Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

एशियन गेम्स की स्वर्णिम जीत से धर्मशाला साई हॉस्टल में उत्साह, सीनियर खिलाड़ियों की सफलता से जूनियरों को मिली प्रेरणा

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम के स्वर्ण पदक जीतने के बाद साई हॉस्टल धर्मशाला में खुशी का माहौल देखने को मिला। हॉस्टल में प्रशिक्षण ले रहीं कबड्डी खिलाड़ियों ने टीवी पर भारतीय टीम के मुकाबले का सीधा प्रसारण देखा और टीम की शानदार जीत का जश्न मनाया। खास बात यह रही कि भारतीय टीम की सफलता में साई हॉस्टल धर्मशाला से जुड़ी सीनियर खिलाड़ियों पुष्पा राणा, ज्योति ठाकुर और भावना ठाकुर की भी अहम मौजूदगी रही।प्रोफेशनल कबड्डी खिलाड़ी आकर्षित ने कहा कि भारतीय टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल का प्रदर्शन किया और खिलाड़ियों ने अपनी पूरी क्षमता के साथ मुकाबले खेले। उन्होंने कहा कि साई हॉस्टल की सीनियर खिलाड़ियों का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करना यहां प्रशिक्षण ले रहे खिलाड़ियों के लिए गर्व की बात है। पुष्पा राणा के साथ अभ्यास करने और उनसे खेल की बारीकियां सीखने का अवसर उन्हें लगातार बेहतर करने के लिए प्रेरित करता है।

अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी निकिता चौहान ने भी भारतीय टीम की जीत पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि एशियन गेम्स जैसे बड़े मंच पर भारत की सफलता युवा खिलाड़ियों के लिए सीखने का महत्वपूर्ण अवसर है। भारत के साथ ईरान और चीनी ताइपे जैसी मजबूत टीमों के मुकाबलों से खिलाड़ियों को तकनीक, रेडिंग, डिफेंस और टीम कॉम्बिनेशन की नई बारीकियां सीखने को मिलीं।साई हॉस्टल की खिलाड़ियों का कहना है कि हर कबड्डी खिलाड़ी का सपना देश के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलना होता है। सीनियर खिलाड़ियों की उपलब्धियां उन्हें भी भारतीय टीम में जगह बनाने के लिए कड़ी मेहनत करने और लगातार अपने खेल में सुधार करने की प्रेरणा दे रही हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

एशियन गेम्स की स्वर्णिम जीत से धर्मशाला साई हॉस्टल में उत्साह, सीनियर खिलाड़ियों की सफलता से जूनियरों को मिली प्रेरणा

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम के स्वर्ण पदक जीतने के बाद साई हॉस्टल धर्मशाला में खुशी का माहौल देखने को मिला। हॉस्टल में प्रशिक्षण ले रहीं कबड्डी खिलाड़ियों ने टीवी पर भारतीय टीम के मुकाबले का सीधा प्रसारण देखा और टीम की शानदार जीत का जश्न मनाया। खास बात यह...

केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा का लुधियाना रेलवे स्टेशन पर भाजपा नेता गुरदीप सिंह गोशा द्वारा गर्मजोशी से स्वागत

Summer express, लुधियाना। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा के लुधियाना पहुंचने पर भाजपा नेता गुरदीप सिंह गोशा और खुशवंत सिंह गीगा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन पर उनका स्वागत किया। गोशा ने उन्हें लोई और सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया। टम्टा नशे के खिलाफ आयोजित जागरूकता यात्रा में शामिल...

यमुनानगर में पराली जलाने पर सख्ती: चार क्षेत्र विशेष निगरानी में ,हर 100 किसानों पर नोडल अधिकारी

summer express , यमुनानगर। धान की कटाई शुरू होने के साथ ही पराली जलाने की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने निगरानी व्यवस्था तेज कर दी है। पिछले वर्ष सामने आई पराली जलाने की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए रादौर, सरस्वती नगर, व्यासपुर और जगाधरी को विशेष निगरानी वाले क्षेत्र के...

हरियाणा के सरकारी फंड मामले में CBI की चार्जशीट में ‘सुकून’ ग्रुप का जिक्र

summer express ,पंचकूला। हरियाणा सरकार के विभिन्न विभागों के सरकारी फंड से जुड़े IDFC First Bank और AU Small Finance Bank मामले की जांच में CBI की तीसरी चार्जशीट में कथित WhatsApp ग्रुप ‘सुकून’ का भी उल्लेख किया गया है। जांच एजेंसी के अनुसार, इस ग्रुप में सरकारी धन के ट्रांसफर, फर्जी दस्तावेज, चेक क्लियरेंस...

बिलासपुर में लंपी बीमारी पर लगाम, 40 एक्टिव केस शेष; टीकाकरण अभियान जारी

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-:जिले में पशुओं के बीच फैल रही लंपी स्किन डिजीज को नियंत्रित करने की दिशा में पशुपालन विभाग को राहत मिली है। बीमारी के मामलों में लगातार कमी दर्ज की जा रही है और उपचार के बाद बड़ी संख्या में संक्रमित पशु स्वस्थ हो चुके हैं। विभाग के अनुसार फिलहाल करीब 40 एक्टिव...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.