दुकानदार और रेहड़ी वालों के लिए हैं या बड़े दुकानदारों पर भी वही कानून लागू होगा?
अब नगर निगम की जांच से ही साफ होगा कि यह शीशे का ढांचा मंजूर नक्शे और नियमों के मुताबिक है या फिर सार्वजनिक जगह पर किया गया कथित अवैध कब्जा। अगर यह नियमों के खिलाफ पाया जाता है तो निगम क्या कार्रवाई करता है, इस पर घुमार मंडी के दुकानदारों और राहगीरों की नजर रहेगी। वहीँ तहबजारी विभाग क्लर्क कुश ने कहा ये पक्की एन्क्रोचमेंट की हुई है, इस पर बिल्डिंग ब्रांच कार्यवाई करेगी।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

‘साडा चलदा है धक्का… अस्सी तां करदे आं!’

घुमार मंडी में 5 फुट सड़क तक शीशे का कब्जा, निगम की आंखों पर पट्टी? लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज छोटी रेहड़ी दिखी तो निगम का दस्ता दौड़ पड़ता है, लेकिन घुमार मंडी में दुकान के बाहर सड़क तक 4-5 फुट बढ़ा शीशे का केबिन नजर नहीं आ रहा! शहर के सबसे व्यस्त और पॉश...

होटल, गन हाउस से लेकर सट्टा प्वाइंट तक पुलिस की दबिश, 15 दिन में आठ केस और सात गिरफ्तार

शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर भी कार्रवाईअशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूजत्योहारी सीजन से पहले कमिश्नरेट पुलिस लुधियाना ने शहर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर अपना अभियान तेज कर दिया है। पुलिस की ओर से चलाए गए 15 दिवसीय विशेष अभियान में एक साथ कई स्तरों पर कार्रवाई की गई।जहां एक तरफ होटल,...

पंजाब के 7.5 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का डीए 8% बढ़ाने के फैसले की अधिसूचना जारी, दो किस्तों में मिलेगा लाभ

समर न्यूज|चंडीगढ़पंजाब सरकार ने राज्य के कर्मचारियों और पेंशनरों के महंगाई भत्ते (डीए) में कुल आठ प्रतिशत की बढ़ोतरी को दी गई मंजूरी से संबंधित नोटिफिकेशन जारी कर दी है। इससे डीए 42 प्रतिशत से बढ़कर 50 प्रतिशत हो गया है। बढ़ोतरी दो किस्तों में चार-चार प्रतिशत की दर से लागू की जानी है। सरकार...

मुख्यमंत्री मान ने स्थानीय निकायों के लिए मजबूत वित्तीय ढांचे पर दिया जोर

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शहरी और ग्रामीण स्थानीय निकायों को वित्तीय रूप से मजबूत बनाने के लिए टिकाऊ वित्तीय ढांचा तैयार करने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि पंचायतों और नगर निकायों की बढ़ती जिम्मेदारियों को देखते हुए राज्य में वित्तीय अनुशासन के साथ संसाधनों के पारदर्शी और...

कचरा प्रबंधन पर सख्ती: चार श्रेणियों में कचरा अलग करना होगा, उल्लंघन पर कार्रवाई

Summer express/शिमला,संजू-: कूड़ा प्रबंधन को लेकर अब आम नागरिकों की जिम्मेदारी भी तय की जा रही है। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स 2026 के तहत घरों, व्यावसायिक संस्थानों, सरकारी कार्यालयों और अन्य प्रतिष्ठानों से निकलने वाले कचरे का स्रोत स्तर पर ही पृथक्करण अनिवार्य किया गया है। हिमाचल प्रदेश में इन नियमों को प्रभावी ढंग से...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.