सोलन-: पी.एम. श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, कुनिहार में शैक्षणिक सत्र 2027 के लिए कक्षा नौवीं और ग्यारहवीं में प्रवेश हेतु आयोजित होने वाली निःशुल्क चयन परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब पात्र विद्यार्थी 15 अक्तूबर, 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितम्बर निर्धारित की गई थी।
विद्यालय के प्राचार्य कृष्ण यादव ने यह जानकारी देते हुए बताया कि कक्षा आठवीं और दसवीं में अध्ययनरत पात्र विद्यार्थी निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कक्षा नौवीं में प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थी संबंधित पोर्टल तथा कक्षा ग्यारहवीं में प्रवेश के लिए इच्छुक विद्यार्थी निर्धारित ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।उन्होंने बताया कि कक्षा नौवीं और ग्यारहवीं में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा 10 अप्रैल, 2027 को संबंधित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। पात्र विद्यार्थियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन करने का आग्रह किया गया है।