Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

एशियन गेम्स में तिरंगा लहराकर धर्मशाला लौटीं हिमाचल की बेटियां, खिलाड़ियों ने सरकार से रोजगार की मांग उठाई

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम को स्वर्ण पदक दिलाने के बाद हिमाचल की खिलाड़ी पुष्पा राणा, भावना ठाकुर और ज्योति सोमवार को धर्मशाला पहुंचीं। धर्मशाला पहुंचने पर तीनों खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया। स्वर्ण पदक जीतकर लौटी खिलाड़ियों ने अपनी सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत, टीम भावना, कोचिंग स्टाफ, परिवार और खेल से जुड़े संस्थानों के सहयोग को दिया।भारतीय महिला कबड्डी टीम की कप्तान पुष्पा राणा ने कहा कि एशियन गेम्स तक का सफर आसान नहीं था। टीम ने लंबे समय तक सुबह-शाम कड़ा अभ्यास किया और प्रतियोगिता के लिए खुद को मानसिक और शारीरिक रूप से तैयार किया। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के दौरान मौसम और परिस्थितियों से जुड़ी चुनौतियां सामने आती हैं, लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने के अनुभव से टीम ने इन परिस्थितियों का सामना करना सीखा।

पुष्पा राणा ने टीम की सफलता में एकजुटता और कोचों के मार्गदर्शन को अहम बताया। उन्होंने कहा कि कबड्डी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार पहचान मिल रही है और प्रो कबड्डी लीग के बाद इस खेल की लोकप्रियता में भी बढ़ोतरी हुई है।वहीं, पुष्पा राणा ने हिमाचल सरकार से खिलाड़ियों को रोजगार उपलब्ध करवाने की मांग भी उठाई। उन्होंने कहा कि कई खिलाड़ी अब 29 वर्ष की उम्र तक पहुंच चुके हैं और लंबे समय से सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के साथ पहले हुई मुलाकात के दौरान खिलाड़ियों की मांग पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन मिला था।भावना ठाकुर के लिए यह पहला एशियन गेम्स था और उन्होंने अपने पदार्पण में ही भारत के लिए स्वर्ण पदक हासिल किया। उन्होंने कहा कि वह बेहतर प्रदर्शन और गोल्ड मेडल के लक्ष्य के साथ प्रतियोगिता में उतरी थीं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई खिलाड़ियों के खिलाफ पहले खेल चुकी होने के कारण मुकाबलों को लेकर उनके मन में किसी तरह का डर नहीं था।भावना ने अपनी सफलता का श्रेय कोच, टीम की साथी खिलाड़ियों, भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI), एमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया (AKFI), परिवार और हिमाचल कबड्डी एसोसिएशन को दिया। उन्होंने कहा कि गांव से निकलकर भारत के लिए एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतना उनके और उनके परिवार के लिए गर्व का क्षण है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

एशियन गेम्स में तिरंगा लहराकर धर्मशाला लौटीं हिमाचल की बेटियां, खिलाड़ियों ने सरकार से रोजगार की मांग उठाई

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम को स्वर्ण पदक दिलाने के बाद हिमाचल की खिलाड़ी पुष्पा राणा, भावना ठाकुर और ज्योति सोमवार को धर्मशाला पहुंचीं। धर्मशाला पहुंचने पर तीनों खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया। स्वर्ण पदक जीतकर लौटी खिलाड़ियों ने अपनी सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत, टीम भावना, कोचिंग स्टाफ,...

कुत्तों-बंदरों के आतंक पर नागरिक सभा का निगम को अल्टीमेटम, घायल बच्ची के इलाज और मुआवजे की मांग

Summer express/शिमला-: शिमला शहर में आवारा कुत्तों और बंदरों के बढ़ते आतंक को लेकर शिमला नागरिक सभा ने नगर निगम प्रशासन से तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। इस संबंध में सभा का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष जगमोहन ठाकुर के नेतृत्व में नगर निगम उपायुक्त भुवन शर्मा से मिला और उन्हें ज्ञापन सौंपा।प्रतिनिधिमंडल ने...

2027 में कांग्रेस की सरकार दोबारा बनने का दावा, कैप्टन प्रवीण डावर ने बीजेपी-RSS की विचारधारा पर उठाए सवाल

Summer express/शिमला, संजू -:शिमला में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के विचार विभाग के चेयरपर्सन कैप्टन प्रवीण डावर ने हिमाचल प्रदेश की आगामी विधानसभा राजनीति को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव के बाद प्रदेश में कांग्रेस की सरकार दोबारा बनेगी। डावर ने इसे आम जनता की राय बताते हुए...

सुप्रीम कोर्ट ने शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे की जमानत पर सख्ती दिखाई, डॉक्टरों से मारपीट का मामला

summer express , नई दिल्ली। डोंबिवली के शास्त्री नगर अस्पताल में डॉक्टरों से कथित मारपीट के मामले में शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे की जमानत को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट ने डॉक्टरों और अस्पताल कर्मचारियों पर हमले की घटनाओं पर कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि ऐसे मामलों में सख्त संदेश जाना...

LPU में बवाल के बाद डीजीपी पहुंचे कैंपस, उच्चस्तरीय जांच के आदेश

summer express , जालंधर। लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में रविवार को हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान हालात बिगड़ गए। प्रदर्शन के दौरान पुलिस की गाड़ियों में आग लगा दी गई, जिसके बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। हालांकि, अब कैंपस में हालात नियंत्रण में बताए जा रहे हैं। घटना...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.