Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल बार काउंसिल की कमान आईएन मेहता के हाथ, अधिवक्ताओं की सुविधाओं को लेकर सरकार से होगी पैरवी

Summer express/शिमला,संजू-: करीब 133 दिनों के इंतजार के बाद हिमाचल प्रदेश बार काउंसिल को नया नेतृत्व मिल गया है। बुधवार को हुए चुनाव में वरिष्ठ अधिवक्ता आईएन मेहता को बार काउंसिल का चेयरमैन चुना गया। वहीं शिवानी शर्मा ने वाइस चेयरमैन का पद संभाला, जबकि विक्रांत चंदेल को बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने की जिम्मेदारी मिली है।नवनिर्वाचित चेयरमैन आईएन मेहता ने पदभार संभालने के बाद कहा कि प्रदेश के अधिवक्ताओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों को अब सरकार के समक्ष प्रमुखता से उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में करीब 15 हजार अधिवक्ता प्रैक्टिस कर रहे हैं, लेकिन कई बार एसोसिएशनों में आज भी चैंबर, लाइब्रेरी और अन्य आवश्यक सुविधाओं का अभाव है।

मेहता ने कहा कि बार काउंसिल की आगामी बैठक में अधिवक्ताओं से जुड़े मुद्दों पर प्रस्ताव पारित किए जाएंगे। इनमें प्रत्येक बार एसोसिएशन को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता, अधिवक्ताओं के लिए लॉ भवन की व्यवस्था और मेडिकल इंश्योरेंस योजना शुरू करने की मांग प्रमुख रूप से शामिल होगी। इन मांगों को प्रदेश सरकार के समक्ष रखा जाएगा।उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं की कार्य परिस्थितियों में सुधार के लिए आधारभूत सुविधाओं का मजबूत होना जरूरी है। उनका दावा है कि प्रदेश में अब तक किसी भी सरकार की ओर से अधिवक्ताओं के हित में विशेष योजना या अनुदान की व्यवस्था नहीं की गई है।बुधवार को हुए चुनाव में कुल 21 मतदाताओं ने हिस्सा लिया। इनमें बार काउंसिल के 18 निर्वाचित सदस्य, दो मनोनीत सदस्य और हिमाचल प्रदेश के महाधिवक्ता शामिल रहे। इसी निर्वाचन प्रक्रिया के तहत चेयरमैन, वाइस चेयरमैन और बीसीआई प्रतिनिधि का चुनाव किया गया।गौरतलब है कि बार काउंसिल के 18 सदस्यों के चुनाव की अधिसूचना 17 फरवरी 2026 को जारी हुई थी। 20 अप्रैल को मतदान हुआ और 20 मई 2026 को परिणाम घोषित किए गए। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के तहत दो महिला सदस्यों को को-ऑप्ट किए जाने के बाद पदाधिकारियों के चुनाव की प्रक्रिया पूरी हुई।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल बार काउंसिल की कमान आईएन मेहता के हाथ, अधिवक्ताओं की सुविधाओं को लेकर सरकार से होगी पैरवी

Summer express/शिमला,संजू-: करीब 133 दिनों के इंतजार के बाद हिमाचल प्रदेश बार काउंसिल को नया नेतृत्व मिल गया है। बुधवार को हुए चुनाव में वरिष्ठ अधिवक्ता आईएन मेहता को बार काउंसिल का चेयरमैन चुना गया। वहीं शिवानी शर्मा ने वाइस चेयरमैन का पद संभाला, जबकि विक्रांत चंदेल को बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) में हिमाचल...

जेएनवी प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि अब 15 अक्तूबर

सोलन-: पी.एम. श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, कुनिहार में शैक्षणिक सत्र 2027 के लिए कक्षा नौवीं और ग्यारहवीं में प्रवेश हेतु आयोजित होने वाली निःशुल्क चयन परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब पात्र विद्यार्थी 15 अक्तूबर, 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितम्बर...

पंचकूला में 81 वर्षीय बुजुर्ग से 95.21 लाख रुपये की साइबर ठगी मामले में 5वां आरोपित गिरफ्तार

Summer express, मोनिका रावत पंचकूला | आनलाइन शेयर ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर 81 वर्षीय बुजुर्ग से 95 लाख 21 हजार रुपये की साइबर मामले में पुलिस ने एक और आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान विक्रम उर्फ विक्की निवासी कैथल के तौर पर हुई है। उसे सेक्टर-20 साइबर थाना की...

जानकी दास हत्याकांड :शूटरों तक हथियार पहुंचाने वाले हिस्ट्रीशीटर धर्मेंद्र उर्फ गोली को कपूरथला जेल से लाई पुलिस

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़। सेक्टर-11 स्थित श्री कुमार कैमिस्ट के कैशियर जानकी दास की हत्या के मामले में चंडीगढ़ पुलिस ने हथियार सप्लाई करने में अहम भूमिका निभाने वाले हिस्ट्रीशीटर धर्मेंद्र उर्फ गोली को जिला अदालत में पेश किया। पुलिस उसे कपूरथला जेल से प्रोडक्शन वारंट पर चंडीगढ़ लेकर आई। पंजाब में धर्मेंद्र...

फाफण में आवारा कुत्तों का आतंक, बकरी को नोचकर मार डाला, पशुपालक को हजारों का नुकसान

हमीरपुर, अरविंद-: ग्राम पंचायत ऊखली के अंतर्गत आने वाले फाफण गांव में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। बुधवार को दिनदहाड़े आवारा कुत्तों के झुंड ने पशुपालक की बकरी पर हमला कर उसे नोच-नोचकर मार डाला। कुत्तों ने एक बकरे को भी बुरी तरह घायल कर दिया। अचानक हुए इस हमले से पशुपालक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.