एजेंसी | च्ंडीगढ़
चंडीगढ़| पंजाब पुलिस के निलंबित डीआजी एचएस भुल्लर से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में गुरुवार को चंडीगढ़ की विशेष सीबीआई अदालत में शिकायतकर्ता आकाश बट्टा की मुख्य गवाही शुरू हुई। पिछली सुनवाई में विशेष न्यायाधीश भावना जैन की अदालत ने सीबीआई की अर्जी स्वीकार करते हुए बट्टा को अभियोजन पक्ष के अगले गवाह के तौर पर तलब किया था।
गुरुवार की सुनवाई के दौरान आकाश बट्टा ने आरोपी कृष्णानु शारदा की पहचान की, जो फिलहाल ईडी रिमांड पर होने के कारण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत से जुड़ा था। बट्टा ने अदालत में मौजूद निलंबित डीआईजी एचएस भुल्लर की भी पहचान की।