Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फाफण में आवारा कुत्तों का आतंक, बकरी को नोचकर मार डाला, पशुपालक को हजारों का नुकसान

हमीरपुर, अरविंद-: ग्राम पंचायत ऊखली के अंतर्गत आने वाले फाफण गांव में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। बुधवार को दिनदहाड़े आवारा कुत्तों के झुंड ने पशुपालक की बकरी पर हमला कर उसे नोच-नोचकर मार डाला। कुत्तों ने एक बकरे को भी बुरी तरह घायल कर दिया। अचानक हुए इस हमले से पशुपालक परिवार को हजारों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, बकरियां घर के आसपास थीं। इसी दौरान आवारा कुत्तों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। कुत्तों ने बकरी को घेर लिया और उसे बुरी तरह नोच डाला। बकरियों के चीखने की आवाज सुनकर परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे। उस समय कुत्ते बकरे पर भी हमला कर रहे थे। ग्रामीणों और परिवार के सदस्यों ने किसी तरह कुत्तों को वहां से भगाया, लेकिन तब तक बकरी की मौत हो चुकी थी, जबकि बकरा गंभीर रूप से घायल हो गया था।घटना की सूचना मिलने के बाद पशु औषधालय से चिकित्सक को बुलाया गया। चिकित्सक ने घायल बकरे का उपचार किया। मृत बकरी को बाद में दफना दिया गया। पशुपालक का कहना है कि उन्होंने बकरी को कई महीनों तक मेहनत से पाल-पोसकर बड़ा किया था, लेकिन कुछ ही मिनटों में आवारा कुत्तों के हमले में उसकी जान चली गई।पशुपालक माया देवी ने बताया कि बुधवार को दिन के समय आवारा कुत्तों ने उनकी बकरी पर हमला कर दिया। हमले में बकरी की मौत हो गई, जबकि बकरा भी बुरी तरह घायल हुआ है। उन्होंने पंचायत, पशुपालन विभाग और प्रशासन से आवारा कुत्तों की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।

ग्रामीण केसरी देवी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से कुत्तों का झुंड गांव के आसपास घूम रहा है। पहले इनसे किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन अब ये पशुओं पर हमला करने लगे हैं। ग्रामीणों ने मांग की है कि आवारा कुत्तों को पकड़कर उचित स्थान पर ले जाया जाए। ग्रामीणों को अब बच्चों की सुरक्षा की भी चिंता सता रही है, क्योंकि गांव से कई बच्चे रोजाना स्कूल जाते हैं। उन्होंने प्रशासन से समय रहते आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

फाफण में आवारा कुत्तों का आतंक, बकरी को नोचकर मार डाला, पशुपालक को हजारों का नुकसान

हमीरपुर, अरविंद-: ग्राम पंचायत ऊखली के अंतर्गत आने वाले फाफण गांव में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। बुधवार को दिनदहाड़े आवारा कुत्तों के झुंड ने पशुपालक की बकरी पर हमला कर उसे नोच-नोचकर मार डाला। कुत्तों ने एक बकरे को भी बुरी तरह घायल कर दिया। अचानक हुए इस हमले से पशुपालक...

बीकॉम पास युवक गिरफ्तार, विधायक के फर्जी लेटर पैड-मोहर से आधार कार्ड में करता था फर्जीवाड़ा

summer express , अनिल मंगला,फरीदाबाद। जन सुविधा केंद्र की आड़ में फर्जी दस्तावेजों के जरिए लोगों के आधार कार्ड में बदलाव करने के आरोप में पुलिस ने 28 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पर्वतीय कॉलोनी निवासी सौरव के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी बीकॉम पास है और जन...

अम्बाला की होनहार बेटी दीक्षा मक्कड़ 2 अक्टूबर को संसद भवन में रखेगी पहला कदम

Summer express , अंकुर कपूर, अम्बाला | भारत सरकार द्वारा “Know your Leader” के तहत गांधी जयंती के उपलक्ष्य में 2 अक्टूबर को संसद भवन में युवा संसद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जिसमें हर राज्य से एक युवा का चयन किया गया है। इसमें हरियाणा से अम्बाला की विलक्षण प्रतिभा की धनी बेटी...

न्यूजीलैंड हिमाचल की सेब बागवानी को देगा तकनीकी सहयोग

Summer express/शिमला-:न्यूजीलैंड के उच्चायुक्त पैट्रिक राटा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने आज शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से भेंट की। इस दौरान हिमाचल प्रदेश में सेब उत्पादन, बागवानी क्षेत्र में आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।मुख्यमंत्री ने कहा कि सेब उत्पादन हिमाचल...

86 की उम्र में भी शांडिल के सियासी सफर पर सस्पेंस,चुनावी मैदान में उतरने का फैसला आलाकमान पर

Summer express/शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. धनीराम शांडिल 86 वर्ष की उम्र में भी सक्रिय राजनीति में बने रहने के संकेत दे रहे हैं। अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस के अवसर पर शिमला में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे शांडिल ने वृद्धजनों को शुभकामनाएं दीं और अपनी ऊर्जा को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.