सुरिंदर सिंह अंकुश | लुधियाना
समर न्यूज
बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का नन्हे बच्चे हिमांशु शर्मा के साथ एक प्यारा और भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। वीडियो में धार्मिक माहौल के बीच धीरेंद्र शास्त्री बच्चे को अपने पास बैठाकर स्नेह से बातचीत करते नजर आ रहे हैं। हिमांशु के हाथ में बाल हनुमान स्वरूप की गुड़िया भी दिखाई दे रही है। आसपास बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद हैं और राम नाम की गूंज के बीच यह मुलाकात लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही है। बच्चे की मासूमियत और धीरेंद्र शास्त्री का अपनापन इस पल को खास बना रहा है। इससे पहले जनवरी 2026 में भी बच्चों से उनकी बातचीत के वीडियो चर्चा में रहे थे।