Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कुत्तों-बंदरों के आतंक पर नागरिक सभा का निगम को अल्टीमेटम, घायल बच्ची के इलाज और मुआवजे की मांग

Summer express/शिमला-: शिमला शहर में आवारा कुत्तों और बंदरों के बढ़ते आतंक को लेकर शिमला नागरिक सभा ने नगर निगम प्रशासन से तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। इस संबंध में सभा का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष जगमोहन ठाकुर के नेतृत्व में नगर निगम उपायुक्त भुवन शर्मा से मिला और उन्हें ज्ञापन सौंपा।प्रतिनिधिमंडल ने विशेष रूप से 20 सितंबर को शांकली क्षेत्र में कुत्तों के हमले में घायल हुई दो वर्षीय बच्ची के मामले को गंभीरता से उठाया। सभा ने मांग की कि बच्ची के उपचार का पूरा खर्च नगर निगम वहन करे और उसके परिवार को ₹2 लाख की आर्थिक सहायता दी जाए। सभा ने कहा कि 29 सितंबर को होने वाली नगर निगम हाउस की बैठक में इस मुद्दे को एजेंडे में शामिल कर आवश्यक प्रस्ताव पारित किया जाना चाहिए।

नागरिक सभा ने शहर में आक्रामक और खतरनाक कुत्तों की पहचान कर तत्काल कार्रवाई करने, विशेष अभियान के तहत एबीसी (Animal Birth Control) और रेबीज टीकाकरण अभियान चलाने तथा कम से कम पांच प्रभावी एबीसी सेंटर स्थापित करने की मांग रखी। इसके अलावा नियमों के अनुरूप निर्धारित फीडिंग पॉइंट बनाए जाने पर भी जोर दिया गया।सभा के पदाधिकारियों ने कहा कि कुत्तों और बंदरों के बढ़ते हमलों के कारण शहरवासियों में भय का माहौल है। समस्या के स्थायी समाधान के लिए नगर निगम को समयबद्ध कार्ययोजना तैयार कर उसे प्रभावी ढंग से लागू करना चाहिए।प्रतिनिधिमंडल में सचिव विवेक कश्यप, कोषाध्यक्ष सुनील वशिष्ठ, प्रो. राजेंद्र चौहान, तिलक राज, बच्ची के चाचा अमित और बुआ रजनी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।सभा ने चेतावनी दी कि यदि बच्ची को निःशुल्क उपचार और ₹2 लाख मुआवजा नहीं दिया गया तथा समस्या के समाधान के लिए ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो आम जनता को साथ लेकर आंदोलन किया जाएगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कुत्तों-बंदरों के आतंक पर नागरिक सभा का निगम को अल्टीमेटम, घायल बच्ची के इलाज और मुआवजे की मांग

Summer express/शिमला-: शिमला शहर में आवारा कुत्तों और बंदरों के बढ़ते आतंक को लेकर शिमला नागरिक सभा ने नगर निगम प्रशासन से तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। इस संबंध में सभा का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष जगमोहन ठाकुर के नेतृत्व में नगर निगम उपायुक्त भुवन शर्मा से मिला और उन्हें ज्ञापन सौंपा।प्रतिनिधिमंडल ने...

2027 में कांग्रेस की सरकार दोबारा बनने का दावा, कैप्टन प्रवीण डावर ने बीजेपी-RSS की विचारधारा पर उठाए सवाल

Summer express/शिमला, संजू -:शिमला में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के विचार विभाग के चेयरपर्सन कैप्टन प्रवीण डावर ने हिमाचल प्रदेश की आगामी विधानसभा राजनीति को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव के बाद प्रदेश में कांग्रेस की सरकार दोबारा बनेगी। डावर ने इसे आम जनता की राय बताते हुए...

सुप्रीम कोर्ट ने शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे की जमानत पर सख्ती दिखाई, डॉक्टरों से मारपीट का मामला

summer express , नई दिल्ली। डोंबिवली के शास्त्री नगर अस्पताल में डॉक्टरों से कथित मारपीट के मामले में शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे की जमानत को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट ने डॉक्टरों और अस्पताल कर्मचारियों पर हमले की घटनाओं पर कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि ऐसे मामलों में सख्त संदेश जाना...

LPU में बवाल के बाद डीजीपी पहुंचे कैंपस, उच्चस्तरीय जांच के आदेश

summer express , जालंधर। लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में रविवार को हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान हालात बिगड़ गए। प्रदर्शन के दौरान पुलिस की गाड़ियों में आग लगा दी गई, जिसके बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। हालांकि, अब कैंपस में हालात नियंत्रण में बताए जा रहे हैं। घटना...

हमीरपुर में जल शक्ति विभाग भरेगा 130 नए पद, पानी की सप्लाई व्यवस्था होगी मजबूत

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-:जल शक्ति विभाग में फील्ड स्टाफ की कमी को दूर करने की दिशा में विभाग ने अहम कदम उठाया है। हमीरपुर डिवीजन में जल्द ही पंप हाउस ऑपरेटर, पानी छोड़ने वाले कर्मचारियों और फिटर के 130 नए पद भरे जाएंगे। इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और इंटरव्यू का...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.