Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सीता राम के जयघोषों के बीच भक्तों ने स्पेशल शो में देखी हनुमान अंश फिल्म

श्री माता वैष्णो देवी मंदिर प्रबंधक कमेटी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की पहल
दलजीत विक्की | लुधियाना
समर न्यूज

वेव सिनेमा के खचाखच भरे हाल में भक्तों ने सीता राम के जयघोषों के बीच मंगलवार को धार्मिक मूवी हनुमान अंश देखी। भक्तों के लिए हनुमान अंश मूवी के स्पेशल फ्री शो का आयोजन श्री माता वैष्णो देवी मंदिर प्रबंधक कमेटी हाउसिंग
बोर्ड कॉलोनी के प्रधान मनदीप भनोट की अध्यक्षता में हुआ। मूवी की शुरुआत से पहले भक्तों ने जमकर सीता राम जी और हनुमान जी के जयघोष लगाए।
इस मौके पर मनदीप भनोट ने बताया कि मंदिर कमेटी की ओर से सनातन धर्म के प्रचार प्रसार के मकसद से इस मूवी के स्पेशल शो का आयोजन किया गया ताकि बच्चों में धर्म के प्रति भावना पैदा हो। इस स्पेशल शो में हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, राजगुरु नगर और नजदीक के इलाके के निवासियों ने शमूलियत की। सभी निवासियों ने इस पहल के लिए समूची मन्दिर प्रबन्धक कमेटी का आभार जताया। मनदीप भनोट ने बताया कि कई राज्यो में इस मूवी को टैक्स फ्री किया गया है। इसी तरह पंजाब में भी इस मूवी को टैक्स फ्री किया जाए ताकि और भी हनुमान भक्त इस मूवी की देख सके।
इस मौके मंदिर के प्रधान मनदीप भनोट, वित्त सचिव सुखदेव चंदेल, सलाहकार जोगिंदर पाल ग्रोवर, पवन शर्मा, लवनिश चुघ, पंडित सुबोध जी, पण्डित भगीरथ जी, संदीप भनोट, करण भनोट, अर्जुन भनोट, भानु ठाकुर, शौर्य ठाकुर ,तरसेम शर्मा, दविंदर देबू, आशू कुमार, संजीव वर्मा व संजीव मल्होत्रा समेत अन्य भी उपस्थित थे।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीता राम के जयघोषों के बीच भक्तों ने स्पेशल शो में देखी हनुमान अंश फिल्म

श्री माता वैष्णो देवी मंदिर प्रबंधक कमेटी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की पहलदलजीत विक्की | लुधियानासमर न्यूज वेव सिनेमा के खचाखच भरे हाल में भक्तों ने सीता राम के जयघोषों के बीच मंगलवार को धार्मिक मूवी हनुमान अंश देखी। भक्तों के लिए हनुमान अंश मूवी के स्पेशल फ्री शो का आयोजन श्री माता वैष्णो देवी मंदिर...

‘साडा चलदा है धक्का… अस्सी तां करदे आं!’

घुमार मंडी में 5 फुट सड़क तक शीशे का कब्जा, निगम की आंखों पर पट्टी? लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज छोटी रेहड़ी दिखी तो निगम का दस्ता दौड़ पड़ता है, लेकिन घुमार मंडी में दुकान के बाहर सड़क तक 4-5 फुट बढ़ा शीशे का केबिन नजर नहीं आ रहा! शहर के सबसे व्यस्त और पॉश...

होटल, गन हाउस से लेकर सट्टा प्वाइंट तक पुलिस की दबिश, 15 दिन में आठ केस और सात गिरफ्तार

शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर भी कार्रवाईअशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूजत्योहारी सीजन से पहले कमिश्नरेट पुलिस लुधियाना ने शहर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर अपना अभियान तेज कर दिया है। पुलिस की ओर से चलाए गए 15 दिवसीय विशेष अभियान में एक साथ कई स्तरों पर कार्रवाई की गई।जहां एक तरफ होटल,...

पंजाब के 7.5 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का डीए 8% बढ़ाने के फैसले की अधिसूचना जारी, दो किस्तों में मिलेगा लाभ

समर न्यूज|चंडीगढ़पंजाब सरकार ने राज्य के कर्मचारियों और पेंशनरों के महंगाई भत्ते (डीए) में कुल आठ प्रतिशत की बढ़ोतरी को दी गई मंजूरी से संबंधित नोटिफिकेशन जारी कर दी है। इससे डीए 42 प्रतिशत से बढ़कर 50 प्रतिशत हो गया है। बढ़ोतरी दो किस्तों में चार-चार प्रतिशत की दर से लागू की जानी है। सरकार...

मुख्यमंत्री मान ने स्थानीय निकायों के लिए मजबूत वित्तीय ढांचे पर दिया जोर

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शहरी और ग्रामीण स्थानीय निकायों को वित्तीय रूप से मजबूत बनाने के लिए टिकाऊ वित्तीय ढांचा तैयार करने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि पंचायतों और नगर निकायों की बढ़ती जिम्मेदारियों को देखते हुए राज्य में वित्तीय अनुशासन के साथ संसाधनों के पारदर्शी और...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.