सुनील | लुधियाना
समर न्यूज
आखिरकार भाजपा ने लुधियाना जिला टीम की घोषणा कर ही दी। 2 महीने से ज्यादा समय तक मंथन करने के बाद इस जिला टीम की घोषणा की गई। घोषित की गई टीम में कई जिला प्रधान के करीबी है। घोषित की गई इस टीम के बाद लुधियाना में भारतीय जनता पार्टी की गुटबंदी मैं चर्चा भी शुरू हो चुकी है और क्यों ने दबी जुबान से खिलाफत भी शुरू की। लेकिन घोषित की गई इस नई जिला टीम के बाद अब 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव की तैयारी को और तेज किए जाने की बात मानी जा रही है। जिला प्रधान ने यह भी कहा है कि पार्टी के जिन वर्करों को जिम्मेदारियां सौंपी गई है उनको जल्द ही ड्यूटियां भी दी जाएगी और उनका रिपोर्ट कार्ड भी तैयार किया जाएगा।
समर एक्सप्रेस की टीम द्वारा इस बात को बार-बार चेताया गया था कि भारतीय जनता पार्टी अपनी लुधियाना जिला टीम की घोषणा आखिरकार क्यों नहीं कर रही। क्योंकि 20 जुलाई के आसपास लुधियाना के नए जिला प्रधान सुनील मौदगिल को नियुक्त किया गया था। उसके बाद नई जिला टीम का गठन किया जाना था। जब भी जिला प्रधान से इस बारे में पूछा जाता तो उनका एक ही जवाब रहता था कि उनके पास अभी समय नहीं है। लेकिन पंजाब 2027 विधानसभा चुनाव के चलते जिला प्रधान का यह बयान जिम्मेदारी वाला नहीं था। अब आखिरकार नई टीम का गठन किया गया।
{ जिला उपाध्यक्ष:- सुमित टंडन, सरबजीत सिंह काका, महेश शर्मा, संजय गोसाई, नरेंद्र सिंह मल्ली, गुरदीप सिंह नीटू, गुरदीप सिंह गोशा, दविंदर जग्गी, सतनाम सिंह सेठी, सुनैना चौधरी।
{ महामंत्री:- हर्ष शर्मा,शीनू चुघ व कैलाश चौधरी बने
{ भाजपा जिला सचिव:- चंदन गुप्ता, प्रवीण शर्मा, दीपक गोयल, अतुल जैन, धर्मेंद्र शर्मा, संजीव चौधरी, चंद्रभान चौहान, विक्की सहोता, अजय गौड, सुनील ठाकुर।
{ कोषाध्यक्ष:- बॉबी जिंदल
{ सह कोषाध्यक्ष:- पंकज गोयल, रवि चौरसिया बने
{ प्रेस सचिव:- डा.सतीश कुमार
{ सह प्रेस सचिव:- अमित नागी
{ सेल कॉर्डिनेटर:- इंदर अग्रवाल
{ सह सेल कॉर्डिनेटर:- नीरज वर्मा
{ दफ्तर सचिव:- राज शर्मा, बलराम गर्ग व सीमा शर्मा
{ मुख्य प्रवक्ता:- मनोज झा
{ प्रवक्ता:- डिम्पी मक्कड़, कुशाग्र कश्यप, अरुण गोयल, वरिंदर सहगल, गौरव अरोड़ा, विभोर गर्ग, हैप्पी रंधावा, जतिंदर कतना, विजय कुमार बैला
{ सोशल मीडिया इंचार्ज:- ललित चौहान
{ सह सोशल मीडिया इंचार्ज,ललित गर्ग
{ आई. टी इंचार्ज:- मनीषा सैनी
{ सह आई टी इंचार्ज:- पिंकू शर्मा व विशाल गुलाटी
{ जिला कनवीनर:- मुकेश साहनी, कमल सुनेहा
{ मन की बात कनवीनर:- सुरिंदर कौशल
{ पब्लिसिटी कनवीनर:- विपन विनायक
{ जिला युवा मोर्चा:- अजिंदर सिंह
{ जिला महिला मोर्चा:- लीना टपारिया
{ किसान मोर्चा का अध्यक्ष:- सुखदेव सिंह गिल
^जो नई टीम घोषित की गई है उससे पार्टी के सभी लोग खुश हैं। कई चीजों को प्रमुख रख इस टीम की घोषणा की गई है। जिन जिन लोगों को इस टीम में रखा गया है उनको तो जिम्मेदारियां सौंपी ही जाएगी जबकि पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं को भी साथ में लेकर उनको जिम्मेदारी दे आने वाले चुनाव की तैयारी में जुटेंगे।
-सुनील मौदगिल, भाजपा जिला प्रधान, लुधियाना