Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फरीदाबाद में दुकान के बाहर सामान रखने पर विवाद, फायरिंग और तोड़फोड़ से मची अफरा-तफरी

summer express , फरीदाबाद। संजय कॉलोनी सेक्टर-23 में दुकान के बाहर स्टैंड बोर्ड और अन्य सामान रखने को लेकर रात दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। कहासुनी के बाद मामला इतना बढ़ गया कि मारपीट और कथित फायरिंग तक पहुंच गया। इस दौरान एक मकान के गेट और बाहर खड़ी तीन कारों के शीशे तोड़ दिए गए। मकान की ओर ईंट-पत्थर भी फेंके गए। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में दहशत फैल गई और कई लोग अपने घरों में चले गए।

स्थानीय लोगों के अनुसार, गली में कुछ समय पहले ही एक नई दुकान खुली थी।  रात दुकानदार दुकान के बाहर स्टैंड बोर्ड और अन्य सामान रख रहा था। गली में सामान रखने को लेकर कुछ लोगों ने आपत्ति जताई, जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई।

आरोप है कि विवाद बढ़ने के बाद दुकानदार पक्ष ने अपने परिचितों को मौके पर बुला लिया। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में लोग गली में पहुंच गए और दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान कथित तौर पर फायरिंग की गई। इसके साथ ही पथराव और तोड़फोड़ भी हुई। हमलावरों ने एक मकान के गेट और तीन कारों के शीशे लाठी-डंडों से तोड़ दिए।

घटना की सूचना मिलने पर मुजेसर थाना पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। फुटेज के आधार पर विवाद और फायरिंग में शामिल लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

मुजेसर थाना प्रभारी पूरण सिंह ने बताया कि रात करीब नौ बजे फायरिंग की सूचना मिली थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दुकान के बाहर स्टैंड लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। इसके बाद फायरिंग की बात सामने आई है। मामले की जांच की जा रही है। गोलीबारी में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश से हालात बिगड़े, बस्तर में स्कूल बंद; ट्रेनें-फ्लाइट रद्द

summer express, रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित होने लगा है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में बीती रात से रुक-रुककर बारिश जारी है। दक्षिण छत्तीसगढ़ में तेज बारिश के चलते इंद्रावती नदी का जलस्तर बढ़ गया है और नदी उफान पर है। निचले इलाकों में संभावित बाढ़ के...

पंजाब में मानसून की विदाई से पहले बदला मौसम, 28 सितंबर तक बारिश के आसार

summer express , अमृतसर। पंजाब में मानसून की विदाई से पहले मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। राज्य के करीब 90 प्रतिशत हिस्से से मानसून वापस लौट चुका है, जबकि पिछले चार दिनों से मानसून पंजाब-हिमाचल प्रदेश की सीमा के आसपास सक्रिय बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार 25 सितंबर से अगले...

गुरुग्राम में सिलिंडर लीक से फास्ट फूड दुकान में लगी आग, बड़ा हादसा टला

summer express ,गुरुग्राम। सेक्टर-17 मार्केट के सामने बृहस्पतिवार रात एक फास्ट फूड की दुकान में सिलिंडर से गैस लीक होने के कारण अचानक आग लग गई। गैस रिसाव के बाद आग तेजी से फैल गई और दुकान से ऊंची लपटें उठने लगीं। आग की लपटें देखकर आसपास मौजूद दुकानदारों और लोगों में अफरा-तफरी मच गई।...

फरीदाबाद में दुकान के बाहर सामान रखने पर विवाद, फायरिंग और तोड़फोड़ से मची अफरा-तफरी

summer express , फरीदाबाद। संजय कॉलोनी सेक्टर-23 में दुकान के बाहर स्टैंड बोर्ड और अन्य सामान रखने को लेकर रात दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। कहासुनी के बाद मामला इतना बढ़ गया कि मारपीट और कथित फायरिंग तक पहुंच गया। इस दौरान एक मकान के गेट और बाहर खड़ी तीन कारों के शीशे...

बावल में दो फैक्ट्रियों में भीषण आग, 15 से ज्यादा दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

summer express , रेवाड़ी। बावल औद्योगिक क्षेत्र के सेक्टर-3 में रात दो फैक्ट्रियों में अचानक भीषण आग लग गई। आग ने कुछ ही समय में विकराल रूप ले लिया और दोनों फैक्ट्रियां पूरी तरह इसकी चपेट में आ गईं। आग बुझाने के लिए रेवाड़ी, बावल समेत आसपास के शहरों से 15 से अधिक दमकल गाड़ियां...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.