Summer express/शिमला, संजू- :मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शुक्रवार शाम स्वास्थ्य जांच के लिए इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) पहुंचे। इस दौरान अस्पताल के डी ब्लॉक में चिकित्सकों की निगरानी में उनके घुटने का एक्स-रे किया गया। मुख्यमंत्री के अस्पताल पहुंचने की सूचना मिलते ही प्रशासन की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं सक्रिय कर दी गईं।मुख्यमंत्री के साथ मंत्री अनिरुद्ध सिंह, विधायक भुवानी पठानिया और विधायक विनोद सुल्तानपुरी भी मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री नियमित स्वास्थ्य संबंधी जांच के सिलसिले में अस्पताल पहुंचे थे। डी ब्लॉक में चिकित्सकों ने उनकी जांच की और इसके बाद घुटने का एक्स-रे करवाया गया।मुख्यमंत्री के अस्पताल पहुंचने के दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ाई गई थी।अस्पताल प्रशासन ने उनके आगमन को देखते हुए आवश्यक तैयारियां पूरी रखीं।इस दौरान अस्पताल परिसर में मौजूद लोगों और कर्मचारियों के बीच मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य जांच के लिए पहुंचने को लेकर चर्चा होती रही।
एक्स-रे करवाने के बाद मुख्यमंत्री सुक्खू अस्पताल से वापस रवाना हो गए। फिलहाल उनके घुटने में किस कारण से एक्स-रे की आवश्यकता पड़ी, इस संबंध में कोई विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। न ही अस्पताल प्रशासन की ओर से मुख्यमंत्री की जांच से जुड़ी किसी गंभीर स्वास्थ्य समस्या की जानकारी दी गई है।मुख्यमंत्री के अस्पताल से रवाना होने के बाद आईजीएमसी परिसर में स्थिति सामान्य हो गई। अधिकारियों और अस्पताल प्रशासन की ओर से मुख्यमंत्री की जांच के दौरान सुरक्षा एवं अन्य जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं। मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य को लेकर विस्तृत चिकित्सकीय जानकारी सामने आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।