Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गुरुग्राम में दूध सप्लायर पर चाकू से हमला: 12 हजार रुपये लूटे, आरोपी गिरफ्तार


summer express , अनुज पंचाल, गुरुग्राम। सेक्टर-7 मार्केट में शाम दूध सप्लायर पर चाकू से हमला कर करीब 12 हजार रुपये लूटने का मामला सामने आया है। हमले में दूध सप्लायर नरेंद्र भड़ाना घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत खतरे से बाहर है।

पुलिस के मुताबिक नरेंद्र भड़ाना दूध सप्लाई के रुपये लेकर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में कृष्णा कॉलोनी निवासी हरप्रीत सिंह उर्फ बॉबी ने उन्हें रोक लिया और पेट में चाकू से हमला कर दिया। आरोप है कि हमले के बाद आरोपी ने नरेंद्र के पास मौजूद करीब 12 हजार रुपये लूट लिए।

हमले के दौरान नरेंद्र ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी का हाथ पकड़ लिया, जिसके बाद मौके पर ही उसे काबू कर लिया गया। सूचना मिलते ही न्यू कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है।

जांच अधिकारी एएसआई पवन कुमार ने बताया कि आरोपी की पहचान हरप्रीत सिंह उर्फ बॉबी के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस लूट की रकम के अलावा इस पहलू की भी जांच कर रही है कि वारदात के पीछे सिर्फ रुपये लूटने की मंशा थी या आरोपी और पीड़ित के बीच कोई पुरानी रंजिश भी थी। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच करने के साथ लूटे गए रुपये की बरामदगी के प्रयास में जुटी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गुरुग्राम में दूध सप्लायर पर चाकू से हमला: 12 हजार रुपये लूटे, आरोपी गिरफ्तार

summer express , अनुज पंचाल, गुरुग्राम। सेक्टर-7 मार्केट में शाम दूध सप्लायर पर चाकू से हमला कर करीब 12 हजार रुपये लूटने का मामला सामने आया है। हमले में दूध सप्लायर नरेंद्र भड़ाना घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत खतरे से बाहर है।...

करनाल नगर निगम में 5 हजार रिश्वत लेते क्लर्क गिरफ्तार

summer express , करनाल। नगर निगम की टैक्स शाखा में तैनात एक क्लर्क को राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी क्लर्क को मंगलवार को नए बस स्टैंड परिसर में शिकायतकर्ता से रिश्वत लेते पकड़ा गया। टीम ने मौके से...

15 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

summer express , नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार मंगलवार, 29 सितंबर को उत्तर, पूर्व, पूर्वोत्तर, पश्चिम और दक्षिण भारत के कई इलाकों में बारिश के साथ आंधी-तूफान और बिजली चमकने की संभावना है। दक्षिण-पश्चिम मानसून की सक्रियता के...

जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर हमला, बोले 13 साल से सत्ता से बाहर, हताशा में अराजकता फैला रही कांग्रेस

Summer express/शिमला, संजू-: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने चुनाव आयोग को लेकर कांग्रेस और राहुल गांधी की ओर से लगाए जा रहे आरोपों पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि लंबे समय से सत्ता से बाहर रहने के कारण पार्टी में हताशा और निराशा बढ़ गई है और...

एशियाई खेल पदक विजेताओं को हिमाचल सरकार देगी 5.33 करोड़ की पुरस्कार राशि

एशियाई खेलों के हिमाचली पदक विजेताओं पर सरकार की सौगात, 5.33 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि घोषित शिमला, संजू -:हिमाचल प्रदेश सरकार ने जापान के आइची-नागोया में आयोजित 20वें एशियाई खेलों में प्रदेश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों के लिए 5.33 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि घोषित की है।मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रधान...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.