Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

एनएच-19 पर स्टंटबाजी और रील्स बनाना पड़ा भारी, 35 हजार का चालान, दो कारें जब्त

summer express , सुन्दर कुंडू ,पलवल। राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर स्टंटबाजी, हुड़दंग और सोशल मीडिया के लिए रील्स बनाने के नाम पर यातायात नियमों का उल्लंघन करना दो वाहनों में सवार युवकों को भारी पड़ गया। बघौला फ्लाईओवर के पास चलती कारों से बाहर निकलकर पर्चे फेंकने और सड़क पर हुड़दंग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पलवल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों वाहनों पर करीब 35 हजार रुपये का चालान किया है। साथ ही स्टंटबाजी में इस्तेमाल की गई स्कार्पियो और बलेनो कार को जब्त कर लिया गया।

जानकारी के अनुसार, दोनों वाहनों में सवार युवक जिले के एक कॉलेज में पढ़ते हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने कॉलेज में हुए चुनाव के जश्न के दौरान यह हुड़दंग किया। युवक पृथला से गांव पृथला की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बघौला फ्लाईओवर के पास उन्होंने चलती कारों से बाहर निकलकर पर्चे फेंके और सड़क पर यातायात प्रभावित करने वाली गतिविधियां कीं। किसी व्यक्ति ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जिसके बाद मामला पुलिस के संज्ञान में आया।

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक दीप्ति गर्ग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों और उनके वाहनों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। एसपी के निर्देश पर थाना गदपुरी प्रभारी उपनिरीक्षक कुलदीप सिंह की टीम ने वीडियो के आधार पर दोनों वाहनों की पहचान की और यातायात नियमों के उल्लंघन के मामले में करीब 35 हजार रुपये का चालान किया। इसके साथ ही दोनों गाड़ियों को जब्त कर लिया गया।

पुलिस कार्रवाई के बाद युवकों ने अपनी गलती स्वीकार की और अन्य युवाओं से भी हाईवे व सार्वजनिक सड़कों पर स्टंटबाजी, हुड़दंग या रील्स बनाने जैसी गतिविधियों से बचने की अपील की। पुलिस ने युवकों को चेतावनी देकर छोड़ दिया, जबकि दोनों वाहन जब्त कर लिए गए।

पुलिस ने कहा कि हाईवे पर इस तरह की लापरवाही बेहद खतरनाक हो सकती है। इससे स्टंट करने वाले युवकों के साथ-साथ सड़क पर चल रहे अन्य वाहन चालकों की जान भी खतरे में पड़ सकती है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

एनएच-19 पर स्टंटबाजी और रील्स बनाना पड़ा भारी, 35 हजार का चालान, दो कारें जब्त

summer express , सुन्दर कुंडू ,पलवल। राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर स्टंटबाजी, हुड़दंग और सोशल मीडिया के लिए रील्स बनाने के नाम पर यातायात नियमों का उल्लंघन करना दो वाहनों में सवार युवकों को भारी पड़ गया। बघौला फ्लाईओवर के पास चलती कारों से बाहर निकलकर पर्चे फेंकने और सड़क पर हुड़दंग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर...

मीटर रीडरों ने अनिल विज से लगाई गुहार, ठेकेदारी खत्म कर जॉब सिक्योरिटी की मांग

Summer express,  अंकुर कपूर,अंबाला। हरियाणा के बिजली निगमों में कार्यरत मीटर रीडरों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर ऊर्जा मंत्री अनिल विज से मुलाकात की। प्रदेशभर से पहुंचे दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN) और उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (UHBVN) के सैकड़ों मीटर रीडरों ने अपनी समस्याएं मंत्री के सामने रखीं और ठेकेदारी प्रथा...

तोपखाना बाजार में चला स्वच्छता अभियान, लोगों ने लिया साफ-सफाई का संकल्प

summer express ,अंकुर कपूर,अंबाला कैंट। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज के दिशा-निर्देशों के तहत कैंटोनमेंट बोर्ड अंबाला की ओर से तोपखाना बाजार में “सेवा स्वच्छता संकल्प” अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ क्षेत्र में जनभागीदारी को बढ़ावा देना रहा। अभियान में कैंटोनमेंट बोर्ड के मुख्य...

हिमाचल बार काउंसिल की कमान आईएन मेहता के हाथ, अधिवक्ताओं की सुविधाओं को लेकर सरकार से होगी पैरवी

Summer express/शिमला,संजू-: करीब 133 दिनों के इंतजार के बाद हिमाचल प्रदेश बार काउंसिल को नया नेतृत्व मिल गया है। बुधवार को हुए चुनाव में वरिष्ठ अधिवक्ता आईएन मेहता को बार काउंसिल का चेयरमैन चुना गया। वहीं शिवानी शर्मा ने वाइस चेयरमैन का पद संभाला, जबकि विक्रांत चंदेल को बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) में हिमाचल...

जेएनवी प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि अब 15 अक्तूबर

सोलन-: पी.एम. श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, कुनिहार में शैक्षणिक सत्र 2027 के लिए कक्षा नौवीं और ग्यारहवीं में प्रवेश हेतु आयोजित होने वाली निःशुल्क चयन परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब पात्र विद्यार्थी 15 अक्तूबर, 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितम्बर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.