Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बीकॉम पास युवक गिरफ्तार, विधायक के फर्जी लेटर पैड-मोहर से आधार कार्ड में करता था फर्जीवाड़ा

summer express , अनिल मंगला,फरीदाबाद। जन सुविधा केंद्र की आड़ में फर्जी दस्तावेजों के जरिए लोगों के आधार कार्ड में बदलाव करने के आरोप में पुलिस ने 28 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पर्वतीय कॉलोनी निवासी सौरव के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी बीकॉम पास है और जन सुविधा केंद्र चलाता था। उस पर एनआईटी-86 विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक सतीश फागना के फर्जी लेटर पैड, मोहर और हस्ताक्षर का इस्तेमाल करने का आरोप है।

पुलिस के मुताबिक, सौरव जून 2026 से कथित तौर पर इस फर्जीवाड़े को अंजाम दे रहा था। बताया गया है कि आरोपी अपनी पत्नी के आधार कार्ड में बदलाव कराने के लिए विधायक सतीश फागना के कार्यालय पहुंचा था। इसी दौरान उसने विधायक के मूल लेटर पैड, मोहर और हस्ताक्षर देखे। आरोप है कि इसके बाद उसने इनकी नकल तैयार करवा ली और उनका इस्तेमाल आधार कार्ड में करेक्शन कराने के लिए करने लगा।

मामले का खुलासा शिकायत मिलने और गुप्त सूचना के आधार पर हुआ। विधायक कार्यालय में तैनात प्रकाश पटेल की शिकायत पर पर्वतीय कॉलोनी पुलिस चौकी में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4), 319, 336(3), 338 और 340 के तहत केस दर्ज कर सौरव को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान पुलिस फर्जी लेटर पैड, मोहर और हस्ताक्षर तैयार करने में इस्तेमाल किए गए कंप्यूटर व अन्य उपकरणों की बरामदगी का प्रयास करेगी। इसके अलावा पुलिस यह भी जांच कर रही है कि फर्जीवाड़े में आरोपी के साथ कोई अन्य व्यक्ति शामिल था या नहीं और अब तक कितने आधार कार्ड में इस तरीके से बदलाव कराया गया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बीकॉम पास युवक गिरफ्तार, विधायक के फर्जी लेटर पैड-मोहर से आधार कार्ड में करता था फर्जीवाड़ा

summer express , अनिल मंगला,फरीदाबाद। जन सुविधा केंद्र की आड़ में फर्जी दस्तावेजों के जरिए लोगों के आधार कार्ड में बदलाव करने के आरोप में पुलिस ने 28 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पर्वतीय कॉलोनी निवासी सौरव के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी बीकॉम पास है और जन...

अम्बाला की होनहार बेटी दीक्षा मक्कड़ 2 अक्टूबर को संसद भवन में रखेगी पहला कदम

Summer express , अंकुर कपूर, अम्बाला | भारत सरकार द्वारा “Know your Leader” के तहत गांधी जयंती के उपलक्ष्य में 2 अक्टूबर को संसद भवन में युवा संसद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जिसमें हर राज्य से एक युवा का चयन किया गया है। इसमें हरियाणा से अम्बाला की विलक्षण प्रतिभा की धनी बेटी...

न्यूजीलैंड हिमाचल की सेब बागवानी को देगा तकनीकी सहयोग

Summer express/शिमला-:न्यूजीलैंड के उच्चायुक्त पैट्रिक राटा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने आज शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से भेंट की। इस दौरान हिमाचल प्रदेश में सेब उत्पादन, बागवानी क्षेत्र में आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।मुख्यमंत्री ने कहा कि सेब उत्पादन हिमाचल...

86 की उम्र में भी शांडिल के सियासी सफर पर सस्पेंस,चुनावी मैदान में उतरने का फैसला आलाकमान पर

Summer express/शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. धनीराम शांडिल 86 वर्ष की उम्र में भी सक्रिय राजनीति में बने रहने के संकेत दे रहे हैं। अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस के अवसर पर शिमला में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे शांडिल ने वृद्धजनों को शुभकामनाएं दीं और अपनी ऊर्जा को...

जगरांव में घर में घुसकर दो युवकों पर हमला, 35-40 युवकों पर आरोप

summer express , जगरांव। गांव कोठेआल में देर रात घर में घुसकर दो युवकों पर हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में सतनाम सिंह और हनमन सिंह घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए जगरांव सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें लुधियाना सिविल अस्पताल...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.