Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिसार में 3 हजार की रिश्वत लेते नहरी विभाग का जिलेदार गिरफ्तार

summer express ,हिसार। स्टेट विजिलेंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने नहरी विभाग के जिलेदार राजेश कुमार को 3,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी से ब्यूरो की टीम पूछताछ कर रही है। उसे अदालत में पेश किया जाएगा। आरोपी के एक चर्चित फिल्म अभिनेता का भाई होने की भी चर्चा है, हालांकि इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

मामला आर्य नगर निवासी राकेश कुमार की शिकायत से जुड़ा है। शिकायतकर्ता के अनुसार, उसके क्षेत्र में पानी की वाराबंदी होनी थी। इसी प्रक्रिया के बदले नहरी विभाग में जिलेदार के पद पर तैनात राजेश कुमार ने उससे 3,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी। इसके बाद राकेश कुमार ने मामले की शिकायत विजिलेंस ब्यूरो से की।

शिकायत मिलने के बाद इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार के नेतृत्व में विजिलेंस की टीम गठित की गई। टीम में एएसआई परमानंद और हनुमान तथा हवलदार विकास और सुनील को शामिल किया गया। कार्रवाई के दौरान हांसी के खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया।

विजिलेंस सूत्रों के अनुसार, शिकायतकर्ता से 3,000 रुपये लेने के दौरान टीम ने जिलेदार राजेश कुमार को मौके पर पकड़ लिया। इसके बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। ब्यूरो की टीम अब उससे पूछताछ कर रही है और रिश्वत से जुड़े पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गुरुग्राम में निजी विश्वविद्यालय के गेट पर छात्र से मारपीट, पुलिस ने छह को चेतावनी देकर छोड़ा

summer express ,गुरुग्राम। सेक्टर-53 स्थित एक निजी विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार के बाहर छात्रों के बीच विवाद और मारपीट का मामला सामने आया है।  सुबह सफेद रंग की थार से एक छात्र को टक्कर लगने के बाद कार सवार कुछ छात्रों ने सड़क पर ही उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। करीब डेढ़ मिनट तक...

एशियन गेम्स में हिसार की मनीषा और निकिता ने जीता कबड्डी में स्वर्ण

summer express , हिसार। एशियन गेम्स-2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने फाइनल मुकाबले में ईरान को 37-34 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक जीत में हिसार जिले की दो बेटियों मनीषा रोहिल और निकिता कुमारी की भी अहम भूमिका रही। दोनों खिलाड़ी एशियाई चैंपियन बनने वाली भारतीय टीम...

अंबाला में बस-ट्रक की आमने-सामने टक्कर, परिचालक की मौत, 10 घायल

summer express ,अंबाला। अंबाला-अमृतसर नेशनल हाईवे पर कालका चौक से कुछ आगे  सुबह यात्रियों से भरी स्लिपर बस और तेज रफ्तार ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस परिचालक की मौत हो गई, जबकि करीब 10 यात्री घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। घायलों को उपचार के लिए...

अनिल विज ने पाकिस्तान और कांग्रेस पर साधा निशाना, कश्मीर-पानी और चुनाव आयोग पर दिया बयान

summer express ,अंबाला (अंकुर कपूर)। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कश्मीर, पाकिस्तान के साथ पानी के विवाद और कांग्रेस के चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने पाकिस्तान से कश्मीर का मुद्दा छोड़ने और अपने कब्जे वाले हिस्से को वापस करने पर विचार करने की बात कही। वहीं पानी...

सिटावली में महिला की कस्सी से वार कर हत्या, पति पर आरोप

summer express , सिटावली। गांव सिटावली में किसान के खेत में बने कमरे में रह रही 32 वर्षीय महिला की कस्सी से हमला कर हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान राजवंती के रूप में हुई है। हत्या का आरोप उसके पति नरेश कुमार पर लगा है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पति-पत्नी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.