Summer express/चंबा , मंजूर पठान-:चुराह विधानसभा क्षेत्र के नागरिक अस्पताल तीसा को सरकार ने 100 बिस्तरों की सुविधा तो प्रदान कर दी है, लेकिन पर्याप्त भवन और सुविधाओं के अभाव में मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। करीब एक लाख की आबादी को स्वास्थ्य सेवाएं देने वाले इस अस्पताल में रोजाना 300 से 350 मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में स्थानीय लोगों ने सरकार से अस्पताल के लिए नए भवन हेतु उचित स्थान उपलब्ध करवाने की मांग उठाई है। लोगों का कहना है कि अगर अस्पताल को पर्याप्त भवन और जरूरी सुविधाएं मिलें, तो क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सकेगा।
वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि नागरिक अस्पताल तीसा को 100 बिस्तरों की सुविधा तो प्रदान की गई है, लेकिन मौजूदा भवन पर्याप्त नहीं होने के कारण मरीजों और तीमारदारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अस्पताल में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में लोगों ने सरकार से मांग की है कि नागरिक अस्पताल तीसा के लिए नया भवन बनाने की दिशा में जल्द कदम उठाए जाएं, ताकि क्षेत्र की जनता को बेहतर और पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।