Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चित्तौड़गढ़ में 4 करोड़ का गांजा जब्त, तीन ट्रकों से 7 तस्कर गिरफ्तार

summer express , उदयपुर। राजस्थान में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन त्रिनेत्र’ के तहत चित्तौड़गढ़ पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने तीन ट्रकों से 1839 किलो 670 ग्राम गांजा बरामद कर सात तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब चार करोड़ रुपये बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, तस्करों ने गांजे को सामान्य सामान के बीच छिपाकर रखा था, ताकि पुलिस को संदेह न हो। दो ट्रकों में एशियन पेंट की कलर बाल्टियां और तीसरे ट्रक में नर्सरी के पौधे लदे हुए थे। इन्हीं सामान के बीच गांजे के 59 कट्टे छिपाए गए थे। तलाशी के दौरान कट्टों से कुल 515 पैकेट बरामद हुए, जिनमें 18 क्विंटल 39 किलो 670 ग्राम गांजा मिला।

पुलिस टीम नीमच-चित्तौड़गढ़ हाईवे पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान सदर निंबाहेड़ा थाना क्षेत्र के अहीरपुरा में तीन 12 चक्का ट्रक वहां पहुंचे। पुलिस के मुताबिक, नाकाबंदी देखकर ट्रकों में सवार लोगों ने उन्हें भगाने का प्रयास किया। पुलिस ने पीछा कर तीनों वाहनों को रोक लिया और तलाशी ली। तलाशी के दौरान भारी मात्रा में गांजा मिलने के बाद सातों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कपासन निवासी जगदीश जाट, सुरेश रेगर और बंशीलाल जाट, पारसोली निवासी राजकुमार उर्फ राजू मेवाड़ा कलाल और सद्दाम शेख तथा रायपुर, भीलवाड़ा निवासी राजमल उर्फ राजू जाट और दिनेश लोहार के रूप में हुई है।

पुलिस ने तीनों ट्रकों को भी जब्त कर लिया है। अब आरोपियों से पूछताछ कर गांजे की तस्करी से जुड़े नेटवर्क, इसके स्रोत और सप्लाई के संभावित ठिकानों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चित्तौड़गढ़ में 4 करोड़ का गांजा जब्त, तीन ट्रकों से 7 तस्कर गिरफ्तार

summer express , उदयपुर। राजस्थान में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन त्रिनेत्र’ के तहत चित्तौड़गढ़ पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने तीन ट्रकों से 1839 किलो 670 ग्राम गांजा बरामद कर सात तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब चार करोड़ रुपये...

1 अक्टूबर से अमृतसर-कोलकाता सीधी उड़ान फिर शुरू, हफ्ते में 3 दिन सेवा

summer express , अमृतसर। पंजाब और पश्चिम बंगाल के बीच हवाई संपर्क को बढ़ावा देने के लिए इंडिगो एक अक्टूबर से अमृतसर-कोलकाता के बीच सीधी उड़ान सेवा दोबारा शुरू करने जा रही है। यह सेवा सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को संचालित होगी। उड़ान शुरू होने से दोनों शहरों के बीच यात्रा...

UN महासभा में नेतन्याहू का भाषण, गाजा नरसंहार के आरोपों को किया खारिज

summer express , संयुक्त राष्ट्र। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करते हुए गाजा में इजराइल पर लगाए जा रहे नरसंहार के आरोपों को खारिज किया। उन्होंने इन आरोपों को “सदी का सबसे बड़ा झूठ” बताया। नेतन्याहू ने ईरान के खिलाफ इजराइल की सैन्य कार्रवाई का भी बचाव...

सोलन में दर्दनाक घटना: विवाहिता की मौत,छह माह की बच्ची भी मृत मिली

Summer express/सोलन-: हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के आंजी सेरी में एक विवाहिता और उसकी छह माह की बच्ची की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, 29 वर्षीय महिला कमरे में फंदे से लटकी मिली, जबकि उसकी छह माह की बेटी पानी से भरी बाल्टी में मृत अवस्था में मिली। पुलिस ने...

सड़क हादसे में एक परिवार उजड़ा,बेटे ने खोए मां, पिता और दादी

Summer express/शिमला, संजू -:राजधानी शिमला के घणाहट्टी क्षेत्र में गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। घंडल-सोलह मील के पास कार और एचआरटीसी बस के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार युवक घायल हो गया, जबकि उसकी मां, पिता और...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.