Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

एशियन गेम्स में हिसार की मनीषा और निकिता ने जीता कबड्डी में स्वर्ण

summer express , हिसार। एशियन गेम्स-2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने फाइनल मुकाबले में ईरान को 37-34 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक जीत में हिसार जिले की दो बेटियों मनीषा रोहिल और निकिता कुमारी की भी अहम भूमिका रही। दोनों खिलाड़ी एशियाई चैंपियन बनने वाली भारतीय टीम का हिस्सा बनीं। स्वर्ण पदक जीतने के बाद दोनों के गांवों में खुशी का माहौल है।

भिवानी रोहिल्ला गांव की मनीषा रोहिल ने पूरे टूर्नामेंट में भारतीय टीम के डिफेंस में लेफ्ट कवर की जिम्मेदारी संभाली। फाइनल तक के सफर में भारतीय टीम ने ग्रुप चरण में ईरान को 37-23 से हराया था, जबकि सेमीफाइनल में नेपाल को 48-24 से शिकस्त देकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया। ईरान के खिलाफ ग्रुप मुकाबले में भी मनीषा ने डिफेंस को मजबूती देने में अहम योगदान दिया।

मनीषा का कबड्डी तक पहुंचने का सफर गांव से शुरू हुआ। किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाली मनीषा ने शुरुआती दौर में गांव में ही कबड्डी का अभ्यास शुरू किया। उनके शुरुआती कोच धर्मपाल रोहिल रहे, जिन्होंने उन्हें प्रशिक्षण देकर आगे बढ़ने के लिए तैयार किया। मनीषा राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भी पदक जीत चुकी हैं। इसी वर्ष चीन के सान्या में आयोजित एशियाई कबड्डी प्रतियोगिता में भी वह भारतीय टीम के साथ स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं।

हिसार जिले के हसनगढ़ की निकिता कुमारी भी भारतीय महिला कबड्डी टीम का हिस्सा रहीं। निकिता लेफ्ट रेडर की भूमिका निभाती हैं। ईरान के खिलाफ ग्रुप मुकाबले में उन्हें अंतिम समय में मैदान पर उतारा गया था, जहां उन्होंने टीम के लिए 10 महत्वपूर्ण अंक हासिल किए। उनके प्रदर्शन के बाद हसनगढ़ में भी परिजनों और ग्रामीणों ने जीत का जश्न मनाया था। अब एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने के बाद गांव में खुशी और बढ़ गई है।

हॉकी में भी हिसार से जुड़ी खिलाड़ी दीपिका सहरावत ने भारतीय टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया। मूलरूप से रोहतक के भैसरू खुर्द की रहने वाली दीपिका का बचपन हिसार में बीता और वह हिसार के खेल परिसर से जुड़ी रहीं। एशियन गेम्स के शुरुआती मुकाबले में उन्होंने उज्बेकिस्तान के खिलाफ आठ गोल किए। इसके बाद थाईलैंड के खिलाफ भारत की 20-1 की जीत में दीपिका ने नौ गोल दागे। वह एक एशियन गेम्स मुकाबले में नौ गोल करने वाली पहली भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी बनीं।

कबड्डी में मनीषा और निकिता के स्वर्ण पदक जीतने तथा हॉकी में दीपिका के शानदार प्रदर्शन से हिसार और आसपास के क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं की उपलब्धियों की चर्चा है। इन खिलाड़ियों ने अलग-अलग खेलों में अपने प्रदर्शन से क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गुरुग्राम में निजी विश्वविद्यालय के गेट पर छात्र से मारपीट, पुलिस ने छह को चेतावनी देकर छोड़ा

summer express ,गुरुग्राम। सेक्टर-53 स्थित एक निजी विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार के बाहर छात्रों के बीच विवाद और मारपीट का मामला सामने आया है।  सुबह सफेद रंग की थार से एक छात्र को टक्कर लगने के बाद कार सवार कुछ छात्रों ने सड़क पर ही उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। करीब डेढ़ मिनट तक...

एशियन गेम्स में हिसार की मनीषा और निकिता ने जीता कबड्डी में स्वर्ण

summer express , हिसार। एशियन गेम्स-2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने फाइनल मुकाबले में ईरान को 37-34 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक जीत में हिसार जिले की दो बेटियों मनीषा रोहिल और निकिता कुमारी की भी अहम भूमिका रही। दोनों खिलाड़ी एशियाई चैंपियन बनने वाली भारतीय टीम...

अंबाला में बस-ट्रक की आमने-सामने टक्कर, परिचालक की मौत, 10 घायल

summer express ,अंबाला। अंबाला-अमृतसर नेशनल हाईवे पर कालका चौक से कुछ आगे  सुबह यात्रियों से भरी स्लिपर बस और तेज रफ्तार ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस परिचालक की मौत हो गई, जबकि करीब 10 यात्री घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। घायलों को उपचार के लिए...

अनिल विज ने पाकिस्तान और कांग्रेस पर साधा निशाना, कश्मीर-पानी और चुनाव आयोग पर दिया बयान

summer express ,अंबाला (अंकुर कपूर)। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कश्मीर, पाकिस्तान के साथ पानी के विवाद और कांग्रेस के चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने पाकिस्तान से कश्मीर का मुद्दा छोड़ने और अपने कब्जे वाले हिस्से को वापस करने पर विचार करने की बात कही। वहीं पानी...

सिटावली में महिला की कस्सी से वार कर हत्या, पति पर आरोप

summer express , सिटावली। गांव सिटावली में किसान के खेत में बने कमरे में रह रही 32 वर्षीय महिला की कस्सी से हमला कर हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान राजवंती के रूप में हुई है। हत्या का आरोप उसके पति नरेश कुमार पर लगा है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पति-पत्नी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.